Wednesday, August 19, 2026
BREAKING
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा मेगा कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन आरोपियों की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने की लीकमुक्त परीक्षा के लिए कानून की मांग पीएम मोदी 'सेमीकॉन इंडिया' के पांचवें सत्र का 17 सितंबर को करेंगे उद्घाटन तीन करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य पूरा, अब छह करोड़ का संकल्प: शिवराज सिंह चौहान पंजाब विधान सभा स्पीकर द्वारा किसानों से मिट्टी की उर्वरक शक्ति बचाने के लिए जैविक खेती अपनाने की अपील हरियाणा रोडवेज में 700 कंडक्टरों की भर्ती और 500 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद होगी : अनिल विज चीनी 48 से 62-65 रुपये किलो और गुड़ 60 से 100 रुपये किलो पहुंचा, आम आदमी पर महंगाई की मार : राव नरेंद्र सिंह किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर दिया जाएगा जिप्सम, 10 लाख एकड़ भूमि सुधार हेतू खरीद को स्वीकृति : नायब सैनी सरकारी संस्थानों को मजबूत करने के बजाय रिक्त पदों और ठेका व्यवस्था के सहारे काम चला रही सरकार : सैलजा

राष्ट्रीय

केरल चुनाव 2026: भाजपा ने 39 उम्मीदवारों की दूसरी सूची की जारी

19 मार्च, 2026 07:41 PM

केरल में 9 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने इस सूची में कुल 39 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है।

केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में लिया गया फैसला

उम्मीदवारों की इस सूची को लेकर निर्णय पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता नितिन नबीन ने की। नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में हुई इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

उत्तर केरल सीटों पर उम्मीदवार घोषित

सूची के अनुसार, कासरगोड से अश्विनी एम.एल., कलियास्सेरी से ए.वी. सनिल कुमार और तलिपरम्बा से एन. हरिदास को उम्मीदवार बनाया गया है। धर्मदाम से के. रंजीत और थलास्सेरी से ओ. निधीश को टिकट मिला है। कुतुपरम्बा से एडवोकेट शिजीलाल और मट्टनूर से बीजू एलक्कुझी को चुनावी मैदान में उतारा गया है।

मलप्पुरम और आसपास की सीटों पर दांव

कालपेट्टा से प्रशांत मलवयाल, कोंडोट्टी से पी. सुब्रह्मणियन और एरनाड से एडवोकेट एन. श्रीप्रकाश को उम्मीदवार बनाया गया है। मंजेरी से पद्मश्री एम., पेरिंथलमन्ना से के.पी. बाबूराज और मंकडा से लिजॉय पॉल को टिकट दिया गया है।

तटीय और मध्य क्षेत्रों में भी उम्मीदवार तय

मलप्पुरम से अश्वथी गुप्ता कुमार और वेंगारा से जयकृष्णन वी.एन. को उम्मीदवार बनाया गया है। वल्लिक्कुन्नु से एम. प्रेमन मास्टर और तिरुरंगडी से रिजू सी. राघव चुनाव लड़ेंगे। तनूर से दीपा पुजक्कल, तिरुर से के. नारायणन मास्टर और थावनूर से वी. उन्नीकृष्णन मास्टर को टिकट मिला है।

आरक्षित सीटों पर भी उम्मीदवार घोषित

त्रिथला से रवि थेलेथ और पट्टाम्बी से एडवोकेट पी. मनोज को मैदान में उतारा गया है। एससी आरक्षित सीटों में कोंगड से रेनू सुरेश और तरूर से सुरेश बाबू को टिकट दिया गया है। चित्तूर से प्रनेश राजेंद्रन और अलाथुर से के.वी. प्रसन्न कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है।

एर्नाकुलम और दक्षिण केरल में भी नाम तय

गुरुवायूर से एडवोकेट बी. गोपालकृष्णन, वडक्कनचेरी से टी.एस. उल्लास बाबू और ओल्लूर से बिजॉय थॉमस को टिकट मिला है। नट्टिका (एससी) से सी.सी. मुकुंदन और पुडुक्कड से ए. नागेश उम्मीदवार होंगे।

अलुवा से एम.ए. ब्रह्मराज, परवूर से वत्सला प्रसन्न कुमार और एर्नाकुलम से पी.आर. शिवशंकर को उम्मीदवार बनाया गया है। चंगनाश्शेरी से बी. राधाकृष्णन मेनन और अलाप्पुझा से एम.जे. जॉब चुनाव लड़ेंगे।

वरिष्ठ नेताओं को भी टिकट

अरनमुला से कुम्मनम राजशेखरन, कुंडारा से डॉ. रॉबिन राधाकृष्णन और कोल्लम से डॉ. एन. प्रताप कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

आरोपियों की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब

आरोपियों की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब

झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने की लीकमुक्त परीक्षा के लिए कानून की मांग

झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने की लीकमुक्त परीक्षा के लिए कानून की मांग

पीएम मोदी 'सेमीकॉन इंडिया' के पांचवें सत्र का 17 सितंबर को करेंगे उद्घाटन

पीएम मोदी 'सेमीकॉन इंडिया' के पांचवें सत्र का 17 सितंबर को करेंगे उद्घाटन

तीन करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य पूरा, अब छह करोड़ का संकल्प: शिवराज सिंह चौहान

तीन करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य पूरा, अब छह करोड़ का संकल्प: शिवराज सिंह चौहान

गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं के वीजा पर बनी सहमति, एसजीपीसी ने जताया संतोष

गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं के वीजा पर बनी सहमति, एसजीपीसी ने जताया संतोष

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट

दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना

दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर दी बधाई

विदेश मंत्रालय में राजनयिक फेरबदल, अजय कुमार इराक में और सौमेंदु बागची स्विट्जरलैंड में अगले राजदूत

विदेश मंत्रालय में राजनयिक फेरबदल, अजय कुमार इराक में और सौमेंदु बागची स्विट्जरलैंड में अगले राजदूत

मनुष्य को सदैव आत्मसम्मान, साहस और स्वाभिमान के साथ जीवन जीना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी

मनुष्य को सदैव आत्मसम्मान, साहस और स्वाभिमान के साथ जीवन जीना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी