Sunday, June 28, 2026
BREAKING
Delhi Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप तेज झटके, अफगानिस्तान था केंद्र सेशेल्स बोटैनिकल गार्डन में पीएम मोदी ने दुनिया के सबसे बुजुर्ग कछुए जोनाथन को खिलाया खाना धर्मेंद्र प्रधान की होगी छुट्टी? निर्मला सीतारमण का बदल सकता है मंत्रालय; मोदी कैबिनेट पर क्या अटकलें पंजाब, उत्तराखंड और मेघालय में इसी साल हो सकते हैं चुनाव, नवंबर में डाले जाएंगे वोट! मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी आईआईटी रोपड़ के निदेशक प्रो. राजीव अहूजा को थलसेना प्रमुख प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन *एस.सी. बहुल गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए पंजाब सरकार ने जारी किए 72.21 करोड़ रुपये : डॉ. बलजीत कौर* नशा मुक्त राज्य बनने की ओर बढ़ रहा पंजाब, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नशा छोड़ चुके नौजवानों को 'सूरमे' के रूप में किया सम्मानित

राष्ट्रीय

खाद्य सुरक्षा और किसानों की आय बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता: शिवराज सिंह चौहान

29 मई, 2026 03:22 PM

केंद्र सरकार ने खरीफ फसलों की तैयारियों को तेज करते हुए नई कृषि रणनीति पर मंथन शुरू कर दिया है। नई दिल्ली के पूसा परिसर में आयोजित खरीफ सम्मेलन-2026 को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देश की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना, किसानों की आय बढ़ाना और लोगों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। दो दिवसीय सम्मेलन में देशभर के कृषि मंत्री, वैज्ञानिक, वरिष्ठ अधिकारी, एफपीओ प्रतिनिधि और कृषि विशेषज्ञ हिस्सा ले रहे हैं।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि “टीम एग्रीकल्चर” केवल केंद्र सरकार नहीं, बल्कि राज्य सरकारें, वैज्ञानिक और कृषि से जुड़े सभी संस्थान हैं। उन्होंने कहा कि खेती हर राज्य में अलग होती है, इसलिए रणनीति भी क्षेत्रीय स्तर पर बनाई जा रही है। इसी उद्देश्य से जयपुर, लखनऊ और भुवनेश्वर में क्षेत्रीय सम्मेलन आयोजित किए जा चुके हैं, जबकि पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में भी जल्द सम्मेलन होंगे।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि देश ने इस वर्ष खाद्यान्न उत्पादन में नया रिकॉर्ड बनाया है। वर्ष 2025-26 में कुल खाद्यान्न उत्पादन 3,765.63 लाख टन तक पहुंच गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 188 लाख टन अधिक है।

उन्होंने कहा कि भारत ने धान उत्पादन में चीन को पीछे छोड़ते हुए दुनिया में पहला स्थान हासिल कर लिया है। देश में धान उत्पादन 1,540.24 लाख टन, गेहूं उत्पादन 1,206.57 लाख टन और मक्का उत्पादन 550.92 लाख टन दर्ज किया गया है।

तेलहन उत्पादन में भी रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई है। इस वर्ष कुल तेलहन उत्पादन 430.59 लाख टन रहने का अनुमान है। वहीं मूंगफली और सरसों उत्पादन भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दलहन और तेलहन में आत्मनिर्भरता सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए अलग-अलग मिशन बनाए गए हैं और बेहतर बीज, बीज प्रतिस्थापन दर तथा प्रसंस्करण सुविधाओं पर राज्यों के साथ चर्चा की जा रही है।

सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक खेती, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, संतुलित उर्वरक उपयोग, डिजिटल कृषि, किसान क्रेडिट कार्ड, कृषि अवसंरचना कोष और किसान उत्पादक संगठनों को मजबूत बनाने जैसे विषयों पर भी व्यापक चर्चा हो रही है।

केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि छोटे और सीमांत किसानों की आय बढ़ाने के लिए एकीकृत कृषि मॉडल पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि कम जमीन से अधिक लाभ प्राप्त किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि “खेत बचाओ अभियान” पर भी सम्मेलन में विस्तार से चर्चा की जाएगी।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

Delhi Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप तेज झटके, अफगानिस्तान था केंद्र

Delhi Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप तेज झटके, अफगानिस्तान था केंद्र

धर्मेंद्र प्रधान की होगी छुट्टी? निर्मला सीतारमण का बदल सकता है मंत्रालय; मोदी कैबिनेट पर क्या अटकलें

धर्मेंद्र प्रधान की होगी छुट्टी? निर्मला सीतारमण का बदल सकता है मंत्रालय; मोदी कैबिनेट पर क्या अटकलें

भारत-ब्रिटेन सीईटीए के लिए देशभर में 1,000 सलाहकार होंगे तैनात : पीयूष गोयल

भारत-ब्रिटेन सीईटीए के लिए देशभर में 1,000 सलाहकार होंगे तैनात : पीयूष गोयल

एआई, परमाणु, अंतरिक्ष और क्वांटम प्रौद्योगिकियां तय करेंगी भविष्य के विकास की दिशा : डॉ. जितेंद्र सिंह

एआई, परमाणु, अंतरिक्ष और क्वांटम प्रौद्योगिकियां तय करेंगी भविष्य के विकास की दिशा : डॉ. जितेंद्र सिंह

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन 27-28 जून को कर्नाटक दौरे पर, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन 27-28 जून को कर्नाटक दौरे पर, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

जोधपुर एयरपोर्ट का नया टर्मिनल तैयार, 4 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन: गजेंद्र सिंह शेखावत

जोधपुर एयरपोर्ट का नया टर्मिनल तैयार, 4 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन: गजेंद्र सिंह शेखावत

सिया गोयल के भाई को थी चेतन के साथ रिलेशनशिप की जानकारी; केतन मर्डर केस में कई खुलासे

सिया गोयल के भाई को थी चेतन के साथ रिलेशनशिप की जानकारी; केतन मर्डर केस में कई खुलासे

'प्रभु राम' खुद करेंगे चंदा चोरी का हिसाब? मोदी कैबिनेट में हो सकती है एंट्री, एक तीर से दो निशाने!

'प्रभु राम' खुद करेंगे चंदा चोरी का हिसाब? मोदी कैबिनेट में हो सकती है एंट्री, एक तीर से दो निशाने!

लखनऊ में एक लाख का इनामी एनकाउंटर में ढेर, बिल्डर संदीप हत्याकांड का मुख्य आरोपी था शूटर संजय

लखनऊ में एक लाख का इनामी एनकाउंटर में ढेर, बिल्डर संदीप हत्याकांड का मुख्य आरोपी था शूटर संजय

16 राज्यों में भारी बारिश, UP में लू से राहत कब? जान लें कल के मौसम का भी हाल

16 राज्यों में भारी बारिश, UP में लू से राहत कब? जान लें कल के मौसम का भी हाल