Wednesday, October 14, 2026
BREAKING
• वैशाली नाव हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जताया गहरा दुख, खोज अभियान जारी • भारत-कनाडा व्यापार समझौते पर तेज हुई वार्ता, साल के अंत तक डील फाइनल करने की कोशिश • कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद भारत पहुंचीं, द्विपक्षीय संबंधों को नई मजबूती देने पर जोर • अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो अगले हफ्ते भारत दौरे पर, मुंबई-जामनगर में ऊर्जा सहयोग पर फोकस • प्रधानमंत्री मोदी और मार्क कार्नी की फोन पर बातचीत, भारत-कनाडा संबंधों को नई मजबूती देने पर सहमति • सितंबर में थोक मुद्रास्फीति 11.39 प्रतिशत पर पहुंची, आउटपुट पीपीआई भी बढ़ा • त्योहारी सीजन में देश में 7 लाख करोड़ से अधिक के कारोबार का अनुमान : कैट • आईटी शेयरों में तेजी से संभला बाजार, सेंसेक्स 16 अंक चढ़ा; निफ्टी मामूली गिरावट के साथ खुला • विदेशी मुद्रा बाजार पर RBI की नजर, उतार-चढ़ाव कम करने के लिए जारी रहेंगे जरूरी कदम : वित्त मंत्री • अमिताभ बच्चन ने बताया संगीत और ऑटिज्म के बीच खास कनेक्शन, 'केबीसी' में सुनाया बच्चे का दिल छू लेने वाला किस्सा

मनोरंजन

'क्या हर जमीन पर व्यावसायिक निर्माण जरूरी है', काजीरंगा में रिजॉर्ट बनाने की योजना पर अदिवि शेष ने उठाए सवाल

14 अक्टूबर, 2026 03:03 PM

मुंबई(एजेंसी) : साउथ एक्टर अदिवि शेष ने असम सरकार से काजीरंगा के पर्यावरण के लिहाज से संवेदनशील इलाके में प्रस्तावित रिजॉर्ट निर्माण की योजना पर सावधानी से विचार करने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसे इलाकों में विकास की योजना बनाते समय वन्यजीवों की सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय लोगों की चिंताओं को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

एक्टर ने इस संबंध में पत्र लिखकर राज्य सरकार से प्रस्तावित निर्माण के असर की समीक्षा करने और जमीन से जुड़ी जानकारी में पारदर्शिता बरतने की मांग की है।

अदिवि शेष ने अपनी चिंता जाहिर करते हुए कहा कि प्रकृति किसी की निजी संपत्ति नहीं है बल्कि इंसान कुछ समय के लिए उसका संरक्षक है।

उन्होंने कहा, ''प्रकृति हमारी नहीं है। हम सिर्फ कुछ समय के लिए इसके संरक्षक हैं। जब हम काजीरंगा जैसी जगह की बात करते हैं, तो हम सिर्फ किसी नेशनल पार्क या टूरिस्ट डेस्टिनेशन की बात नहीं कर रहे होते। हम एक ऐसे जीवंत इकोसिस्टम की बात कर रहे हैं, जो पीढ़ियों से मौजूद है। यह अनोखे वन्यजीवों का घर है और हमारी ऐसी प्राकृतिक धरोहर है, जो हर भारतीय और कई मायनों में पूरी दुनिया की है।''

अदिवि ने काजीरंगा के इकोसिस्टम को बचाने की जरूरत पर जोर दिया। यह इलाका एक सींग वाला गैंडा के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा, ''एक सींग वाला गैंडा सिर्फ असम की पहचान नहीं है बल्कि यह हमारी शानदार जैव विविधता का प्रतीक है, जिसे बचाने की जिम्मेदारी हम सभी की है। जब किसी जानवर का प्राकृतिक ठिकाना छिन जाता है, उसका आने-जाने का रास्ता बाधित हो जाता है या इकोसिस्टम में हमेशा के लिए बदलाव आ जाता है, तो पहले जैसा संतुलन वापस लाना बेहद मुश्किल हो सकता है। कई बार ऐसा करना नामुमकिन भी हो जाता है।''

अदिवि शेष ने कहा, ''हमें खुद से पूछना चाहिए कि क्या जमीन के हर हिस्से को व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए विकसित करना जरूरी है? क्या निर्माण से मिलने वाला तुरंत फायदा वन्यजीवों और पर्यावरण पर पड़ने वाले लंबे समय के नुकसान के मुकाबले ज्यादा महत्वपूर्ण है? सस्टेनेबल टूरिज्म का मतलब प्रकृति को नुकसान पहुंचाए बिना उसका अनुभव लेना होना चाहिए, न कि उस प्राकृतिक नजारे और माहौल को ही बदल देना, जिसकी वजह से कोई जगह खास बनती है।''

एक्टर ने कहा कि उनकी चिंता सिर्फ गैंडों और काजीरंगा में रहने वाले दूसरे वन्यजीवों से जुड़ी नहीं है। इस इलाके में कई स्थानीय समुदाय भी रहते हैं, जिनकी जिंदगी, रोजी-रोटी और परंपराएं पीढ़ियों से इस जमीन और प्रकृति से जुड़ी हुई हैं।

