Monday, November 16, 2026
BREAKING
• राष्ट्रपति मार्कोस के रात्रिभोज न‍िमंत्रण में विशेष पोशाक पहनकर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, खास ऑटो रिक्शा की सवारी की • टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस : 6 आरोपियों में 5 को न्यायिक हिरासत, सुनेहा पंडित 21 नवंबर तक पुलिस कस्टडी में • बजट 2027-28 की तैयारियां तेज, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अर्थशास्त्रियों के साथ की पहली प्री-बजट बैठक • उत्तर प्रदेश की जनता परिवर्तन चाहती है, इंडिया ब्लॉक मजबूत विकल्प पेश करेगा : खड़गे • जनगणना में कोई न छूटे, सटीक आंकड़ों से बनेगी प्रदेश के विकास की कार्ययोजना : सीएम योगी • राहुल गांधी पर भाजपा का आरोप, 'भारत विरोधी शक्तियों को एकजुट कर रहे एलओपी, अराजकता फैलाने के लिए एंटी-भारत समिट' • भारत और मिस्र के पास परिवहन, सप्लाई चेन इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े अवसर मौजूद : पीयूष गोयल • बिहार में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व, सीएम सम्राट ने मुंगेर में दिया अर्घ्य • 19 नवंबर को शेनझेन में शी-ट्रंप-पुतिन करेंगे त्रिपक्षीय बैठक, चीन ने की पुष्टि • मौजूदा हालात में आईएईए के साथ सहयोग में सुधार की संभावना नहीं: इस्माइल बाघेई

राष्ट्रीय

उत्तर प्रदेश की जनता परिवर्तन चाहती है, इंडिया ब्लॉक मजबूत विकल्प पेश करेगा : खड़गे

16 नवंबर, 2026 06:48 PM

नई दिल्ली : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने भी हिस्सा लिया। इसके अलावा, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, वरिष्ठ नेता राजेंद्र पाल गौतम के साथ उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा 'मोना' मौजूद रहे।

इस बैठक को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, "उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं के साथ प्रदेश की राजनीतिक स्थिति और आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर गहन चर्चा हुई। उत्तर प्रदेश के आने वाले चुनाव देश की राजनीति को नई दिशा देंगे। प्रदेश की जनता परिवर्तन की ओर देख रही है और सामाजिक न्याय, समान अवसर तथा वंचित वर्गों के अधिकारों को मजबूत होते देखना चाहती है।"

उन्होंने आगे लिखा, "मुझे पूरा विश्वास है कि कांग्रेस पार्टी, इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश की जनता के सामने एक मजबूत विकल्प प्रस्तुत करेगी।"

बैठक में हिस्सा लेने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि बैठक सफलतापूर्वक खत्म हो गई है। इस बैठक की अध्यक्षता मल्लिकार्जुन खड़गे ने की। वरिष्ठ नेता केसी. वेणुगोपाल, अजय माकन और प्रियंका गांधी भी मौजूद रहे।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूरे अभियान को लेकर चर्चा हुई। हम लोग दिसंबर के पहले सप्ताह से हाई स्पीड कैंपेन की शुरुआत कर रहे हैं। हमारा संगठन निचले स्तर तक काफी मजबूत है। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई है। उन्होंने सीट शेयरिंग के विषय पर कहा कि बैठक होनी है। इसके बाद ही सीट शेयरिंग का फॉर्मूला बताया जाएगा।

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि बैठक हुई है और आगामी चुनाव को लेकर चर्चा हुई। हम लोगों ने चुनाव अभियान की रणनीति तैयार की है। दिसंबर माह के पहले सप्ताह से हम लोग पूरी तरह से चुनावी मोड में उतर जाएंगे।

सीट शेयरिंग के फॉर्मूले को लेकर उन्होंने कहा कि आज सीटों को लेकर बैठक नहीं थी, और न ही इस पर चर्चा हुई। यह संगठन की बैठक थी।

कितनी सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी, जब इस बारे में इमरान मसूद से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि सवाल कितनी सीटों का नहीं है, सवाल हमारी जीत का है कि हम सब मिलकर जीत दर्ज करेंगे।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

राष्ट्रपति मार्कोस के रात्रिभोज न‍िमंत्रण में विशेष पोशाक पहनकर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, खास ऑटो रिक्शा की सवारी की

राष्ट्रपति मार्कोस के रात्रिभोज न‍िमंत्रण में विशेष पोशाक पहनकर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, खास ऑटो रिक्शा की सवारी की

बजट 2027-28 की तैयारियां तेज, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अर्थशास्त्रियों के साथ की पहली प्री-बजट बैठक

बजट 2027-28 की तैयारियां तेज, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अर्थशास्त्रियों के साथ की पहली प्री-बजट बैठक

जनगणना में कोई न छूटे, सटीक आंकड़ों से बनेगी प्रदेश के विकास की कार्ययोजना : सीएम योगी

जनगणना में कोई न छूटे, सटीक आंकड़ों से बनेगी प्रदेश के विकास की कार्ययोजना : सीएम योगी

राहुल गांधी पर भाजपा का आरोप, 'भारत विरोधी शक्तियों को एकजुट कर रहे एलओपी, अराजकता फैलाने के लिए एंटी-भारत समिट'

राहुल गांधी पर भाजपा का आरोप, 'भारत विरोधी शक्तियों को एकजुट कर रहे एलओपी, अराजकता फैलाने के लिए एंटी-भारत समिट'

भारत और मिस्र के पास परिवहन, सप्लाई चेन इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े अवसर मौजूद : पीयूष गोयल

भारत और मिस्र के पास परिवहन, सप्लाई चेन इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े अवसर मौजूद : पीयूष गोयल

बिहार में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व, सीएम सम्राट ने मुंगेर में दिया अर्घ्य

बिहार में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व, सीएम सम्राट ने मुंगेर में दिया अर्घ्य

इंडिगो के विमान का लैंडिंग गियर हुआ खराब, पुणे में सुरक्षित उतरा

इंडिगो के विमान का लैंडिंग गियर हुआ खराब, पुणे में सुरक्षित उतरा

पीएम मोदी के नेतृत्व के 25 वर्षों के अनुभवों से सीख के लिए नीति आयोग शुरू करेगा राष्ट्रीय कार्यशालाओं की श्रृंखला

पीएम मोदी के नेतृत्व के 25 वर्षों के अनुभवों से सीख के लिए नीति आयोग शुरू करेगा राष्ट्रीय कार्यशालाओं की श्रृंखला

भारत-आसियान संबंध हुए मजबूत, पीएम मोदी की उपस्थति काफी महत्वपूर्ण: राजदूत श्रीनिवास

भारत-आसियान संबंध हुए मजबूत, पीएम मोदी की उपस्थति काफी महत्वपूर्ण: राजदूत श्रीनिवास

रूस-यूक्रेन शांति प्रयासों से पड़ोसियों से सहयोग तक, बीते सप्ताह कई मोर्चों पर सक्रिय रहा भारत

रूस-यूक्रेन शांति प्रयासों से पड़ोसियों से सहयोग तक, बीते सप्ताह कई मोर्चों पर सक्रिय रहा भारत