Thursday, November 26, 2026
BREAKING
• संविधान गौरव दिवस पर बड़ी तैयारी, अमित शाह-नड्डा-नितिन नवीन अलग-अलग शहरों में करेंगे कार्यक्रम • संविधान दिवस पर गडकरी, योगी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, कहा- लोकतंत्र की आत्मा है संविधान • केंद्रीय गृह सचिव और IB प्रमुख आज जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की करेंगे समीक्षा • ‘आतंकवाद मानवता के खिलाफ सबसे जघन्य अपराध’, 26/11 मुंबई हमले की बरसी पर अमित शाह और राजनाथ समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि • राष्ट्रीय संविधान दिवस पर पीएम मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं, बाबासाहेब को किया नमन • UGC नेट दिसंबर 2026: परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी, 14 से 21 दिसंबर तक होंगे एग्जाम • कामराजार बंदरगाह पर दूसरी कंटेनर टर्मिनल को मंजूरी, पीएम मोदी ने बताई विशेषता • ट्रंप ने 14 व्यापारिक साझेदारों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव रखा • हिंद महासागर क्षेत्रीय संगठन की बैठक के लिए सेशेल्स और मॉरीशस के विदेश मंत्री दिल्ली पहुंचे • अमेरिकी अदालत ने ट्रंप की नागरिकता संबंधी नई पाबंदियों पर लगाई रोक

राष्ट्रीय

कांग्रेस ने सबसे ज्यादा किया संविधान का दुरुपयोग, संविधान बचाओ यात्रा से जनता को कर रहे गुमराह : बृजभूषण

26 नवंबर, 2026 11:46 AM

गोंडा : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता बृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस की संविधान यात्रा पर सवाल उठाते हुए पार्टी पर संविधान के सबसे अधिक दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आज संविधान बचाने का नारा देने वाली कांग्रेस को पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। संविधान का दुरुपयोग करने का सबसे ज्यादा काम कांग्रेस की सरकारों ने किया है और चुनी हुई सरकारों को गिराने का काम भी कांग्रेस ने ही किया। बृजभूषण शरण सिंह ने गुरुवार को गोंडा में कहा कि कांग्रेस संविधान बचाने के नाम पर जनता को भ्रमित करने का काम कर रही है। धारा 356 के दुरुपयोग से लेकर चुनी हुई सरकारों को गिराने तक का इतिहास कांग्रेस के खाते में दर्ज है। यह उनके कहने से नहीं, बल्कि ऐतिहासिक रिकॉर्ड देखकर कोई भी इसकी पुष्टि कर सकता है कि कांग्रेस ने कितनी बार चुनी हुई सरकारों को गिराने का काम किया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यकाल में लगाए गए आपातकाल का जिक्र करते हुए कहा कि इसकी सबसे बड़ी मिसाल आपातकाल है। इंदिरा गांधी के चुनाव के खिलाफ राज नारायण की याचिका पर हाईकोर्ट का फैसला आया था, लेकिन संविधान और अदालत के फैसले को दरकिनार करते हुए रातों-रात देश में आपातकाल लगा दिया गया। भाजपा नेता ने कहा कि आपातकाल के दौरान बड़े नेताओं को छोड़िए, छात्र नेताओं तक को जेल में डाल दिया गया था। डिग्री कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में भी कोई ऐसा नेता नहीं बचा था, जिसे जेल न जाना पड़ा हो। उस समय जेल में बंद लोगों को यह तक लगता था कि वे शायद कभी बाहर नहीं आ पाएंगे।


उन्होंने कहा कि उस दौर में देश के युवाओं और बच्चों ने भी आंदोलन की कमान संभाली। 'इंदिरा तेरी तानाशाही नहीं चलेगी' का नारा गूंजने लगा। लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में पटना के गांधी मैदान में विशाल सम्मेलन हुआ, जिसके बाद देशभर में विरोध और विद्रोह की लहर फैल गई। अंततः आपातकाल हटाया गया और चुनाव हुए तो कांग्रेस का सफाया हो गया।


बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि जिस पार्टी ने संविधान का सबसे ज्यादा दुरुपयोग किया, वही आज संविधान बचाओ का नारा देकर जनता को गुमराह कर रही है। कांग्रेस को दूसरों पर सवाल उठाने से पहले अपना इतिहास देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के आरोपों का जवाब देने के लिए किसी की व्यक्तिगत राय की जरूरत नहीं है, बल्कि ऐतिहासिक रिकॉर्ड ही सब कुछ बता देता है।
उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर आपातकाल क्यों लगाया गया था और लाखों लोगों को जेल में क्यों बंद किया गया था? विद्यार्थियों को जेल में डालने की क्या वजह थी? उन्होंने कहा कि कांग्रेस की संविधान बचाओ मुहिम महज जनता को भ्रमित करने की कोशिश है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

संविधान गौरव दिवस पर बड़ी तैयारी, अमित शाह-नड्डा-नितिन नवीन अलग-अलग शहरों में करेंगे कार्यक्रम

संविधान गौरव दिवस पर बड़ी तैयारी, अमित शाह-नड्डा-नितिन नवीन अलग-अलग शहरों में करेंगे कार्यक्रम

संविधान दिवस पर गडकरी, योगी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, कहा- लोकतंत्र की आत्मा है संविधान

संविधान दिवस पर गडकरी, योगी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, कहा- लोकतंत्र की आत्मा है संविधान

केंद्रीय गृह सचिव और IB प्रमुख आज जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की करेंगे समीक्षा

केंद्रीय गृह सचिव और IB प्रमुख आज जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की करेंगे समीक्षा

‘आतंकवाद मानवता के खिलाफ सबसे जघन्य अपराध’, 26/11 मुंबई हमले की बरसी पर अमित शाह और राजनाथ समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

‘आतंकवाद मानवता के खिलाफ सबसे जघन्य अपराध’, 26/11 मुंबई हमले की बरसी पर अमित शाह और राजनाथ समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय संविधान दिवस पर पीएम मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं, बाबासाहेब को किया नमन

राष्ट्रीय संविधान दिवस पर पीएम मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं, बाबासाहेब को किया नमन

UGC नेट दिसंबर 2026: परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी, 14 से 21 दिसंबर तक होंगे एग्जाम

UGC नेट दिसंबर 2026: परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी, 14 से 21 दिसंबर तक होंगे एग्जाम

कामराजार बंदरगाह पर दूसरी कंटेनर टर्मिनल को मंजूरी, पीएम मोदी ने बताई विशेषता

कामराजार बंदरगाह पर दूसरी कंटेनर टर्मिनल को मंजूरी, पीएम मोदी ने बताई विशेषता

हिंद महासागर क्षेत्रीय संगठन की बैठक के लिए सेशेल्स और मॉरीशस के विदेश मंत्री दिल्ली पहुंचे

हिंद महासागर क्षेत्रीय संगठन की बैठक के लिए सेशेल्स और मॉरीशस के विदेश मंत्री दिल्ली पहुंचे

'नौकरी भाजपा के एजेंडे में नहीं', APO-प्री एग्जाम रिजल्ट रद्द होने पर अखिलेश का सरकार पर हमला

'नौकरी भाजपा के एजेंडे में नहीं', APO-प्री एग्जाम रिजल्ट रद्द होने पर अखिलेश का सरकार पर हमला

'हर भारतीय के अधिकार के लिए लड़ते रहेंगे', खड़गे और राहुल गांधी ने दी राष्ट्रीय संविधान दिवस की शुभकामनाएं

'हर भारतीय के अधिकार के लिए लड़ते रहेंगे', खड़गे और राहुल गांधी ने दी राष्ट्रीय संविधान दिवस की शुभकामनाएं