Friday, September 04, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

खेल

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

10 जुलाई, 2026 03:56 PM

भारत के सहायक कोच रियान टेन डोइशे का मानना है कि मौजूदा टी20 चैम्पियन टीम के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह स्वीकार करने की है कि विदेशी धरती पर वे अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते और उन्हें अलग अलग माहौल के अनुकूल खुद को जल्दी ढालने की प्रक्रिया समझनी होगी। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दोनों मैच हारने वाली भारतीय टीम को पांच मैचों की सीरीज के चौथे मैच में नौ विकेट से हराकर इंग्लैंड ने 3-0 की विजयी बढ़त ले ली।

टेन डोइशे ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘’हमने खुद को ढालने के बारे में काफी बात की। यह कहना आसान है कि हमें ढलना चाहिये लेकिन हमें प्रक्रिया को समझना होगा कि इसके लिये क्या करना जरूरी है।''

उन्होंने कहा, ‘’मनोवैज्ञानिक और मानसिक तौर पर चुनौती यह है कि इस टीम को समझना होगा कि हम विदेशी हालात में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे। खिलाड़ियों को यह भी समझना होगा कि दो साल बाद ऑस्ट्रेलिया में वर्ल्ड कप होना है।''

उन्होंने कहा, ‘’क्या हम ऐसी टीम चाहते हैं जो भारत में 250 रन बना डाले और ईडन गार्डंस पर 80 मीटर का छक्का लगाये या ऐसी टीम जो मैनचेस्टर या साउथम्प्टन या एमसीजी पर अलग हालात में भी अच्छा खेले।''

टेन डोइशे ने कहा, ‘’इन स्थानों पर हम चाहते हैं कि टीम अच्छा खेले। क्या हम ये सामंजस्य बिठाने के लिये मानसिक तौर पर तैयार हैं। यह मानसिक चुनौती है और खिलाड़ियों को इसका सामना करना होगा।''

भारतीय टीम इंग्लैंड और आयरलैंड में तेज गेंदबाजों की मददगार पिच पर जूझती नजर आई। भारत की सपाट पिचों पर बेहतरीन खेलने वाले बल्लेबाज वहां नहीं चले।

टेन डोइशे ने कहा, ‘’जोफ्रा आर्चर और जोश टंग बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। हम उस तरह से खुद को ढाल नहीं सके जिसकी बात मैं कर रहा हूं। जरूरी नहीं है कि जो भारत में काम कर रहा है, वही तरीका विदेश में भी काम करे।''

उन्होंने यह भी कहा कि इस दौरे पर सिर्फ कप्तान श्रेयस अय्यर रन बना रहे हैं जो विश्व कप टीम में नहीं थे।

उन्होंने कहा, ‘’अधिकांश खिलाड़ी विश्व कप विजेता टीम में थे। सिर्फ श्रेयस नहीं था जो काफी रन बना रहा है। हमें इन मैचों से सबक लेकर खिलाड़ियों पर विश्वास बनाये रखना होगा। उन्होंने देश के लिए जो कुछ भी किया है, उसे देखते हुए उन्हें आगे बढ़ने का मौका देना होगा।''

इंग्लैंड दौरे पर भारत का आखिरी मैच 11 जुलाई को है। इस मैच में टीम इंडिया साख बचाने उतरेगी।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

यूएस ओपन: एलेक्जेंड्रा ईला ने मैरी स्टोयाना पर जीत दर्ज कर दूसरे राउंड में पहुंचाई

यूएस ओपन: एलेक्जेंड्रा ईला ने मैरी स्टोयाना पर जीत दर्ज कर दूसरे राउंड में पहुंचाई

BCCI ने विकल्पों के बावजूद अनफिट खिलाड़ियों को अफगानिस्तान सीरीज के लिए क्यों चुना?

BCCI ने विकल्पों के बावजूद अनफिट खिलाड़ियों को अफगानिस्तान सीरीज के लिए क्यों चुना?

विमेंस एशिया कप: सादिया के नाम 3 विकेट, 'लो-स्कोरिंग मैच' में पाकिस्तान ने थाईलैंड को 35 रन से हराया

विमेंस एशिया कप: सादिया के नाम 3 विकेट, 'लो-स्कोरिंग मैच' में पाकिस्तान ने थाईलैंड को 35 रन से हराया

'यादों के लिए धन्यवाद', जय शाह ने लियोनेल मेसी को शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए शुभकामना दी

'यादों के लिए धन्यवाद', जय शाह ने लियोनेल मेसी को शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए शुभकामना दी

यूएस ओपन: नाओमी ओसाका ने जखारोवा को हराकर दूसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: नाओमी ओसाका ने जखारोवा को हराकर दूसरे राउंड में जगह बनाई