Friday, September 04, 2026
BREAKING
विश्व के जिस नागरिक ने जीवंत महाभारत देखनी है वो कुरुक्षेत्र के महाभारत अनुभव केंद्र ज्योतिसर में आए : नायब सिंह सैनी हाई कोर्ट से आया खिलाड़ियों की नियुक्ति का फैसला भाजपा सरकार की एक बार फिर फजीहत है : भूपेंद्र हुड्डा 30 सितंबर तक प्रदेशभर में होंगी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की कन्वेंशन : राव नरेंद्र सिंह 4 लाख की रिश्वत मांगने के आरोपी ईएसआई के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 2 लाख लेते रंगे हाथ पकड़ा था मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्व. जगदीश मित्तल को दी श्रद्धांजलि, बोले- समाज के लिए अपूरणीय क्षति पीयू को विश्व स्तरीय संस्थान बनाने में सामूहिक प्रयासों करने होंगे: सीपी राधाकृष्णन पंजाब में एसआईआर सुचारू रूप से जारी, पटियाला सांसद के नाम हटने की खबर बेबुनियाद ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दो दोषियों को 3-3 साल की सजा पंजाब के सीधे-साधे गांववालों के साथ आतंकियों जैसा बर्ताव क्यों किया जा रहा : हरसिमरत कौर बादल कैप्टन अमरिंदर सिंह ने PM मोदी से ‘दिमागी नक्सलवाद’ का पूछा मतलब

खेल

एर्लिंग हालैंड के गोल से मैनचेस्टर सिटी ने बर्नले को 1-0 से हराया

23 अप्रैल, 2026 12:14 PM

बर्नले : मैनचेस्टर सिटी ने बर्नले को 1-0 से हराकर प्रीमियर लीग की अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। अगस्त के बाद यह पहला मौका है जब सिटी टॉप पर पहुंची है। इससे आर्सेनल का लंबे समय से चला आ रहा दबदबा भी समाप्त हो गया। इस हार के साथ बर्नले का रेलिगेशन तय हो गया, जो टीम के लिए बड़ा झटका साबित हुआ। मैच की शुरुआत से ही सिटी ने आक्रामक अंदाज दिखाया और पांचवें मिनट में ही बढ़त बना ली। एर्लिंग हालैंड ने शानदार गोल किया। यह सीजन का उनका 35वां गोल था। शुरुआती बढ़त के बाद भी सिटी ने लगातार दबाव बनाए रखा, लेकिन कई मौकों को भुनाने में नाकाम रही। बर्नले ने भी बीच-बीच में पलटवार किए और बराबरी के करीब पहुंची, लेकिन सिटी की डिफेंस मजबूत रही। खासकर एक मौके पर अब्दुकोदिर खुसानोव ने शानदार ब्लॉक कर टीम को बढ़त बनाए रखने में मदद की।

पहले हाफ में सिटी के पास गेंद पर अधिकार ज्यादा समय तक रहा। उनकी पासिंग में थोड़ी ढील देखने को मिली, जिससे हमले उतने प्रभावी नहीं बन सके। दूसरी ओर, बर्नले के खिलाड़ी जियान फ्लेमिंग एक अच्छे मौके को गोल में तब्दील नहीं कर सके और उनका शॉट काफी दूर चला गया।

दूसरे हाफ में भी मैच का रुख ज्यादा नहीं बदला। सिटी ने नियंत्रण बनाए रखा, लेकिन गोल करने के साफ मौके कम ही बन पाए। हालैंड एक और गोल के करीब पहुंचे, लेकिन उनका शॉट पोस्ट के बाहर निकल गया। इसके अलावा चेर्की और मार्क गुएही के बीच शानदार मूव के बाद भी सिटी गोल करने से चूक गई।

मैच के अंतिम मिनटों में सिटी के पास बढ़त दोगुनी करने का अच्छा मौका था, लेकिन उसे भी भुनाया नहीं जा सका।
मैच के बाद मैनेजर पेप गार्डियोला ने टीम के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत की है और वे इस जीत के हकदार थे।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे