Wednesday, October 21, 2026
BREAKING
• हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा • सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज • महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी • हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ • पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा • पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले की जांच करेगी सीबीआई - अमित शाह • पंजाब के सीएम भगवंत मान का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले-घटिया राजनीति बंद करें • परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा • मृतक की मां के लिए पेंशन और भतीजी को नौकरी की मांग, अमित शाह ने सहायता का दिया आश्वासन: परिजन • पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, 15 मिनट तक की बात

हिमाचल

किसान मोर्चा की जिला बैठक में आगामी चुनावों की रणनीति पर मंथन

16 अगस्त, 2026 04:41 PM
बड़सर: भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा हमीरपुर की जिला बैठक आज बड़सर में जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष अनिल काकू की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष संजीव देष्टा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि बड़सर विधायक इंद्रदत्त लखनपाल विशेष अतिथि के तौर पर शामिल हुए।
 
बैठक में किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल कौशल, प्रदेश सचिव दिनेश, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव शर्मा, जिला महामंत्री संजीवन पटियाल एवं श्याम धतवालिया सहित जिला किसान मोर्चा के पदाधिकारी तथा विभिन्न मंडलों के किसान मोर्चा अध्यक्ष उपस्थित रहे।
 
बैठक में आगामी चुनावों को लेकर किसान मोर्चा की भूमिका, संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने तथा किसानों के बीच व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही आगामी महीनों में आयोजित होने वाली किसान मोर्चा की मासिक बैठकों की रूपरेखा और कार्यक्रमों की योजना भी तैयार की गई।
 
प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष संजीव देष्टा ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा भाजपा की संगठनात्मक ताकत का महत्वपूर्ण आधार है और आगामी चुनावों में इसकी प्रभावी भूमिका सुनिश्चित करने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा।
 
बड़सर विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए आगामी चुनावों के लिए पूरी तत्परता के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर जोर दिया।
 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Chamba: डिपुओं के आटे की गुणवत्ता पर सवाल, पकाने के बाद सख्त हो रही रोटियां

Chamba: डिपुओं के आटे की गुणवत्ता पर सवाल, पकाने के बाद सख्त हो रही रोटियां

Kangra: पंचायतों की निधि पर सरकार सख्त, सभा निधि का अलग बैंक खाता खोलने के निर्देश

Kangra: पंचायतों की निधि पर सरकार सख्त, सभा निधि का अलग बैंक खाता खोलने के निर्देश

नवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों में 10.25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका माथा, CM ने थपथपाई पुलिस की पीठ

नवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों में 10.25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका माथा, CM ने थपथपाई पुलिस की पीठ

हिमाचल में 'रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025' में संशोधन, अब बिना परीक्षा-इंटरव्यू मिलेगी नियुक्ति; जानें किन्हें मिलेगा फायदा

हिमाचल में 'रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025' में संशोधन, अब बिना परीक्षा-इंटरव्यू मिलेगी नियुक्ति; जानें किन्हें मिलेगा फायदा

Kangra: 2027 चुनावों में नौजवानों को भी मिलेगा अवसर : जयराम

Kangra: 2027 चुनावों में नौजवानों को भी मिलेगा अवसर : जयराम

हिमाचल में इस वर्ष सेब कारोबार आधा, खरीद में भी 84 फीसदी की गिरावट

हिमाचल में इस वर्ष सेब कारोबार आधा, खरीद में भी 84 फीसदी की गिरावट

कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना