Tuesday, August 11, 2026
BREAKING
भारत में जल्द शुरू हो सकता है पॉलीमर नोटों का ट्रायल, सरकार ने 10 और 20 रुपए के 2 अरब नोटों को दी मंजूरी सरकारी वाहनों में विशेष पंजीकरण नंबर के लिए नहीं दिया जाएगा अतिरिक्त धन: महाराष्ट्र सरकार आईटीबीपी डीजी ने सिक्किम में अग्रिम सीमा चौकियों का किया दौरा, जवानों का बढ़ाया हौसला पीएम मोदी 12 अगस्त को पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की आत्मकथा का विमोचन करेंगे दिल्ली बनेगी धार्मिक-आध्यात्मिक पर्यटन का हब, सीएम रेखा गुप्ता ने लॉन्च किए 4 नए टूरिज्म सर्किट 2025 में दुनिया का नंबर-1 शिप रिसाइक्लिंग राष्ट्र बना भारत, वैश्विक हिस्सेदारी 35.4% पहुंची 80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले श्रीनगर के लाल चौक पर CRPF ने छात्रों के साथ निकाली तिरंगा रैली एनडीए सांसदों का संसद में विरोध मार्च, राहुल गांधी पर दोहरे मापदंड का आरोप नितिन गडकरी ने सड़क हादसों पर जताई चिंता, बोले- हर साल युद्ध या बीमारी से ज्यादा मौतें गौतम अदाणी को बड़ी राहत, अमेरिकी अदालत ने सभी आपराधिक आरोप किए खारिज

मनोरंजन

'गदर 2' की तीसरी सालगिरह पर भावुक हुए फिल्ममेकर अनिल शर्मा, बोले- क्या दिन था वो

11 अगस्त, 2026 04:14 PM

मुंबई : फिल्ममेकर अनिल शर्मा की फिल्म 'गदर 2' को रिलीज हुए तीन साल पूरे हो गए हैं। 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी। फिल्म की रिलीज को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला था। अब फिल्म की तीसरी सालगिरह के मौके पर अनिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ी यादें साझा की हैं।

अनिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर 'गदर 2' का एक पोस्टर शेयर किया। इस पोस्टर में फिल्म की एडवांस बुकिंग से जुड़ी जानकारी है। उन्होंने बताया कि फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले ही 20 लाख टिकट एडवांस में बुक हो चुके थे। इस उपलब्धि को याद करते हुए उन्होंने उस समय की अपनी और पूरी टीम की भावनाएं भी साझा कीं।

अनिल शर्मा ने लिखा, "यूं तो 'गदर 2' को रिलीज हुए 3 साल पूरे हो गए हैं, लेकिन ऐसा लगता है जैसे कल ही तो बात हो। मैंने रिलीज से एक दिन पहले यानी 10 अगस्त को, पोस्टर डाला था कि 20 लाख टिकट एडवांस में बुक हो गए हैं और 11 अगस्त की सुबह इसी वक्त हम सबकी आंखों में खुशी के आंसू थे। क्या दिन था वो। भगवान बहुत दयालु हैं।"

'गदर 2' में सनी देओल एक बार फिर तारा सिंह के किरदार में नजर आए थे, जबकि अमीषा पटेल ने सकीना की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म 2001 में आई सुपरहिट फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' का स्क्वील था। इसमें पहली फिल्म की घटनाओं के कई साल बाद की कहानी को दिखाया गया था। फिल्म में तारा सिंह और उनके परिवार के जीवन में आए बदलावों के साथ भारत-पाकिस्तान के तनाव को भी कहानी का अहम हिस्सा बनाया गया था।

अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी शक्तिमान तलवार ने लिखी थी। फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल के अलावा उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर, मनीषा वाधवा और गौरव चोपड़ा भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म की कहानी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित थी।

कहानी में तारा सिंह अपने बेटे जीते को पाकिस्तान की कैद से छुड़ाने के लिए एक बार फिर सीमा पार जाने का फैसला करता है। अपने बेटे को बचाने के लिए वह पाकिस्तान पहुंचता है और वहां उसे कई मुश्किल परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। फिल्म में तारा सिंह का वही मजबूत अंदाज देखने को मिला, जिसे दर्शकों ने पहली फिल्म में खूब पसंद किया था।

