Thursday, September 24, 2026
BREAKING
एशियन गेम्स 2026: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने साउथ कोरिया को 8-2 से रौंदा, अभिषेक-दिलप्रीत ने दागे दो-दो गोल सलमान खान से कमल हासन तक की आवाज बन एसपी बालासुब्रमण्यम ने बनाई अलग पहचान अनुपम खेर को जॉर्जिया के गवर्नर ने किया सम्मानित, बोले-भारत का सांस्कृतिक दूत बनना मेरे लिए गर्व की बात ऑस्ट्रेलिया का दावा- OpenAI के AI एजेंट ने सरकारी वेबसाइट में लगाई सेंध शी जिनपिंग बोले- अमेरिका और चीन प्रतिद्वंद्वी नहीं, साझेदार बनें ओमान तट के पास जहाज पर हमला, एक भारतीय नाविक की मौत, 19 को बचाया गया IRDAI के कमीशन कैप प्रस्ताव से इंश्योरेंस शेयरों में भारी गिरावट NSE शेयर की कमजोर शुरुआत, इश्यू प्राइस से सिर्फ 0.84% ऊपर 1,800 रुपये पर लिस्टिंग कमजोर वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 628 अंक टूटा महिला 60 किलोग्राम सांडा स्पर्धा में रजत जीतने पर नाओरेम रोशिबिना देवी को प्रधानमंत्री ने दी बधाई

मनोरंजन

ऋतिक रोशन के साथ एक छोटे से वीडियो ने बदल दी प्राजक्ता कोली की जिंदगी, ऐसे शुरू हुआ यूट्यूब का सफर

24 सितंबर, 2026 02:24 PM

मुंबई : आज प्राजक्ता कोली को लोग एक सफल कंटेंट क्रिएटर, एक्ट्रेस और राइटर के तौर पर जानते हैं। 'मोस्टली सेन' के नाम से उन्होंने डिजिटल दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई और बाद में एक्टिंग में भी कदम रखा। एक समय ऐसा था जब प्राजक्ता सिर्फ रेडियो जॉकी बनने का सपना देखती थीं और इसी सपने को पूरा करने के लिए एक रेडियो स्टेशन में इंटर्नशिप कर रही थीं। उन्हें नहीं पता था कि एक दिन रेडियो स्टेशन पर ऋतिक रोशन के साथ बनाया गया एक छोटा-सा वीडियो उनके करियर की दिशा बदल देगा। प्राजक्ता ने हाल ही में 'पहला पहला' के लेटेस्ट एपिसोड में गोपाल दत्त के साथ बातचीत के दौरान अपने शुरुआती दिनों को याद किया। उन्होंने कहा, ''मैं ठाणे में पली-बढ़ी और बचपन में रेडियो की दुनिया में काम करने का सपना देखती थीं। इसी वजह से मैंने रेडियो स्टेशन में इंटर्न के तौर पर काम करना शुरू किया। उस वक्त फिल्म 'बैंग बैंग' रिलीज होने वाली थी और ऋतिक रोशन फिल्म के प्रमोशन के लिए रेडियो स्टेशन आए थे।''

प्राजक्ता ने आगे बताया, ''रेडियो स्टेशन पर जब भी कोई एक्टर फिल्म के प्रमोशन के लिए आता था, तो वहां एक तरह की परंपरा थी। टीम के लोग उस एक्टर के गानों पर डांस करते थे। मैं उस समय इंटर्न थी, इसलिए मुझे भी डांस करने के लिए कहा गया। मेरे लिए यह मौका खास था, क्योंकि मैं बचपन से ही ऋतिक रोशन की बड़ी फैन रही हूं। मैं डांस करने के लिए तैयार हो गईं और ऋतिक के साथ परफॉर्म भी किया। उस दौरान ऋतिक की टीम में सुदीप भी मौजूद थे।''

प्राजक्ता ने बताया, ''डांस के बाद सुदीप ने मेरा ऋतिक के साथ एक छोटा-सा वीडियो भी शूट किया। उस समय मुझे लगा भी नहीं था कि इस वीडियो से आगे कुछ होने वाला है। लेकिन इसी वीडियो ने मेरे लिए एक नया रास्ता खोल दिया। सुदीप मेरे पास आए और पूछा कि क्या मैं इस तरह के वीडियो बनाती हूं। मैंने साफ कहा कि नहीं, मैं ऐसा कुछ नहीं करतीं।''
उन्होंने कहा, ''इसके बाद सुदीप ने मुझे अपना कार्ड दिया और सलाह दी कि मुझे यूट्यूब के लिए कंटेंट बनाना चाहिए। उस समय मुझे यूट्यूब के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। मुझे यह तक नहीं पता था कि यूट्यूब पर कंटेंट बनाकर करियर कैसे बनाया जाता है। मेरे लिए उस वक्त सबसे बड़ा लक्ष्य रेडियो जॉकी बनना था।''

