Sunday, August 16, 2026
BREAKING
पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक नए वीडियो में अपने दोस्तों के साथ बिताए पलों को साझा किया, बोले- ‘ये मेरी दैनिक दिनचर्या’ स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना देने पर इजरायल के राष्ट्रपति और पीएम नेतन्याहू को प्रधानमंत्री मोदी ने कहा धन्यवाद पीएम मोदी ने भारतीय फार्मा कंपनियों से दुनिया की शीर्ष 5 कंपनियों में जगह बनाने को कहा अमेरिका में धूमधाम से मना भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह, न्यूयॉर्क त्रि-राज्यीय क्षेत्र में बना गिनीज विश्व रिकॉर्ड राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर एक प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि: प्रधानमंत्री मोदी सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की सूर्यपथ तिरंगा: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर फिजी से सैन फ्रांसिस्को तक तिरंगे की वैश्विक यात्रा पूरी इजराइल के राष्ट्रपति हर्जोग, प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी "खरगे जी,कांग्रेस ने देश को क्या दिया बताने के साथ विभाजन और 1984 का भी हिसाब बताये", अनिल विज ने जमकर साधा निशाना हांसी में CM के प्रोग्राम का विरोध का मामला; पुलिस ने करीब 200 लोगों पर किया मामला दर्ज, जीवन कुंडू हत्याकांड का कर रहे थे विरोध

बाज़ार

कमजोर वैश्विक संकेतों के बावजूद भारतीय स्मॉल-कैप शेयरों ने अप्रैल में किया मजबूत प्रदर्शन: रिपोर्ट

02 मई, 2026 05:34 PM

नई दिल्ली : शनिवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी-ईरान संघर्ष के कारण कमजोर वैश्विक आर्थिक स्थिति के बावजूद भारतीय शेयर बाजार ने अप्रैल में सभी सेगमेंट में मजबूत रिटर्न दिया, जिसमें छोटी कंपनियों के शेयरों ने सबसे ज्यादा तेजी दिखाई।

ओमनीसाइंस कैपिटल की रिपोर्ट में कहा गया है कि निफ्टी स्मॉलकैप 250 इंडेक्स ने 13.4 प्रतिशत और निफ्टी माइक्रोकैप 250 इंडेक्स ने 16.2 प्रतिशत का शानदार रिटर्न दिया।

कंपनी ने बताया कि उसके 'भारत वेक्टर्स' फ्रेमवर्क, जिसमें करीब 1,500 निवेश योग्य कंपनियां शामिल हैं, के अनुसार छोटे मार्केट-कैप वाली कंपनियों ने बेहतर प्रदर्शन किया।

लगभग 1,500 करोड़ रुपए औसत मार्केट कैप वाली 250 कंपनियों और करीब 3,000 करोड़ रुपए मार्केट कैप वाली 250 कंपनियों ने क्रमशः 25.2 प्रतिशत और 23.2 प्रतिशत का रिटर्न दिया।

रिपोर्ट में कहा गया कि भू-राजनीतिक तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी, महंगाई, रुपए की कमजोरी और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली जैसी चिंताओं के बावजूद घरेलू बाजार ने अच्छा प्रदर्शन किया।

यह तेजी कमजोर आर्थिक संकेतकों के बावजूद आई, जिससे यह साफ होता है कि लंबे समय में शेयर बाजार कंपनियों की मूलभूत स्थिति (फंडामेंटल्स) पर आधारित होता है।

रिपोर्ट के अनुसार, यह तेजी कंपनियों के असली प्रदर्शन में सुधार की बजाय उनके वैल्यूएशन (मूल्यांकन) बढ़ने की वजह से आई है।

ओमनीसाइंस कैपिटल के सीईओ और चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट डॉ. विकास गुप्ता ने कहा कि बाजार एक जादूगर की तरह होता है, जो निवेशकों का ध्यान मैक्रो फैक्टर्स पर लगाता है, जबकि असली कमाई फंडामेंटल्स और सही वैल्यूएशन से होती है।

सभी सेक्टर्स में रिटर्न ऑन इक्विटी (आरओई), लेवरेज और ग्रोथ की उम्मीदों में ज्यादा बदलाव नहीं आया है, जिससे पता चलता है कि कंपनियों के मूल प्रदर्शन में कोई बड़ा सुधार नहीं हुआ है।