उन्होंने कहा, ''इन लोगों की आवाज, उनके अनुभव और उनकी चिंताओं को उन सभी फैसलों का हिस्सा बनाया जाना चाहिए, जिनका असर उनके आसपास के इलाके पर पड़ता है। अगर उन लोगों को ही चर्चा से बाहर रखा जाएगा, जो पीढ़ियों से प्रकृति के साथ तालमेल बिठाकर रहते आए हैं, तो संरक्षण की कोशिशें सफल नहीं हो सकतीं।''

अदिवि शेष ने अपने पत्र के जरिए असम सरकार से प्रस्तावित रिजॉर्ट निर्माण के संभावित असर की सावधानीपूर्वक समीक्षा करने, जमीन से जुड़ी पूरी जानकारी सामने रखने और जरूरत के मुताबिक स्वतंत्र पर्यावरणीय आकलन कराने की अपील की। उन्होंने कहा, ''कोई भी ऐसा फैसला लेने से पहले पर्यावरण, कानून और स्थानीय समुदायों से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जानी चाहिए, जिसे बाद में बदला न जा सके।''

उन्होंने कहा, ''काजीरंगा हमारी अनमोल प्राकृतिक धरोहर है। आने वाली पीढ़ियों के लिए यहां के वन्यजीवों, जंगलों और इस क्षेत्र को अपना घर मानने वाले लोगों की रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है। आज हम जो फैसले लेंगे, वही तय करेंगे कि हम आने वाली पीढ़ियों के लिए क्या छोड़कर जाएंगे।''

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

अमिताभ बच्चन ने बताया संगीत और ऑटिज्म के बीच खास कनेक्शन, 'केबीसी' में सुनाया बच्चे का दिल छू लेने वाला किस्सा

अमिताभ बच्चन ने बताया संगीत और ऑटिज्म के बीच खास कनेक्शन, 'केबीसी' में सुनाया बच्चे का दिल छू लेने वाला किस्सा

जन्मदिन पर भी काम में बिजी हैं अली फजल, बोले- सेट पर रहकर नई कहानी को पर्दे पर लाने से बेहतर कुछ नहीं

जन्मदिन पर भी काम में बिजी हैं अली फजल, बोले- सेट पर रहकर नई कहानी को पर्दे पर लाने से बेहतर कुछ नहीं

'दीदी तेरा देवर दीवाना' के इस सीन से घबराए थे मेकर्स, माधुरी दीक्षित ने सुनाया 30 साल पुराना किस्सा

'दीदी तेरा देवर दीवाना' के इस सीन से घबराए थे मेकर्स, माधुरी दीक्षित ने सुनाया 30 साल पुराना किस्सा

दिपके और सीजेपी को अमेरिका से मिल रहा फंड, देश की व्यवस्था खंडित करना डोनर्स का मकसद: गायिका मिलबेन का आरोप

दिपके और सीजेपी को अमेरिका से मिल रहा फंड, देश की व्यवस्था खंडित करना डोनर्स का मकसद: गायिका मिलबेन का आरोप

'मैं पैसे के लिए फिल्में नहीं बनाता', टॉम क्रूज ने बताया फिल्मों के पीछे का असली मकसद

'मैं पैसे के लिए फिल्में नहीं बनाता', टॉम क्रूज ने बताया फिल्मों के पीछे का असली मकसद

'मित्रता' के बाद अब 'पार्टी एनिमल्स' में नजर आएंगे विराज घेलानी, बोले- 'फुल-ऑन मस्ती फिल्म है'

'मित्रता' के बाद अब 'पार्टी एनिमल्स' में नजर आएंगे विराज घेलानी, बोले- 'फुल-ऑन मस्ती फिल्म है'

'हनुमान अंश' के बाद अब गोलू देवता की कहानी पर बनी फिल्म, क्या 'बाला गोरिया' रचेगी बॉक्स ऑफिस पर इतिहास?

'हनुमान अंश' के बाद अब गोलू देवता की कहानी पर बनी फिल्म, क्या 'बाला गोरिया' रचेगी बॉक्स ऑफिस पर इतिहास?

जब डीडीएलजे के सेट पर शाहरुख खान बने परमीत सेठी के टीचर

जब डीडीएलजे के सेट पर शाहरुख खान बने परमीत सेठी के टीचर

92 फिल्में, 245 गाने और बेमिसाल जोड़ी, किशोर कुमार की आवाज ने ऐसे संवारा राजेश खन्ना का करियर

92 फिल्में, 245 गाने और बेमिसाल जोड़ी, किशोर कुमार की आवाज ने ऐसे संवारा राजेश खन्ना का करियर

इमरान खान के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करने की मांग, किरीट सोमैया ने गृह मंत्रालय को लिखा पत्र

इमरान खान के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करने की मांग, किरीट सोमैया ने गृह मंत्रालय को लिखा पत्र