Wednesday, April 22, 2026
BREAKING
ईरानी शिक्षा मंत्री का दावा, '1,300 में से आधे से अधिक स्कूलों की मरम्मत पूरी' ईरान पर आर्थिक दबाव तेज, हर दिन 50 करोड़ डॉलर का नुकसान : ट्रंप IPL 2026: लगातार खराब प्रदर्शन कर रहे 6 कप्तान, बढ़ा दी है अपनी टीमों की मुश्किल वेस्टइंडीज चैंपियनशिप: खतरनाक पिच की वजह से घायल हुआ खिलाड़ी, मैच रद्द किया गया पैट कमिंस की वापसी के बाद भी ईशान किशन को ही एसआरएच का कप्तान होना चाहिए: संजय बांगर ला लीगा: रियल मैड्रिड, बेटिस और एथलेटिक क्लब की जीत कुब्रा सैत ने की अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर पर खुलकर बात, इसे बताया अपना सुपर पावर शादी की 55वीं सालगिरह पर राकेश रोशन ने साथ निभाने के लिए पत्नी पर लुटाया प्यार पृथ्वी दिवस पर शिल्पा शेट्टी और राशा थडानी ने की पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणादायक अपील नेहा धूपिया का खुलासा: यशराज स्टूडियो में शूटिंग के दौरान शुरू हो गया था लेबर पेन

बाज़ार

एप्पल की लीडरशीप में बड़ा बदलाव, जॉन टर्नस होंगे अगले सीईओ, टिम कुक संभालेंगे एग्जीक्यूटिव चेयरमैन का पद

21 अप्रैल, 2026 11:45 AM

अमेरिकी टेक कंपनी एप्पल की लीडरशीप में बड़ा बदलाव हुआ है। कंपनी ने बताया कि 1 सितंबर, 2026 से टिम कुक सीईओ पद छोड़ देंगे और उनकी जगह मौजूदा हार्डवेयर इंजीनियरिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट जॉन टर्नस पद संभालेंगे।

कुक 2011 से कंपनी का नेतृत्व कर रहे थे। अब वह एग्जीक्यूटिव चेयरमैन का पद संभालेंगे, जो कि कंपनी में नया पद है। इसमें वह वैश्विक नीति निर्मताओं से बातचीत करेंगे और चुंनिदा मामलों में कंपनी का सहयोग करेंगे।
इसके अलावा पिछले 15 वर्षों से एप्पल के नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन रहे आर्थर लेविंसन भी उसी तारीख से प्रमुख स्वतंत्र निदेशक का पदभार ग्रहण करेंगे।
आईफोन निर्माता कंपनी के अनुसार, टेर्नस भी 1 सितंबर से निदेशक मंडल में शामिल होंगे।
कुक ने एक आधिकारिक बयान में कहा, "एप्पल का सीईओ बनना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य रहा है।" साथ ही उन्होंने टर्नस की प्रशंसा करते हुए उन्हें एक शानदार इंजीनियर, एक इनोवेटर और ईमानदारी के साथ नेतृत्व करने वाला व्यक्ति बताया।

टर्नस (50) ने 2001 में एप्पल की उत्पाद डिजाइन टीम में काम शुरू किया और धीरे-धीरे पदोन्नति पाते हुए 2021 में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट बन गए।
उन्होंने एप्पल के पूरे प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में हार्डवेयर इंजीनियरिंग की देखरेख की है और आईपैड, एयरपॉड्स और आईफोन और मैक की कई पीढ़ियों के विकास में केंद्रीय भूमिका निभाई है।
हाल ही में, उनकी टीम ने अल्ट्राथिन आईफोन एयर और नया मैकबुक नियो लॉन्च किया।

टेर्नस ने कहा, "एप्पल के मिशन को आगे बढ़ाने का यह अवसर पाकर मैं अत्यंत आभारी हूं।" उन्होंने यह भी कहा कि इस भूमिका को निभाने पर उन्हें गर्व महसूस हो रहा है।
इसके अलावा, कुक के नेतृत्व में, एप्पल का बाजार पूंजीकरण लगभग 350 बिलियन डॉलर से बढ़कर 4 ट्रिलियन डॉलर हो गया, जबकि वार्षिक राजस्व लगभग चार गुना बढ़कर 416 बिलियन डॉलर से अधिक हो गया।
कंपनी का सर्विस डिपार्टमेंट ही अब सालाना 100 अरब डॉलर से अधिक का राजस्व अर्जित करता है।

इससे पहले, कुक ने पद छोड़ने की अटकलों को खारिज करते हुए ऐसी खबरों को 'अफवाह' बताया था और कंपनी का नेतृत्व करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई थी। एबीसी न्यूज से बातचीत में कुक ने कहा कि उनकी काम की गति धीमी करने की कोई योजना नहीं है।
जब उनसे उनके पद से पीछे हटने की खबरों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, "नहीं, मैंने ऐसा नहीं कहा। यह सिर्फ एक अफवाह है।"

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पर अनिश्चितता जारी, कच्चा तेल 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब

स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पर अनिश्चितता जारी, कच्चा तेल 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब

भारत में रियल एस्टेट जमीन सौदों में 32 प्रतिशत उछाल; 2025 में हुए 54,818 करोड़ रुपए के डील्स

भारत में रियल एस्टेट जमीन सौदों में 32 प्रतिशत उछाल; 2025 में हुए 54,818 करोड़ रुपए के डील्स

ओपनएआई ने 'इमेजेज 2.0' लॉन्च किया, मिलेगा अधिक रियल आउटपुट

ओपनएआई ने 'इमेजेज 2.0' लॉन्च किया, मिलेगा अधिक रियल आउटपुट

भारत का वस्त्र निर्यात वित्त वर्ष 2026 में 2.1 प्रतिशत बढ़कर 3.16 लाख करोड़ रुपए रहा

भारत का वस्त्र निर्यात वित्त वर्ष 2026 में 2.1 प्रतिशत बढ़कर 3.16 लाख करोड़ रुपए रहा

समुद्री खाद्य निर्यात में उछाल, इन देशों में हो रहा सबसे ज्यादा निर्यात

समुद्री खाद्य निर्यात में उछाल, इन देशों में हो रहा सबसे ज्यादा निर्यात

वैश्विक अनिश्चितता से भारतीय शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी गिरे

वैश्विक अनिश्चितता से भारतीय शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी गिरे

वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता से सोने और चांदी में गिरावट

वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता से सोने और चांदी में गिरावट

अमेरिका-ईरान में शांति वार्ता की उम्मीदों से भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, रियल्टी और मेटल में तेजी

अमेरिका-ईरान में शांति वार्ता की उम्मीदों से भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, रियल्टी और मेटल में तेजी

भारत की ग्रोथ मजबूत, लेकिन महंगी ऊर्जा बन सकती है खतरा: आईएमएफ

भारत की ग्रोथ मजबूत, लेकिन महंगी ऊर्जा बन सकती है खतरा: आईएमएफ

तेल कीमतों में नरमी से बाजार को सहारा, सेंसेक्स 79,000 के करीब

तेल कीमतों में नरमी से बाजार को सहारा, सेंसेक्स 79,000 के करीब