Tuesday, July 21, 2026
BREAKING
प्रजातंत्र में प्रदर्शन का अधिकार है, लेकिन लोकसभा में जबरन प्रवेश की अनुमति नहीं : अनिल विज देश के किसान और नौजवान के प्रति सरकार का अन्यायपूर्ण बर्ताव स्वीकार्य नहीं : दीपेन्द्र हुड्डा संगठन की मजबूती और जनता के मुद्दों पर संघर्ष ही हरियाणा में परिवर्तन का आधार बनेगा : संजय दत्त टिक्करताल को मनाली की तर्ज पर पर्वतारोहण प्रशिक्षण केंद्र के रूप में किया जाएगा विकसित : नायब सिंह सैनी मानसून की पहली वर्षा से सिरसा सहित हरियाणा के अनेक शहरों की बदहाली पर जनता में रोष दिल्ली मार्च की तैयारी : शंभू बॉर्डर पर जुटने लगे भारी संख्या में किसान, पंजाब-हरियाणा सीमा पर सुरक्षा सख्त पंजाबः आतंकी साजिश का पर्दाफाश, आईडी और खतरनाक हथियारों के साथ 17 आरोपी गिरफ्तार दिल्ली कूच को रोकने के लिए पुलिस ने सील की सीमाएं, किसान बोले-'टकराव नहीं, संवाद चाहते हैं' गुरदासपुर में बारिश बनी मुसीबत! रावी का जलस्तर बढ़ा, आधा दर्जन गांवों का टूटा संपर्क अमृतसर में एक ही दिन में 40 ड्रग तस्कर गिरफ्तार, इलाके में भगदड़

मनोरंजन

कुशाल टंडन की टिप्पणी पर जैद दरबार ने गौहर खान से मांगी माफी, अभिनेत्री बोलीं- 'गंदे खेल का हिस्सा मत बनो'

20 जुलाई, 2026 04:46 PM

मुंबई : अभिनेता और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जैद दरबार इन दिनों रियलिटी शो 'अलायंस' को लेकर सुर्खियों में हैं। हालांकि इस बार चर्चा उनकी गेम स्ट्रैटेजी की नहीं, बल्कि शो में अभिनेता कुशाल टंडन की एक टिप्पणी पर हंसने और बाद में उसी मामले में अपनी पत्नी गौहर खान से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने को लेकर हो रही है।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद गौहर खान ने अपने पति का समर्थन करते हुए लोगों से इस पूरे मामले को बेवजह तूल न देने की अपील की है।

प्रोडक्शन कंपनी बनिजय एशिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर जैद दरबार का एक वीडियो साझा किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया, ''जैद दरबार के दिल से निकली एक सच्ची माफी।''

वीडियो में जैद कहते हैं, ''कई बार मैं अपनी ही दुनिया में इतना खो जाता हूं कि मुझे एहसास नहीं होता कि क्या हो रहा है। कुशाल ने जो कहा, वह गलत था और मैंने उसे हल्के में ले लिया। यह मेरी गलती थी। मैं दिल से माफी मांगता हूं। उम्मीद है कि आप मुझे समझेंगे। आप जानते हैं कि मैं कैसा इंसान हूं। मैं किसी को दुख नहीं पहुंचा सकता, खुद को तकलीफ दे सकता हूं लेकिन अपने आसपास किसी का दिल नहीं दुखा सकता। यही सच है।''

जैद की यह माफी उस समय सामने आई, जब शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाले वंशज सिंह ने उन्हें बताया कि कुशाल की टिप्पणी के कारण गौहर खान को सोशल मीडिया पर काफी आलोचना का सामना करना पड़ा।

जैद की माफी पर प्रतिक्रिया देते हुए गौहर खान ने इंस्टाग्राम पर कमेंट किया, ''वंशज अपना गेम खेल रहे हैं। मस्ती-मजाक ठीक है, क्योंकि हर छोटी बात पर बुरा मानने की जरूरत नहीं होती। तुम सही हो, ऐसे गंदे खेल से प्रभावित मत होना। ऐसे ही शानदार खेलते रहो।''

दरअसल, विवाद जुलाई की शुरुआत में शो के दौरान का है। इस एपिसोड में जैद दरबार को अपनी सिगरेट पसंद नहीं आई थी। जिसके बाद उन्होंने कुशाल टंडन से सिगरेट मांगी थी। इस पर कुशाल ने मजाक में कहा था, ''तुझे सारी मेरी चीजें पसंद आती हैं।'' इस टिप्पणी को कई लोगों ने गौहर खान और कुशाल टंडन के पुराने रिश्ते से जोड़कर देखा।