वहीं, एक कार्यक्रम के दौरान अनिल शर्मा ने फिल्म के अगले पार्ट 'गदर 3' को लेकर भी बड़ा अपडेट दिया था। उन्होंने बताया कि फिल्म पर फिलहाल काम चल रहा है और इसकी स्क्रिप्ट तैयार करने की प्रक्रिया जारी है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

बिहार में बड़े फिल्म शूट की तैयारी, सुनील शेट्टी बोले- 'अक्टूबर से 50-60 दिन तक होगी शूटिंग'

बिहार में बड़े फिल्म शूट की तैयारी, सुनील शेट्टी बोले- 'अक्टूबर से 50-60 दिन तक होगी शूटिंग'

मां के साथ जिम पहुंचीं अक्षरा सिंह, बोलीं-अब तक का सबसे अच्छा वर्कआउट पार्टनर

मां के साथ जिम पहुंचीं अक्षरा सिंह, बोलीं-अब तक का सबसे अच्छा वर्कआउट पार्टनर

एक फ्रेम में दिखीं कपूर परिवार की 4 पीढ़ियां, नीतू कपूर ने शेयर की दुर्लभ तस्वीर

एक फ्रेम में दिखीं कपूर परिवार की 4 पीढ़ियां, नीतू कपूर ने शेयर की दुर्लभ तस्वीर

स्कूलों में लड़कियों को पीरियड्स और वेल-बीइंग के अलावा फाइनेंस हैंडल करना भी सिखाया जाए - कृति खरबंदा

स्कूलों में लड़कियों को पीरियड्स और वेल-बीइंग के अलावा फाइनेंस हैंडल करना भी सिखाया जाए - कृति खरबंदा

'बंटवारा 1947' के प्रमोशन के बीच बेटे करण के साथ पार्टिशन म्यूजियम पहुंचे सनी देओल, पंजाब में करेंगे खास रोड ट्रिप

'बंटवारा 1947' के प्रमोशन के बीच बेटे करण के साथ पार्टिशन म्यूजियम पहुंचे सनी देओल, पंजाब में करेंगे खास रोड ट्रिप

'ये सब क्या देखना पड़ रहा है...', एक्ट्रेस के गले लगते ही फैन ने जबरदस्ती कर लिया लिप किस, डर से कांपी

'ये सब क्या देखना पड़ रहा है...', एक्ट्रेस के गले लगते ही फैन ने जबरदस्ती कर लिया लिप किस, डर से कांपी

Toxic: यश संग पहली मुलाकात पर बोलीं नयनतारा, कहा- 'इस आदमी ने चार सालों तक अपने बीवी-बच्चों को...'

Toxic: यश संग पहली मुलाकात पर बोलीं नयनतारा, कहा- 'इस आदमी ने चार सालों तक अपने बीवी-बच्चों को...'

झारखंड के छात्रों के विरोध-प्रदर्शन में शामिल हुए पीयूष मिश्रा, कहा- 'उनकी आंखों में दर्द और तकलीफ देखी'

झारखंड के छात्रों के विरोध-प्रदर्शन में शामिल हुए पीयूष मिश्रा, कहा- 'उनकी आंखों में दर्द और तकलीफ देखी'

ऑपरेशन थिएटर में सर्जरी के दौरान सोनू निगम ने डॉक्टरों के लिए गाया गाना, फैंस ने की स्वस्थ रहने की कामना

ऑपरेशन थिएटर में सर्जरी के दौरान सोनू निगम ने डॉक्टरों के लिए गाया गाना, फैंस ने की स्वस्थ रहने की कामना

एकता कपूर की चमक कम नहीं हुई, वह समय के साथ बदलना जानती हैं : तेजस्वी प्रकाश

एकता कपूर की चमक कम नहीं हुई, वह समय के साथ बदलना जानती हैं : तेजस्वी प्रकाश