Tuesday, August 11, 2026
BREAKING
भारत में जल्द शुरू हो सकता है पॉलीमर नोटों का ट्रायल, सरकार ने 10 और 20 रुपए के 2 अरब नोटों को दी मंजूरी सरकारी वाहनों में विशेष पंजीकरण नंबर के लिए नहीं दिया जाएगा अतिरिक्त धन: महाराष्ट्र सरकार आईटीबीपी डीजी ने सिक्किम में अग्रिम सीमा चौकियों का किया दौरा, जवानों का बढ़ाया हौसला पीएम मोदी 12 अगस्त को पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की आत्मकथा का विमोचन करेंगे दिल्ली बनेगी धार्मिक-आध्यात्मिक पर्यटन का हब, सीएम रेखा गुप्ता ने लॉन्च किए 4 नए टूरिज्म सर्किट 2025 में दुनिया का नंबर-1 शिप रिसाइक्लिंग राष्ट्र बना भारत, वैश्विक हिस्सेदारी 35.4% पहुंची 80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले श्रीनगर के लाल चौक पर CRPF ने छात्रों के साथ निकाली तिरंगा रैली एनडीए सांसदों का संसद में विरोध मार्च, राहुल गांधी पर दोहरे मापदंड का आरोप नितिन गडकरी ने सड़क हादसों पर जताई चिंता, बोले- हर साल युद्ध या बीमारी से ज्यादा मौतें गौतम अदाणी को बड़ी राहत, अमेरिकी अदालत ने सभी आपराधिक आरोप किए खारिज

मनोरंजन

एक फ्रेम में दिखीं कपूर परिवार की 4 पीढ़ियां, नीतू कपूर ने शेयर की दुर्लभ तस्वीर

11 अगस्त, 2026 04:11 PM

मुंबई : अभिनेत्री नीतू कपूर ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया के माध्यम से कपूर खानदान की चार पीढ़ियों की हल्की-सी झलक शेयर की। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसके फ्रेम में कपूर परिवार के अलग-अलग पीढ़ियों के सदस्य एक साथ नजर आ रहे हैं। इस कीमती फ्रेम में उनकी गुजर चुकी सास कृष्णा राज कपूर, बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी और पोती समारा नजर आ रहे हैं। तस्वीर पोस्ट कर अभिनेत्री ने लिखा, "कपूर खानदान की 4 पीढ़ियां एक रेयर तस्वीर में।" कृष्णा राज कपूर हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध शोमैन राज कपूर की पत्नी हैं। कृष्णा अभिनेता प्रेमनाथ की बहन और रीवा के पुलिस आईजी की पुत्री थीं। उन्होंने हमेशा पर्दे के पीछे रहकर कपूर परिवार को एक सूत्र में बांधे रखा।


मुंबई के चेंबूर में शुरुआती दिनों में कृष्णा ने आर्थिक मदद के लिए साड़ियों पर कढ़ाई भी की थी। माना जाता है कि राज कपूर की फिल्म 'बरसात' (1949) के निर्माण के दौरान उन्होंने अपने गहने तक बेच दिए थे। कृष्णा राज कपूर और राज कपूर के पांच बच्चे थे, रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, राजीव कपूर, रितु नंदा और रीमा जैन।
कृष्णा राज कपूर का निधन 1 अक्टूबर 2018 को 87 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट की वजह से हो गया था। कृष्णा राज कपूर को कपूर खानदान की आधारशिला माना जाता था। उनके निधन के समय उनके बड़े बेटे रणधीर कपूर और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे।


