Wednesday, October 21, 2026
BREAKING
• हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा • सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज • महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी • हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ • पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा • पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले की जांच करेगी सीबीआई - अमित शाह • पंजाब के सीएम भगवंत मान का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले-घटिया राजनीति बंद करें • परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा • मृतक की मां के लिए पेंशन और भतीजी को नौकरी की मांग, अमित शाह ने सहायता का दिया आश्वासन: परिजन • पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, 15 मिनट तक की बात

मनोरंजन

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर

04 जुलाई, 2026 06:46 PM

मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन को शुक्रवार शाम मुंबई में अपने कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर के लिए बाहर जाते हुए देखा गया। हालांकि दोनों एक ही जगह पहुंचे, लेकिन वे अलग-अलग रेस्टोरेंट में गए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कबीर सबसे पहले पहुंचे। उन्होंने एक बड़ी सफेद टी-शर्ट, हल्के नीले रंग की डेनिम और स्नीकर्स पहने थे। कुछ देर बाद कृति स्टाइलिश ऑल-ब्लैक लुक में पहुंचीं। अंदर जाने से पहले, एक्ट्रेस ने मुस्कुराते हुए पैपराजी की ओर हाथ हिलाया और विक्ट्री साइन दिखाया। कृति और कबीर पिछले एक साल से अपने कथित रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी एक-दूसरे को डेट करने की बात सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं की है, लेकिन उन्हें अक्सर छुट्टियों, पारिवारिक समारोहों और पार्टियों में एक साथ देखा गया है।

हाल ही में, इस दोनों को कृति की बहन नूपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन के साथ छुट्टियां मनाते हुए देखा गया था।
बता दें कि कबीर बहिया यूके के एक एंटरप्रेन्योर और बिजनेसमैन हैं, जो ट्रैवल और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में काम करते हैं। कृति के साथ अपने कथित रिश्ते की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहने के बावजूद, वे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से काफी हद तक दूर ही रहे हैं।

काम की बात करें तो कृति हाल ही में 'कॉकटेल 2' में नजर आई थीं, जिसमें 'एली' के तौर पर उनकी परफॉर्मेंस को दर्शकों और क्रिटिक्स, दोनों ने ही काफी पसंद किया।
इस एक्ट्रेस ने टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म 'हीरोपंती' से बॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। पिछले 12 सालों में कृति ने 'बरेली की बर्फी', 'लुका छुपी', 'मिमी', 'भेड़िया', 'क्रू', 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' और 'दो पत्ती' जैसी फिल्मों के ज़रिए हिंदी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस में अपनी जगह बनाई है। हाल ही में उन्होंने अपने बैनर 'ब्लू बटरफ्लाई फिल्म्स' के तहत 'दो पत्ती' फिल्म से प्रोड्यूसर के तौर पर भी काम शुरू किया है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर लगाई फटकार, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स; ‘बोले जा रहा है कुछ भी...’

दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर लगाई फटकार, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स; ‘बोले जा रहा है कुछ भी...’

भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिर दिखेंगे अक्षरा सिंह के साथ, मंच पर किया ऐलान, वीडियो हुआ वायरल

भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिर दिखेंगे अक्षरा सिंह के साथ, मंच पर किया ऐलान, वीडियो हुआ वायरल

दिवाली से पहले दशहरा धमाका! रणबीर-यश की 'रामायण' की बुकिंग कल से शुरू, 5 नवंबर को होगी वर्ल्डवाइड रिलीज

दिवाली से पहले दशहरा धमाका! रणबीर-यश की 'रामायण' की बुकिंग कल से शुरू, 5 नवंबर को होगी वर्ल्डवाइड रिलीज

'डर तो लगता है, ऐसी मौत नहीं मरना', टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से सहमीं अभिनेत्रियां, मुंबई की सुरक्षा पर भी चिंतित

'डर तो लगता है, ऐसी मौत नहीं मरना', टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से सहमीं अभिनेत्रियां, मुंबई की सुरक्षा पर भी चिंतित

'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे होने पर भावुक हुईं दीया मिर्जा, दर्शकों का जताया आभार

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक

टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

टाइगर श्रॉफ ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

टाइगर श्रॉफ ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

'चलो शादी कर लेते हैं', रश्मिका ने पूरे एक साल तक विजय से की थी जिद, करण जौहर के शो में खुला राज

'चलो शादी कर लेते हैं', रश्मिका ने पूरे एक साल तक विजय से की थी जिद, करण जौहर के शो में खुला राज