प्राजक्ता ने अपने उस दौर की आर्थिक स्थिति को भी याद किया। उन्होंने कहा, "मैं इंटर्न थी और बहुत ज्यादा पैसे नहीं कमा रही थी। उस समय मुझे स्काइप का इस्तेमाल करने में भी पैसे खर्च करने पड़ते थे। ऐसे में यूट्यूब पर काम करना मुझे कोई करियर के लिए अच्छा ऑप्शन नहीं लगा। मैं सोचती थी कि अगर मुझे रेडियो जॉकी की नौकरी नहीं मिली तो मैं प्रोड्यूसर की नौकरी कर लूंगी।"
उन्होंने कहा, ''लेकिन समय के साथ यूट्यूब का यह आइडिया मेरे दिमाग में बैठने लगा। आगे चलकर मैंने 'मोस्टली सेन' के नाम से अपना कंटेंट बनाना शुरू किया। मेरे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े वीडियो लोगों को पसंद आने लगे और देखते ही देखते यह डिजिटल दुनिया में एक जाना-पहचाना नाम बन गया। जिस प्लेटफॉर्म को लेकर शुरुआत में मुझे खुद ज्यादा जानकारी नहीं थी, वही आगे चलकर मेरे करियर का बड़ा हिस्सा बन गया।''

प्राजक्ता ने अपने रेडियो के शुरुआती संघर्ष और इस सफर में माता-पिता से मिले सपोर्ट के बारे में भी बात की। कंटेंट क्रिएशन के बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और 'मिसमैच्ड' से दर्शकों के बीच पहचान बनाई। इसके अलावा वह यूट्यूब के 'क्रिएटर्स फॉर चेंज' प्रोग्राम का हिस्सा बनीं और मिशेल ओबामा के साथ भी काम किया।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

सलमान खान से कमल हासन तक की आवाज बन एसपी बालासुब्रमण्यम ने बनाई अलग पहचान

सलमान खान से कमल हासन तक की आवाज बन एसपी बालासुब्रमण्यम ने बनाई अलग पहचान

अनुपम खेर को जॉर्जिया के गवर्नर ने किया सम्मानित, बोले-भारत का सांस्कृतिक दूत बनना मेरे लिए गर्व की बात

अनुपम खेर को जॉर्जिया के गवर्नर ने किया सम्मानित, बोले-भारत का सांस्कृतिक दूत बनना मेरे लिए गर्व की बात

रियलिटी गेम शो में कंटेस्टेंट निशांत की बातें सुनकर अनिल कपूर को याद आईं कृष्णा कपूर, बताया सबसे अच्छी होस्ट

रियलिटी गेम शो में कंटेस्टेंट निशांत की बातें सुनकर अनिल कपूर को याद आईं कृष्णा कपूर, बताया सबसे अच्छी होस्ट

'वह अपनी ही अच्छाई का आदी है', 'लास्ट मैन इन टावर' में अपने किरदार के बारे में मनोज बाजपेयी का बयान

'वह अपनी ही अच्छाई का आदी है', 'लास्ट मैन इन टावर' में अपने किरदार के बारे में मनोज बाजपेयी का बयान

बर्थडे वीक को यादगार बनाने के लिए निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को दिया क्रेडिट, शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

बर्थडे वीक को यादगार बनाने के लिए निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को दिया क्रेडिट, शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

छोटे शहर के सपने से लेकर नेशनल अवॉर्ड तक, चंदू चैंपियन के लिए मिले सम्मान के बाद कार्तिक आर्यन ने लिखा भावुक नोट

छोटे शहर के सपने से लेकर नेशनल अवॉर्ड तक, चंदू चैंपियन के लिए मिले सम्मान के बाद कार्तिक आर्यन ने लिखा भावुक नोट

72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को 'आर्टिकल 370' और कार्तिक आर्यन को फिल्म 'चंदू चैंपियन' के लिए मिला सम्मान

72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को 'आर्टिकल 370' और कार्तिक आर्यन को फिल्म 'चंदू चैंपियन' के लिए मिला सम्मान

हीरो बनने मुंबई आए थे प्रेम चोपड़ा, किस्मत ने बना दिया हिंदी सिनेमा का मशहूर विलेन

हीरो बनने मुंबई आए थे प्रेम चोपड़ा, किस्मत ने बना दिया हिंदी सिनेमा का मशहूर विलेन

5 बार बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी हैं यह हिरोइन, कभी 30 रुपये के लिए बेचती थीं कॉफी

5 बार बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी हैं यह हिरोइन, कभी 30 रुपये के लिए बेचती थीं कॉफी

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: हनुमान जी के दिन मंगलवार को चमकी ‘हनुमान अंश’, करीना, कुणाल खेमू की फिल्म पिछड़ी

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: हनुमान जी के दिन मंगलवार को चमकी ‘हनुमान अंश’, करीना, कुणाल खेमू की फिल्म पिछड़ी