हालांकि, उस समय भी गौहर खान ने अपने पति का बचाव किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था- ''जीरो इनसिक्योरिटी के साथ शानदार प्रदर्शन। जितना इंसान खुद पर भरोसा रखता है, उतना ही कम वह छोटी-छोटी बातों पर आहत होता है। हर बात पर तुरंत प्रतिक्रिया देना जरूरी नहीं होता। समझदार लोग बेहतर तरीके से पेश आते हैं। मुझे तुम पर गर्व है, जैद दरबार।''

गौरतलब है कि गौहर खान और कुशाल टंडन की मुलाकात साल 2013 में 'बिग बॉस 7' के दौरान हुई थी। दोनों कुछ समय तक रिश्ते में रहे, लेकिन 2014 में उनका ब्रेकअप हो गया। इसके बाद गौहर खान ने साल 2020 में जैद दरबार से शादी की। इस दंपति के दो बेटे हैं। बड़े बेटे जेहान का जन्म 2023 में हुआ, जबकि छोटे बेटे फरवान का जन्म 2025 में हुआ।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

'आदर्श बाल विद्यालय' में पिता का किरदार निभाने से घबराए नवीन कस्तूरिया, बताया- 'आसान नहीं था'

'आदर्श बाल विद्यालय' में पिता का किरदार निभाने से घबराए नवीन कस्तूरिया, बताया- 'आसान नहीं था'

'द केरल स्टोरी' के बाद विवादित विषयों से जुड़ना करियर की रणनीति नहीं : अदा शर्मा

'द केरल स्टोरी' के बाद विवादित विषयों से जुड़ना करियर की रणनीति नहीं : अदा शर्मा

सूरज बड़जात्या संग पहली मुलाकात पर बोलीं अमृता राव- मुझे उम्मीद नहीं थी कि इतना बड़ा रोल मिलेगा

सूरज बड़जात्या संग पहली मुलाकात पर बोलीं अमृता राव- मुझे उम्मीद नहीं थी कि इतना बड़ा रोल मिलेगा

दिलजीत दोसांझ ने छात्रों के CJP विरोध-प्रदर्शन का किया खुलकर सपोर्ट, कहा- मुझे बोला जाएगा एंटी नेशनल

दिलजीत दोसांझ ने छात्रों के CJP विरोध-प्रदर्शन का किया खुलकर सपोर्ट, कहा- मुझे बोला जाएगा एंटी नेशनल

Lock Upp 2 : शिल्पा शिंदे से टक्कर लेने आएंगी हिना खान, होने वाले हैं बड़े हंगामे

Lock Upp 2 : शिल्पा शिंदे से टक्कर लेने आएंगी हिना खान, होने वाले हैं बड़े हंगामे

'हिंसा किसी समस्या का समाधान नहीं', भूमि पेडनेकर बोलीं- बातचीत से होगी सुधार की शुरुआत

'हिंसा किसी समस्या का समाधान नहीं', भूमि पेडनेकर बोलीं- बातचीत से होगी सुधार की शुरुआत

'उड़ने की आशा' में राधिका विद्यासागर को रिप्लेस करेंगी सोनाली नाइक, बोलीं- अपनी तरह से निभाऊंगी रेणुका का किरदार

'उड़ने की आशा' में राधिका विद्यासागर को रिप्लेस करेंगी सोनाली नाइक, बोलीं- अपनी तरह से निभाऊंगी रेणुका का किरदार

नसीरुद्दीन शाह के जन्मदिन पर बेटे विवान शाह ने शेयर की बचपन की अनदेखी तस्वीर, बोले- 'हैप्पी बर्थडे बाबा'

नसीरुद्दीन शाह के जन्मदिन पर बेटे विवान शाह ने शेयर की बचपन की अनदेखी तस्वीर, बोले- 'हैप्पी बर्थडे बाबा'

'मेरे पापा भी मुझे इतना किस नहीं करते...' राम कपूर पर फूटा श्रेया कालरा का गुस्सा

'मेरे पापा भी मुझे इतना किस नहीं करते...' राम कपूर पर फूटा श्रेया कालरा का गुस्सा

वर्ष 2024 के लिए 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा, ‘आर्टिकल 370’ सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म

वर्ष 2024 के लिए 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा, ‘आर्टिकल 370’ सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म