Wednesday, September 30, 2026
BREAKING
• किसानों को अनाज मंडी में रात को भी उपलब्ध होगा भोजन : अनिल विज • जलभराव वाले क्षेत्रों में जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता : श्रुति चौधरी • टैक्स की दरें बढ़ाकर नहीं बल्कि टैक्स का आधार बढ़ाकर मजबूत करेंगे हरियाणा की राजस्व व्यवस्था : नायब सिंह सैनी • हरियाणाः सुरक्षित रक्त की पहुंच आसान बनाने के लिए सरकार ब्लड डोनेशन वैन की मदद लेगी - आरती सिंह राव • SIR की प्रक्रिया में पारदर्शिता और हर मतदाता को पूरा अवसर मिले : राव नरेंद्र सिंह • मायावती पर हरियाणा के मंत्री का तंजः ईवीएम को दोष देना ऐसा जैसे बच्चा फेल होने के बाद मास्टर, स्कूल और बेंच को दोष दे • हॉकी अंडर-14 लड़कियों के मुकाबले में दोआबा खालसा स्कूल रहा विजेता • जनगणना-2027: दूसरे चरण संबंधी फील्ड ट्रेनरों की तीन-दिवसीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक समाप्त • जालंधर में अमित शाह की रैली से पहले लगे पोस्टर, नशे, पंजाब के पानी और अकाली दल (बादल) के साथ भाजपा के गठबंधन पर पूछे गए 3 सवाल • गौशालाओं में गोवंश की देखभाल के लिए 61 रुपये प्रति गोवंश प्रतिदिन देने का फैसला लागू : कीमती भगत

हिमाचल

ओसलो पहुँचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां

30 सितंबर, 2026 08:08 PM

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के बाद इन दिनों स्कैंडिनेवियाई देशों के अध्ययन प्रवास पर हैं। बर्गेन में एक दिन के प्रवास के बाद पठानियां बुधवार को जलमार्ग से फ्योर्ड क्रूज के माध्यम से नॉर्वे की राजधानी ओसलो पहुंचे। ओसलो में उनका रात्रि विश्राम का कार्यक्रम है।
बर्गेन प्रवास के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने शहर के विभिन्न ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया। उन्होंने बर्गेन को पर्यटन की दृष्टि से विकसित और आकर्षक शहर बताते हुए कहा कि पहाड़ों और समुद्र से घिरे इस शहर की प्राकृतिक सुंदरता पर्यटकों को आकर्षित करती है। उन्होंने कहा कि नॉर्वे ने पर्यटन के साथ-साथ स्थानीय सुविधाओं और जीवनशैली के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय विकास किया है।


पठानियां ने बताया कि बर्गेन नॉर्वे के पश्चिमी तट पर स्थित ऐतिहासिक शहर है और इसे देश के प्रसिद्ध फ्योर्ड क्षेत्र का प्रवेश द्वार भी माना जाता है। वहीं, ओसलो नॉर्वे की राजधानी होने के साथ प्रशासन, व्यापार, शिक्षा और आधुनिक संस्कृति का प्रमुख केंद्र है। बर्गेन प्रवास के दौरान पठानियां ने भारतीय समुदाय से जुड़े व्यापारियों, उद्यमियों और शिक्षाविदों से भी मुलाकात की। इस दौरान पर्यटन, सामाजिक एवं राजनीतिक विषयों के साथ-साथ स्थानीय लोगों और भारतीय समुदाय के बीच संबंधों को लेकर चर्चा हुई। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस अध्ययन प्रवास के दौरान उन्हें नॉर्वे की पर्यटन व्यवस्था और स्थानीय विकास मॉडल को करीब से समझने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि स्वदेश लौटने के बाद वे प्रदेश सरकार के साथ अपने अनुभव साझा करेंगे, ताकि हिमाचल प्रदेश में पर्यटन के विकास और सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए इन अनुभवों का उपयोग किया जा सके।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

आवारा कुत्तों-बंदरों के आतंक पर नगर निगम सदन में हंगामा

आवारा कुत्तों-बंदरों के आतंक पर नगर निगम सदन में हंगामा

हिमाचल में मानसून से 3,000 करोड़ से अधिक का नुकसान

हिमाचल में मानसून से 3,000 करोड़ से अधिक का नुकसान

सुन्नी में 67वीं जिला स्तरीय यू-19 छात्र खेल प्रतियोगिता शुरू

सुन्नी में 67वीं जिला स्तरीय यू-19 छात्र खेल प्रतियोगिता शुरू

एसजेवीएन में सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर आयोजित

एसजेवीएन में सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर आयोजित

1 अक्टूबर को छावनी बोर्ड जतोग में आयोजित होगा ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान, सांसद सुरेश कुमार कश्यप रहेंगे उपस्थित

1 अक्टूबर को छावनी बोर्ड जतोग में आयोजित होगा ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान, सांसद सुरेश कुमार कश्यप रहेंगे उपस्थित

3-4 अक्टूबर को हमीरपुर प्रवास पर रहेंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल

3-4 अक्टूबर को हमीरपुर प्रवास पर रहेंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल

शिमला में बढ़ता पर्यटन, कचरा प्रबंधन बना चुनौती

शिमला में बढ़ता पर्यटन, कचरा प्रबंधन बना चुनौती

नौतोड़ मामले में राज्यपाल की चुप्पी जनजातीय अधिकारों का हनन: केसर नेगी

नौतोड़ मामले में राज्यपाल की चुप्पी जनजातीय अधिकारों का हनन: केसर नेगी

लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता हासिल करने में विफल कांग्रेस अब देश में अराजकता का वातावरण खड़ा करने की कोशिश कर रही : जयराम ठाकुर

लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता हासिल करने में विफल कांग्रेस अब देश में अराजकता का वातावरण खड़ा करने की कोशिश कर रही : जयराम ठाकुर

हिमाचल में पुलिस का बड़ा एक्शन, नशा तस्कर परिवार की आलीशान कोठियाें समेत 1 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क

हिमाचल में पुलिस का बड़ा एक्शन, नशा तस्कर परिवार की आलीशान कोठियाें समेत 1 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क