प्राइस-टू-अर्निंग (पी/ई) और प्राइस-टू-बुक (पी/बी) जैसे वैल्यूएशन तेजी से बढ़े हैं, जिससे संकेत मिलता है कि बाजार अब कंपनियों की मौजूदा ताकत के हिसाब से उनकी कीमत तय कर रहा है।

कंपनी के प्रेसिडेंट और चीफ पोर्टफोलियो मैनेजर अश्विनी शमी ने कहा कि बाजार में निवेश के अवसर हैं, लेकिन निवेशकों को कम कर्ज, ज्यादा आरओई, मजबूत ग्रोथ और उचित वैल्यूएशन वाली कंपनियों पर ध्यान देना चाहिए।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) लगातार बिकवाली कर रहे हैं। कैलेंडर वर्ष 2026 में अब तक लगभग 1.75 लाख करोड़ रुपए की निकासी हो चुकी है, जिसमें अप्रैल में करीब 44,000 करोड़ रुपए शामिल हैं।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

ग्लोबल स्पेस मार्केट में 10% हिस्सेदारी हासिल कर सकता है भारत : अमेरिकी वाणिज्य विभाग

ग्लोबल स्पेस मार्केट में 10% हिस्सेदारी हासिल कर सकता है भारत : अमेरिकी वाणिज्य विभाग

वैश्विक तनावों के बीच बाजार में गिरावट की लहर, सेंसेक्स 300 अंक फिसला, निफ्टी मेटल पर सबसे ज्यादा दबाव

वैश्विक तनावों के बीच बाजार में गिरावट की लहर, सेंसेक्स 300 अंक फिसला, निफ्टी मेटल पर सबसे ज्यादा दबाव

भारत का निर्यात जुलाई में 19.63 प्रतिशत बढ़कर 44.24 अरब डॉलर

भारत का निर्यात जुलाई में 19.63 प्रतिशत बढ़कर 44.24 अरब डॉलर

मिले-जुले रुख के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स चढ़ा और निफ्टी फिसला

मिले-जुले रुख के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स चढ़ा और निफ्टी फिसला

RBI ने कर्ज की ब्याज दरों को लेकर नए मसौदा नियम जारी किए

RBI ने कर्ज की ब्याज दरों को लेकर नए मसौदा नियम जारी किए

भ्रामक दावों और स्वच्छता नियमों के गंभीर उल्लंघन पर एफएसएसएआई का बड़ा एक्शन; एबी एंटरप्राइज, जाइका ऑर्गेनिक्स और नारायणी फूड्स के लाइसेंस निलंबित

भ्रामक दावों और स्वच्छता नियमों के गंभीर उल्लंघन पर एफएसएसएआई का बड़ा एक्शन; एबी एंटरप्राइज, जाइका ऑर्गेनिक्स और नारायणी फूड्स के लाइसेंस निलंबित

भारत के ऑटो सेक्टर की बिक्री जुलाई में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची, यात्री वाहनों में 34.3 प्रतिशत का उछाल: सियाम

भारत के ऑटो सेक्टर की बिक्री जुलाई में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची, यात्री वाहनों में 34.3 प्रतिशत का उछाल: सियाम

सेंसेक्स 188 अंक गिरकर बंद, महंगाई के आंकड़ों का निवेशकों को इंतजार

सेंसेक्स 188 अंक गिरकर बंद, महंगाई के आंकड़ों का निवेशकों को इंतजार

नई क्लोजिंग ऑक्शन सेशन में हेरफेर के कोई सबूत नहीं मिले, यह बाजार के लिए बड़ा सुधार: सेबी प्रमुख

नई क्लोजिंग ऑक्शन सेशन में हेरफेर के कोई सबूत नहीं मिले, यह बाजार के लिए बड़ा सुधार: सेबी प्रमुख

भारत का वस्तु निर्यात दूसरी तिमाही में 17.6 प्रतिशत बढ़कर 131.2 अरब डॉलर हो सकता है: रिपोर्ट

भारत का वस्तु निर्यात दूसरी तिमाही में 17.6 प्रतिशत बढ़कर 131.2 अरब डॉलर हो सकता है: रिपोर्ट