गुरुवार, 28 अगस्त को मुंबई में एक इवेंट में मधु चोपड़ा शामिल हुईं। इस दौरान मधु से कृति सेनन के विज्ञापन वाले आउटफिट को लेकर सवाल किया गया। बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन के रक्षाबंधन के विज्ञापन को लेकर इस वक्त काफी विवादों में घिरी हैं। विज्ञापन में कृति अपने डीप-नेक ब्लाउज वाले लुक को चर्चा का विषय बन गई है। उस पर कंगना के कमेंट ने इस विवाद को और भी तूल दी है। ऐसे में अब इसे लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। ऐसे में कृति सेनन के इस बहस के बीच प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने भी इस पर अपनी राय दी है।
मधु चोपड़ा ने कृति के लुक पर किया कमेंट
दरअसल, गुरुवार, 28 अगस्त को मुंबई में एक इवेंट में मधु चोपड़ा शामिल हुईं। इस दौरान मधु से कृति सेनन के विज्ञापन वाले आउटफिट को लेकर सवाल किया गया। ऐसे में मधु ने अपनी पसंद और फैशन के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "एक दायरे के अंदर रहते हुए... 'मेरी बॉडी, मेरी पसंद' (my body, my choice) कहना अच्छा है, लेकिन वह दायरा जरूर बनाए रखें। आप अपनी गरिमा को कैसे बनाए रखती हैं और दूसरों की मान्यताओं का सम्मान कैसे करती हैं, यह बहुत मायने रखता है।'
कृति ने दी सफाई
बता दें कि कृति सेनन के रक्षाबंधन के विज्ञापन में उनके आउटफिट पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल उठाया कि क्या किसी त्योहार के विज्ञापन के लिए ऐसा लुक सही था। हालांकि, कृति ने अपने आउटफिट का बचाव किया और बताया कि कैसे समय के साथ एथनिक फैशन में बदलाव आया है। उन्होंने यह भी सवाल किया कि महिलाओं को हमेशा यह क्यों बताया जाता है कि उन्हें क्या पहनना चाहिए और क्या नहीं, और उन्होंने अपनी पसंद के महत्व पर जोर दिया।
यूट्यूब से डिलीट हुआ विज्ञापन
ज्वेलरी के एक विज्ञापन में कृति सेनन रक्षाबंधन मनाती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने ब्रालेट-स्टाइल ब्लाउज के साथ केप और ड्रेप्ड स्कर्ट पहनी है। सोशल मीडिया यूजर्स को उनका ये पहनावा पसंद नहीं आया और उन्होंने इसकी जमकर आलोचना करना शुरू कर दिया। मामला बढ़ता देख मेकर्स ने इसे यूट्यूब से हटा दिया।