Friday, September 04, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

खेल

एफआईएच प्रो लीग: भारतीय पुरुष हॉकी टीम का धमाकेदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 7-1 से रौंदा

27 जून, 2026 10:24 AM

लंदन : ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडलिस्ट भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शुक्रवार को एफआईएच प्रो लीग में शानदार प्रदर्शन करते हुए चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 7-1 से रौंदा। लंदन के ली वैली हॉकी एंड टेनिस सेंटर्स में खेले गए मुकाबले में 0-1 से पिछड़ने के बाद भारतीय टीम ने जबरदस्त वापसी की।

भारत ने दूसरे और तीसरे क्वार्टर में लगातार अंतराल पर गोल करते हुए मुकाबले में अपना दबदबा बनाए रखा और पाकिस्तान को बड़े अंतर से हराया। सुखजीत सिंह (19वें मिनट), हरमनप्रीत सिंह (26वें मिनट), हार्दिक (34वें मिनट), जुगराज सिंह (35वें मिनट), अभिषेक (41वें मिनट), राज कुमार पाल (43वें मिनट), और दिलप्रीत सिंह (53वें मिनट) ने भारत के लिए एक-एक गोल किया। पाकिस्तान की ओर से एकमात्र गोल अबू महमूद ने 13वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर पर किया।

यह पाकिस्तान के खिलाफ भारत की लगातार 17वीं जीत है और हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई में टीम अपने दबदबे को एक बार फिर कायम रखने में सफल रही है। इस जीत के साथ भारत अंक तालिका में स्पेन से आगे 7वें स्थान पर आ गया। भारत के 15 मैचों में 17 प्वाइंट हैं, जबकि स्पेन के इतने ही मुकाबलों में 16 प्वाइंट हैं। स्पेन को अपने आखिरी मुकाबले में अर्जेंटीना के खिलाफ शूटआउट में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, पाकिस्तान की यह टूर्नामेंट में 15वीं हार है।

भारत ने मैच के दौरान 36 बार पाकिस्तान के सर्कल में प्रवेश किया और 13 पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए। इनमें से तीन पर गोल करने में सफलता मिली। दूसरी ओर, पाकिस्तान ने 18 बार भारतीय सर्कल में प्रवेश किया, लेकिन वह कोई फील्ड गोल नहीं कर सका। उसे छह पेनल्टी कॉर्नर मिले, जिनमें से सिर्फ एक को गोल में बदल पाया।

भारतीय मिडफील्ड में हार्दिक सिंह और मनप्रीत सिंह ने शानदार खेल दिखाया। वहीं अभिषेक, दिलप्रीत सिंह और मंदीप सिंह ने लगातार पाकिस्तान के डिफेंस पर दबाव बनाए रखा। शानदार प्रदर्शन के लिए हार्दिक सिंह को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। मैच की शुरुआत में पाकिस्तान ने बढ़त बनाई। 13वें मिनट में अबू महमूद ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया। पहले क्वार्टर में भारत को भी तीन पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन टीम उनका फायदा नहीं उठा सकी।

भारत ने दूसरे क्वार्टर में शानदार वापसी की। 19वें मिनट में सुखजीत सिंह ने बराबरी का गोल किया। इसके बाद 26वें मिनट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर शानदार ड्रैग फ्लिक लगाकर भारत को 2-1 की बढ़त दिला दी। इस दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने लंबे और सटीक पास के जरिए पाकिस्तान के डिफेंस पर लगातार दबाव बनाया।

दूसरे हाफ में भारत ने पूरी तरह मैच पर कब्जा कर लिया। 34वें मिनट में मिले पेनल्टी स्ट्रोक पर हार्दिक सिंह ने गोल कर स्कोर 3-1 कर दिया। इसके एक मिनट बाद तेज काउंटर अटैक पर जुगराज सिंह ने चौथा गोल दागकर भारत की बढ़त 4-1 कर दी। इसके बाद भी भारतीय टीम ने अपना आक्रामक खेल जारी रखा। 41वें मिनट में सुखजीत सिंह के शानदार पास पर अभिषेक ने गोल कर स्कोर 5-1 कर दिया।

44वें मिनट में हरमनप्रीत सिंह के ड्रैग फ्लिक पर मिले रिबाउंड को राज कुमार पाल ने गोल में बदलकर भारत की बढ़त को 6-1 कर दिया। मैच के 54वें मिनट में दिलप्रीत सिंह ने शानदार मूव को गोल में तब्दील करते हुए मैच में भारत के लिए सातवां गोल दागा। मुकाबलों के अंतिम मिनटों में पाकिस्तान को लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन भारतीय डिफेंस ने दोनों मौकों पर शानदार बचाव किया। अनुभवी खिलाड़ी मनप्रीत सिंह ने रक्षा पंक्ति को मजबूती से संभाला और पाकिस्तान को वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया।

 

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

यूएस ओपन: एलेक्जेंड्रा ईला ने मैरी स्टोयाना पर जीत दर्ज कर दूसरे राउंड में पहुंचाई

यूएस ओपन: एलेक्जेंड्रा ईला ने मैरी स्टोयाना पर जीत दर्ज कर दूसरे राउंड में पहुंचाई

BCCI ने विकल्पों के बावजूद अनफिट खिलाड़ियों को अफगानिस्तान सीरीज के लिए क्यों चुना?

BCCI ने विकल्पों के बावजूद अनफिट खिलाड़ियों को अफगानिस्तान सीरीज के लिए क्यों चुना?

विमेंस एशिया कप: सादिया के नाम 3 विकेट, 'लो-स्कोरिंग मैच' में पाकिस्तान ने थाईलैंड को 35 रन से हराया

विमेंस एशिया कप: सादिया के नाम 3 विकेट, 'लो-स्कोरिंग मैच' में पाकिस्तान ने थाईलैंड को 35 रन से हराया

'यादों के लिए धन्यवाद', जय शाह ने लियोनेल मेसी को शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए शुभकामना दी

'यादों के लिए धन्यवाद', जय शाह ने लियोनेल मेसी को शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए शुभकामना दी

यूएस ओपन: नाओमी ओसाका ने जखारोवा को हराकर दूसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: नाओमी ओसाका ने जखारोवा को हराकर दूसरे राउंड में जगह बनाई