Wednesday, October 21, 2026
BREAKING
• हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा • सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज • महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी • हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ • पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा • पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले की जांच करेगी सीबीआई - अमित शाह • पंजाब के सीएम भगवंत मान का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले-घटिया राजनीति बंद करें • परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा • मृतक की मां के लिए पेंशन और भतीजी को नौकरी की मांग, अमित शाह ने सहायता का दिया आश्वासन: परिजन • पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, 15 मिनट तक की बात

हिमाचल

कांग्रेस सरकार को जनता की नहीं, सत्ता के सुख की चिंता: अनुराग ठाकुर

06 जून, 2026 08:36 PM
हमीरपुर: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान सरकार जनता की अपेक्षाओं और समस्याओं से कट चुकी है तथा उसका पूरा ध्यान केवल सत्ता का आनंद लेने तक सीमित दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर विपक्ष ही नहीं, बल्कि कांग्रेस के अपने नेता भी सवाल उठा रहे हैं, जो सरकार की कार्यशैली पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े करता है।
 
शनिवार को हमीरपुर स्थित परिधि गृह में ‘नॉऊ फॉर क्लाइमेट’ अभियान के अंतर्गत आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे अनुराग ठाकुर ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि प्रदेश कांग्रेस के एक वरिष्ठ पदाधिकारी द्वारा अटैचियों को लेकर दिया गया बयान बेहद गंभीर है। उन्होंने कहा कि यदि इस प्रकार के आरोप लगाए जा रहे हैं तो सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि इन अटैचियों का स्रोत क्या है और इनके पीछे कौन लोग हैं।
 
पर्यावरण संरक्षण के विषय पर बोलते हुए सांसद ने कहा कि जलवायु परिवर्तन आज पूरी दुनिया के सामने बड़ी चुनौती बनकर खड़ा है। उन्होंने कहा कि ग्लेशियरों का तेजी से पिघलना, समुद्री जलस्तर में वृद्धि तथा मानसून के स्वरूप में बदलाव इसके स्पष्ट संकेत हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाना समय की आवश्यकता है।
 
अनुराग ठाकुर ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि एक परिपक्व वृक्ष प्रतिवर्ष लगभग 22 किलोग्राम कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करने की क्षमता रखता है। ऐसे में यदि बड़े स्तर पर पौधारोपण किया जाए तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रकृति की रक्षा के लिए प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।
 
मुख्यमंत्री के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का विश्वास प्राप्त कर चुनाव जीतने वाले जनप्रतिनिधियों की भूमिका को कमतर आंकना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि जो उम्मीदवार कठिन परिस्थितियों में जनता के बीच जाकर चुनाव लड़ते हैं और जनसमर्थन हासिल करते हैं, उनकी अहमियत को एक दिन तक सीमित बताना लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को व्यापक जनसमर्थन मिला है, जिसे कांग्रेस स्वीकार करने में असहज महसूस कर रही है।
 
रेल परियोजनाओं के संदर्भ में सांसद ने कहा कि भानुपल्ली-बिलासपुर रेल लाइन परियोजना में प्रदेश सरकार की लगभग दो हजार करोड़ रुपये की वित्तीय देनदारी लंबित है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार अपनी वर्तमान प्रतिबद्धताओं को पूरा नहीं करती, तब तक नई रेल परियोजनाओं और अन्य बड़े विकास कार्यों के लिए संसाधनों की व्यवस्था करना उसके लिए चुनौतीपूर्ण बना रहेगा।
 
इस अवसर पर विभिन्न पंचायतों से आए प्रतिनिधियों तथा स्थानीय नागरिकों ने सांसद के समक्ष क्षेत्रीय समस्याएं एवं विकास संबंधी मांगें रखीं। अनुराग ठाकुर ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान और क्षेत्र के विकास को गति देना उनकी प्राथमिकता है।
 
जिला परिषद एवं बीडीसी चुनावों के पश्चात शनिवार को हमीरपुर में भाजपा समर्थित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं का उल्लेखनीय जमावड़ा देखने को मिला। तीन दिवसीय प्रवास पर पहुंचे अनुराग ठाकुर से बड़ी संख्या में नव-निर्वाचित जिला परिषद सदस्य, बीडीसी प्रतिनिधि तथा भाजपा समर्थित विजयी उम्मीदवारों ने मुलाकात की। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की बड़ी उपस्थिति ने इसे विशेष राजनीतिक महत्व प्रदान किया।
 
इस दौरान जिला परिषद और बीडीसी चुनावों में विजयी भाजपा समर्थित प्रतिनिधियों ने अनुराग ठाकुर से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। सांसद ने सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को जीत की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनता ने जिन अपेक्षाओं के साथ उन्हें चुना है, उन पर खरा उतरना अब उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।
 
उन्होंने कहा कि पंचायत, बीडीसी और जिला परिषद जैसे स्थानीय निकाय लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूत नींव हैं। इन संस्थाओं से जुड़े जनप्रतिनिधियों की भूमिका ग्रामीण विकास और जनकल्याण में अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों से विकास कार्यों को प्राथमिकता देने तथा आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का आह्वान किया।
 
कार्यक्रम में भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखने को मिला।
 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Chamba: डिपुओं के आटे की गुणवत्ता पर सवाल, पकाने के बाद सख्त हो रही रोटियां

Chamba: डिपुओं के आटे की गुणवत्ता पर सवाल, पकाने के बाद सख्त हो रही रोटियां

Kangra: पंचायतों की निधि पर सरकार सख्त, सभा निधि का अलग बैंक खाता खोलने के निर्देश

Kangra: पंचायतों की निधि पर सरकार सख्त, सभा निधि का अलग बैंक खाता खोलने के निर्देश

नवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों में 10.25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका माथा, CM ने थपथपाई पुलिस की पीठ

नवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों में 10.25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका माथा, CM ने थपथपाई पुलिस की पीठ

हिमाचल में 'रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025' में संशोधन, अब बिना परीक्षा-इंटरव्यू मिलेगी नियुक्ति; जानें किन्हें मिलेगा फायदा

हिमाचल में 'रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025' में संशोधन, अब बिना परीक्षा-इंटरव्यू मिलेगी नियुक्ति; जानें किन्हें मिलेगा फायदा

Kangra: 2027 चुनावों में नौजवानों को भी मिलेगा अवसर : जयराम

Kangra: 2027 चुनावों में नौजवानों को भी मिलेगा अवसर : जयराम

हिमाचल में इस वर्ष सेब कारोबार आधा, खरीद में भी 84 फीसदी की गिरावट

हिमाचल में इस वर्ष सेब कारोबार आधा, खरीद में भी 84 फीसदी की गिरावट

कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना