Sunday, August 16, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

खेल

एशिया कप और एशियन गेम्स के लिए पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम का ऐलान, फातिमा सना बनीं कप्तान

16 अगस्त, 2026 06:58 PM

लाहौर : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टी20 एशिया कप और एशियन गेम्स 2026 के लिए पाकिस्तान की 15 सदस्यीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान किया है। टीम की कमान फातिमा सना के हाथों में सौंपी गई है।

फातिमा ने 'द हंड्रेड' में बर्मिंघम फीनिक्स के साथ अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए श्रीलंका के हालिया दौरे में खेली गई टी20 इंटरनेशनल सीरीज में हिस्सा नहीं लिया था। वह 'द हंड्रेड' टूर्नामेंट में खेलने वाली पाकिस्तान की पहली महिला क्रिकेटर बनी थीं।

पाकिस्तान की टी20 इंटरनेशनल टीम में बाएं हाथ की स्पिनर सादिया इकबाल और बल्लेबाज गुल फिरोजा की भी वापसी हुई है। सादिया श्रीलंका दौरे का हिस्सा नहीं थीं, जबकि गुल फिरोजा को हालिया टी20 मैचों से बाहर रखा गया था, लेकिन वह दौरे के वनडे चरण में खेली थीं।

जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियाई खेलों के लिए सादिया, वहीदा अख्तर और नजीहा अल्वी को टीम से बाहर किया गया है और उनकी जगह आलिया रियाज, तस्मिया रुबाब और हुमना बिलाल को शामिल किया गया है। हालांकि, अनुभवी तेज गेंदबाज डायना बेग को दोनों टीमों में जगह नहीं मिली है और वह रिजर्व खिलाड़ियों की सूची में भी शामिल नहीं हैं।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अनुसार, राष्ट्रीय टीम रविवार से 25 अगस्त तक लाहौर की नेशनल क्रिकेट एकेडमी में 10 दिन के तैयारी कैंप के लिए इकट्ठा होगी। महिला एशिया कप 28 अगस्त से 13 सितंबर तक खेला जाएगा और सभी मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होंगे।

पाकिस्तान को हांगकांग-चीन, भारत और थाईलैंड के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। पाकिस्तान की टीम 1 सितंबर को थाईलैंड के खिलाफ अपने एशिया कप अभियान की शुरुआत करेगी। इसके बाद वे 5 सितंबर को टीम की भिड़ंत सात बार की विजेता भारत और 7 सितंबर को हांगकांग-चीन से होगी।

टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले 10 और 11 सितंबर को खेले जाएंगे। वहीं, खिताबी मुकाबला 13 सितंबर को खेला जाना है। एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में पाकिस्तानी टीम को थाईलैंड के साथ रखा गया है और वे 17 सितंबर को चौथे क्वार्टर-फाइनल में उनसे भिड़ेंगे। सभी मैच आइची के कोरोगी एथलेटिक पार्क में खेले जाएंगे।

अगर पाकिस्तान 20 सितंबर को होने वाले सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करता है, तो उसका सामना श्रीलंका या मलेशिया से होगा। ब्रॉन्ज और गोल्ड मेडल के मैच 22 सितंबर को होंगे। पाकिस्तान ने एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में 2010 और 2014 में गोल्ड मेडल जीते थे और 2022 में चौथे स्थान पर रहा था।

एसीसी महिला एशिया कप के लिए पाकिस्तान की टीम: फातिमा सना (कप्तान), आयशा जफर, ईमान नसीर, एमान फातिमा, गुल फिरोजा, मोमिना रियासत, मुनीबा अली सिद्दीकी (विकेटकीपर), नजीहा अल्वी, नशरा संधू, सादिया इकबाल, सायरा जबीन, सवाल जुल्फिकार, तूबा हसन, उम्म-ए-हानी, वहीदा अख्तर।

रिजर्व – तस्मिया रुबाब, हुमना बिलाल, महाम अनीस, सदाफ शमास

एशियन गेम्स के लिए पाकिस्तान महिला टीम: फातिमा सना (कप्तान), आलिया रियाज, आयशा जफर, ईमान नसीर, एमान फातिमा, गुल फिरोजा, हुमना बिलाल, मोमिना रियासत, मुनीबा अली सिद्दीकी (विकेटकीपर), नशरा संधू, सायरा जबीन, सवाल जुल्फिकार, तस्मिया रुबाब, तूबा हसन और उम्म-ए-हानी।

रिजर्व – नतालिया परवेज, वहीदा अख्तर, सादिया इकबाल, सैयदा अरूब शाह, रामीन शमीम।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

डीपीएल: तेजस्वी दहिया ने खेली कप्तानी पारी, सुपरस्टार्स ने टाइगर्स को 6 विकेट से हराया

डीपीएल: तेजस्वी दहिया ने खेली कप्तानी पारी, सुपरस्टार्स ने टाइगर्स को 6 विकेट से हराया

डार्विन टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी में 284 पर सिमटी, बांग्लादेश ऐतिहासिक जीत के करीब

डार्विन टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी में 284 पर सिमटी, बांग्लादेश ऐतिहासिक जीत के करीब

गाले टेस्ट: बारिश की वजह से दूसरे दिन का खेल शुरू होने में देरी

गाले टेस्ट: बारिश की वजह से दूसरे दिन का खेल शुरू होने में देरी

ऐतिहासिक जीत से बांग्लादेश को डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल में भी पहुंचा फायदा, ऑस्ट्रेलिया को भारी नुकसान

ऐतिहासिक जीत से बांग्लादेश को डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल में भी पहुंचा फायदा, ऑस्ट्रेलिया को भारी नुकसान

हॉकी वर्ल्ड कप: कप्तान हरमनप्रीत का डबल धमाल, भारत ने अपने पहले मैच में वेल्स को 3-1 से रौंदा

हॉकी वर्ल्ड कप: कप्तान हरमनप्रीत का डबल धमाल, भारत ने अपने पहले मैच में वेल्स को 3-1 से रौंदा

'छोटे शहर-गांवों में छुपी प्रतिभाओं को पहचानना जरूरी', भारतीय खिलाड़ियों ने पीएम मोदी के 'प्रतिभा खोज अभियान' की प्रशंसा की

'छोटे शहर-गांवों में छुपी प्रतिभाओं को पहचानना जरूरी', भारतीय खिलाड़ियों ने पीएम मोदी के 'प्रतिभा खोज अभियान' की प्रशंसा की

पहला टेस्ट: गंभीर ऐंठन के कारण केएल राहुल रिटायर्ड हर्ट, तीसरे सेशन में नहीं कर सके बैटिंग

पहला टेस्ट: गंभीर ऐंठन के कारण केएल राहुल रिटायर्ड हर्ट, तीसरे सेशन में नहीं कर सके बैटिंग

भारत बनाम श्रीलंका: गॉल में देवदत्त पडिक्कल ने लगाया टेस्ट करियर का पहला शतक, नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि

भारत बनाम श्रीलंका: गॉल में देवदत्त पडिक्कल ने लगाया टेस्ट करियर का पहला शतक, नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि

'इस पहल से भारत की झोली में और मेडल आएंगे', खो-खो खिलाड़ी धनविन ने की पीएम मोदी के 'प्रतिभा खोज अभियान' की प्रशंसा

'इस पहल से भारत की झोली में और मेडल आएंगे', खो-खो खिलाड़ी धनविन ने की पीएम मोदी के 'प्रतिभा खोज अभियान' की प्रशंसा

वर्ल्ड कप में कोई भी विरोधी आसान नहीं होता, भावनाओं को काबू में रखना होगा: कप्तान हरमनप्रीत

वर्ल्ड कप में कोई भी विरोधी आसान नहीं होता, भावनाओं को काबू में रखना होगा: कप्तान हरमनप्रीत