अभिनेत्री नीतू कपूर हाल ही में फिल्म 'दादी की शादी' में नजर आई थीं। इस फिल्म में रिद्धिमा, नीतू कपूर के साथ स्क्रीन शेयर किया है।
आशीष आर. मोहन की निर्देशित फिल्म 'दादी की शादी' पारिवारिक ड्रामा है, जिसमें हंसी और मस्ती देखने को मिलेगी। इसमें कपिल शर्मा और नीतू कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। रिद्धिमा के अलावा सदिया खतीब, साउथ सिनेमा के सुपरस्टार सरथ कुमार, निखत हेगड़े और तेजस्विनी कोल्हापुरे सहित कई सहायक कलाकार शामिल हैं। यह कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों की तरफ से मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

बिहार में बड़े फिल्म शूट की तैयारी, सुनील शेट्टी बोले- 'अक्टूबर से 50-60 दिन तक होगी शूटिंग'

बिहार में बड़े फिल्म शूट की तैयारी, सुनील शेट्टी बोले- 'अक्टूबर से 50-60 दिन तक होगी शूटिंग'

'गदर 2' की तीसरी सालगिरह पर भावुक हुए फिल्ममेकर अनिल शर्मा, बोले- क्या दिन था वो

'गदर 2' की तीसरी सालगिरह पर भावुक हुए फिल्ममेकर अनिल शर्मा, बोले- क्या दिन था वो

मां के साथ जिम पहुंचीं अक्षरा सिंह, बोलीं-अब तक का सबसे अच्छा वर्कआउट पार्टनर

मां के साथ जिम पहुंचीं अक्षरा सिंह, बोलीं-अब तक का सबसे अच्छा वर्कआउट पार्टनर

स्कूलों में लड़कियों को पीरियड्स और वेल-बीइंग के अलावा फाइनेंस हैंडल करना भी सिखाया जाए - कृति खरबंदा

स्कूलों में लड़कियों को पीरियड्स और वेल-बीइंग के अलावा फाइनेंस हैंडल करना भी सिखाया जाए - कृति खरबंदा

'बंटवारा 1947' के प्रमोशन के बीच बेटे करण के साथ पार्टिशन म्यूजियम पहुंचे सनी देओल, पंजाब में करेंगे खास रोड ट्रिप

'बंटवारा 1947' के प्रमोशन के बीच बेटे करण के साथ पार्टिशन म्यूजियम पहुंचे सनी देओल, पंजाब में करेंगे खास रोड ट्रिप

'ये सब क्या देखना पड़ रहा है...', एक्ट्रेस के गले लगते ही फैन ने जबरदस्ती कर लिया लिप किस, डर से कांपी

'ये सब क्या देखना पड़ रहा है...', एक्ट्रेस के गले लगते ही फैन ने जबरदस्ती कर लिया लिप किस, डर से कांपी

Toxic: यश संग पहली मुलाकात पर बोलीं नयनतारा, कहा- 'इस आदमी ने चार सालों तक अपने बीवी-बच्चों को...'

Toxic: यश संग पहली मुलाकात पर बोलीं नयनतारा, कहा- 'इस आदमी ने चार सालों तक अपने बीवी-बच्चों को...'

झारखंड के छात्रों के विरोध-प्रदर्शन में शामिल हुए पीयूष मिश्रा, कहा- 'उनकी आंखों में दर्द और तकलीफ देखी'

झारखंड के छात्रों के विरोध-प्रदर्शन में शामिल हुए पीयूष मिश्रा, कहा- 'उनकी आंखों में दर्द और तकलीफ देखी'

ऑपरेशन थिएटर में सर्जरी के दौरान सोनू निगम ने डॉक्टरों के लिए गाया गाना, फैंस ने की स्वस्थ रहने की कामना

ऑपरेशन थिएटर में सर्जरी के दौरान सोनू निगम ने डॉक्टरों के लिए गाया गाना, फैंस ने की स्वस्थ रहने की कामना

एकता कपूर की चमक कम नहीं हुई, वह समय के साथ बदलना जानती हैं : तेजस्वी प्रकाश

एकता कपूर की चमक कम नहीं हुई, वह समय के साथ बदलना जानती हैं : तेजस्वी प्रकाश