Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

दुनिया

कनाडा : ‘इस मुश्किल दौर में उम्मीद की किरण हैं पीएम मोदी’, बोले प्रवासी भारतीय

17 जून, 2025 12:20 PM

कनाडा में प्रवासी भारतीयों ने जी-7 सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी के आगमन पर खुशी जाहिर की है। प्रवासी भारतीयों ने बातचीत में कहा कि यह हमारे लिए गर्व का क्षण है कि प्रधानमंत्री मोदी इस शिखर सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे हैं। निसंदेह उनके आगमन से यहां रहने वाले प्रवासी भारतीयों में खुशी की लहर है। निश्चित तौर पर इस मुश्किल दौर में पीएम मोदी उम्मीद की नई किरण हैं। 

निश्चित तौर पर प्रधानमंत्री मोदी के आगमन से आने वाले दिनों में भारत-कनाडा के रिश्ते मधुर होंगे

प्रवासी भारतीय तृप्ति जैन ने कहा कि निश्चित तौर पर प्रधानमंत्री मोदी के आगमन से आने वाले दिनों में भारत-कनाडा के रिश्ते मधुर होंगे। जिस तरह से बीते दिनों दोनों देशों के बीच रिश्तों में खटास पैदा हो गई थी, अब वो दूर होगी। दोनों देशों के रिश्ते पटरी पर लौटेंगे।

प्रधानमंत्री दोनों देशों के बीच रिश्तों को पटरी पर लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाएंगे

उन्होंने कहा कि हम भारतीय मूल के कनाडाई नागरिक हैं। ऐसी स्थिति में यह हमारे लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है कि दोनों देशों के बीच रिश्ते खराब रहें। हमें पूरी उम्मीद है कि प्रधानमंत्री दोनों देशों के बीच रिश्तों को पटरी पर लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाएंगे। मुझे लगता है कि अगर भारत और कनाडा के बीच रिश्ते अच्छे रहेंगे, तो यह दोनों देशों के लिए ठीक रहेगा। साथ ही, प्रधानमंत्री के मौजूदा रुख से यह साफ जाहिर हो रहा है कि वो आगामी दिनों इस दिशा में जरूर कुछ कदम उठाएंगे।

मौजूदा समय में पूरा विश्व भारत की बढ़ती ताकत और साख को स्वीकार कर रहा है

प्रवासी नागरिक नरेश कुमार छाबड़ा ने कहा कि जिस तरह से भारत को जी-7 सम्मेलन में शिरकत करने के लिए आमंत्रित किया गया, उससे यह साफ जाहिर हो रहा है कि मौजूदा समय में पूरा विश्व भारत की बढ़ती ताकत और साख को स्वीकार कर रहा है। निश्चित तौर पर इस बात को खारिज नहीं किया जा सकता है कि पीएम मोदी का जी-7 सम्मेलन में शामिल होना भारत के लिए अद्भुत है। आज की तारीख में भारत हर क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल कर रहा है। जिसे पूरा विश्व देख रहा है।

पीएम मोदी के आगमन से दोनों देशों के बीच फिर से वार्ता के द्वार खुलेंगे और बेपटरी हो चुके रिश्ते पटरी पर लौटेंगे

लेखक और पॉडकास्टर कुशल मेहरा ने कहा कि कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की तरफ से प्रधानमंत्री मोदी को जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल करने के लिए निमंत्रण भेजना एक अच्छा कदम है, क्योंकि पिछले तीन सालों से दोनों देशों के बीच वार्ता के द्वार बंद रहे हैं। ऐसी स्थिति में पीएम मोदी के आगमन से दोनों देशों के बीच फिर से वार्ता के द्वार खुलेंगे और बेपटरी हो चुके रिश्ते पटरी पर लौटेंगे। इससे आगामी दिनों में दोनों देशों के बीच रिश्ते मधुर होंगे। यह दोनों ही देशों के लिए एक सुखद संकेत है, जिसकी हम सभी को तारीफ करनी चाहिए।

मान पारेख ने कहा कि इस बात को खारिज नहीं किया जा सकता है कि दोनों देशों के बीच रिश्ते पिछले कुछ वर्षों से बिल्कुल भी ठीक नहीं रहे हैं। लेकिन, जिस तरह से जी-7 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी को आमंत्रित किया गया, उससे दोनों देशों के बीच आने वाले दिनों में सुधरेंगे। इसकी उम्मीद देखने को मिल रही है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाए गए ईरानी विमान

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाए गए ईरानी विमान

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने जताई 'अच्छी चीजें' होने की उम्मीद, 17 बड़े बिजनेसमैन के साथ पहुंचेंगे बीजिंग

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने जताई 'अच्छी चीजें' होने की उम्मीद, 17 बड़े बिजनेसमैन के साथ पहुंचेंगे बीजिंग

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से पहले अमेरिकी सीनेटरों ने ताइवान हथियार डील को मंजूरी देने की अपील की

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से पहले अमेरिकी सीनेटरों ने ताइवान हथियार डील को मंजूरी देने की अपील की

अमेरिका ने यूएन के माइग्रेशन डिक्लेरेशन को किया खारिज, रुबियो ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को बताया बड़ी गलती

अमेरिका ने यूएन के माइग्रेशन डिक्लेरेशन को किया खारिज, रुबियो ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को बताया बड़ी गलती

अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चीनी कारों को बताया खतरनाक, जासूसी के डर से लगा सकता है बैन

अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चीनी कारों को बताया खतरनाक, जासूसी के डर से लगा सकता है बैन

'यह बिल्कुल मंजूर नहीं है', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के जवाबी प्रस्ताव को पूरी तरह से किया खारिज

'यह बिल्कुल मंजूर नहीं है', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के जवाबी प्रस्ताव को पूरी तरह से किया खारिज

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

ईरान युद्ध के बीच WFH और फ्यूल का इस्तेमाल कम करने के PM मोदी के प्रयासों का अमित शाह, हरदीप पुरी ने किया समर्थन

ईरान युद्ध के बीच WFH और फ्यूल का इस्तेमाल कम करने के PM मोदी के प्रयासों का अमित शाह, हरदीप पुरी ने किया समर्थन

काठमांडू में टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त धू-धू कर जला विमान का टायर, बाल-बाल बची 278 यात्रियों की जान

काठमांडू में टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त धू-धू कर जला विमान का टायर, बाल-बाल बची 278 यात्रियों की जान

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी बधाई, मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर दिया जोर

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी बधाई, मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर दिया जोर