वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू का इंतजार आखिरकार इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में खत्म हुआ। उप-कप्तान तिलक वर्मा ने उन्हें डेब्यू कैप सौंपी। वैभव सूर्यवंशी ने टीम इंडिया के लिए अपनी पहली पारी में कमाल दिखाते हुए 2 गगनचुंबी छक्के जड़े। पहला सिक्स उन्होंने इंग्लैंड के सबसे तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की गेंद पर लगाया। वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ मात्र 14 रनों की पारी खेली, मगर इस पारी में 2 छक्के लगाकर वह एक खास लिस्ट में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे। यह लिस्ट उन भारतीय बल्लेबाजों की हैं, जिन्होंने अपने T20I डेब्यू मैच में एक से ज्यादा छक्के लगाए हो। हैरानी की बात यह है कि इस लिस्ट में आशीष नेहरा और राहुल द्रविड़ जैसे खिलाड़ी भी हैं।
वेस्ट इंडीज 491 रन से पीछे
वैभव सूर्यवंशी ने किया कमाल वैभव सूर्यवंशी भारत के 6ठे ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिसने अपने T20I डेब्यू मैच में एक से ज्यादा छक्के लगाए हो। आर्चर को फाइन लेग की दिशा में छक्का लगाने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने चौथे ओवर की पहली गेंद पर जोश टंग की स्लोअर गेंद को मिड विकेट की दिशा में उड़ाया था। मौजूदा भारतीय स्क्वॉड में दो और ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने अपने डेब्यू मैच में 1 से ज्यादा छक्के लगाए हैं।
तिलक वर्मा का डेब्यू 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ हुआ था। अपनी पहली पारी में उन्होंने 3 छक्के जड़ते हुए 39 रनों की पारी खेली थी।
वहीं ईशान किशन का डेब्यू 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ ही हुआ था। उन्होंने अहमदाबाद में हुए उस मैच में 56 रनों की पारी खेलते हुए 4 सिक्स लगाए थे। राहुल द्रविड़ का नाम इस लिस्ट में सबसे ज्यादा चौंकाने वाला है। द वॉल के नाम से मशहूर इस दिग्गज ने भारत के लिए एक ही टी20 मैच खेला है। इंग्लैंड के खिलाफ हुए डेब्यू मैच में द्रविड़ ने 21 गेंदों पर 31 रनों की पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने 3 छक्के लगाए थे।
इस लिस्ट में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे स्टार खिलाड़ियों के अलावा पूर्व नंबर-1 टी20 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा भी नहीं हैं।
T20I डेब्यू पर एक से ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय
आशीष नेहरा
मुरली विजय
राहुल द्रविड़
ईशान किशन
तिलक वर्मा
वैभव सूर्यवंशी
भारत को मिली दूसरे टी20 में हार
इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्ट में खेले गए दूसरे टी20 में भारत को हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 190 रन बोर्ड पर लगाए थे, जिसे इंग्लैंड ने 19वें ओवर में 4 विकेट रहते हासिल कर लिया। जैकब बेथल ने 76 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।