Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

दुनिया

ईरान ने इराक और कतर पर किया हमला, दोहा ने कहा- ‘जवाब देने का अधिकार सुरक्षित’

24 जून, 2025 02:12 PM

ईरान ने सोमवार को इराक और कतर में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर छह मिसाइलें दागी जिससे इजरायल के साथ जारी उसके संघर्ष का दायरा और बढ़ गया है। ये हमले अमेरिका द्वारा रविवार तड़के तेहरान पर किए गए हमलों की जवाबी कार्रवाई के रूप में सामने आए हैं। इसी बीच, कतर ने घोषणा की कि ईरानी हमले के बाद वह भी सीधा प्रत्युत्तर देने का अधिकार सुरक्षित रखता है। 

हम हमले को कतर की संप्रभुता, उसके हवाई क्षेत्र, अंतर्राष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर का घोर उल्लंघन मानते हैं

कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजिद अल अंसारी ने सोमवार को कहा, “हम इसे कतर की संप्रभुता, उसके हवाई क्षेत्र, अंतर्राष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर का घोर उल्लंघन मानते हैं। हम पुष्टि करते हैं कि कतर अंतर्राष्ट्रीय कानून के अनुरूप इस आक्रामकता की प्रकृति और पैमाने के बराबर सीधे जवाब देने का अधिकार सुरक्षित रखता है।”

कतर ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड द्वारा अल-उदीद एयर बेस को निशाना बनाकर किए गए हमले की कड़ी निंदा करता है

उन्होंने कहा कि कतर ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड द्वारा अल-उदीद एयर बेस को निशाना बनाकर किए गए हमले की कड़ी निंदा करता है। अंसारी ने कहा, “हम आश्वस्त करते हैं कि कतर की एयर डिफेंस ने सफलतापूर्वक हमले को विफल कर दिया और ईरानी मिसाइलों को रोक दिया। हम इस बात पर भी जोर देते हैं कि इस तरह की आक्रामक सैन्य कार्रवाइयों के जारी रहने से क्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता कमजोर होगी, जिससे अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए विनाशकारी परिणाम हो सकते हैं।”

कतर सभी सैन्य कार्रवाइयों को तुरंत रोकने और बातचीत तथा संवाद के लिए गंभीरता से मेज पर लौटने की मांग करता है

उन्होंने कहा कि कतर सभी सैन्य कार्रवाइयों को तुरंत रोकने और बातचीत तथा संवाद के लिए गंभीरता से मेज पर लौटने की मांग करता है। अंसारी ने इस बात पर जोर दिया कि कतर उन पहले देशों में से एक है, जिसने क्षेत्र में इजरायल की बढ़ती आक्रामकता के खतरों के प्रति चेतावनी दी थी।

वर्तमान संकटों पर काबू पाने तथा क्षेत्र की सुरक्षा और वहां के लोगों की शांति सुनिश्चित करने के लिए बातचीत ही एकमात्र रास्ता है

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वर्तमान संकटों पर काबू पाने तथा क्षेत्र की सुरक्षा और वहां के लोगों की शांति सुनिश्चित करने के लिए बातचीत ही एकमात्र रास्ता है। अंसारी ने कहा कि क्षेत्र में तनाव को देखते हुए सुरक्षा और एहतियाती उपायों के तहत अमेरिकी बेस को पहले ही खाली करा लिया गया था।

इससे पहले, इराक और कतर स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ईरान ने छह मिसाइलें दागी थीं

इससे पहले, इराक और कतर स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ईरान ने छह मिसाइलें दागी थीं। इन सब के बीच, कतर के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को ईरान के हमले के बाद एहतियाती उपायों के तौर पर हवाई यातायात को ‘अस्थायी’ रूप से निलंबित करने की घोषणा की।विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “अपने नागरिकों, निवासियों और आगंतुकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के कतर की उत्सुकता के हिस्से के रूप में संबंधित अधिकारियों ने क्षेत्र में हाल की घटनाओं के आधार पर एहतियाती उपायों के एक सेट के रूप में देश के हवाई क्षेत्र में हवाई नेविगेशन के अस्थायी निलंबन की घोषणा की है।”

अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ईरान की ओर से दागी गई मिसाइलों में किसी नागरिक या सैन्यकर्मी की मौत या घायल होने की बात सामने नहीं आई है

अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ईरान की ओर से दागी गई मिसाइलों में किसी नागरिक या सैन्यकर्मी की मौत या घायल होने की बात सामने नहीं आई है। कतर के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को कहा, “ईश्वर, सशस्त्र बलों की सतर्कता और एहतियाती उपायों का शुक्रिया, इस घटना में किसी की मौत या घायल होने की कोई घटना नहीं हुई।”

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाए गए ईरानी विमान

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाए गए ईरानी विमान

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने जताई 'अच्छी चीजें' होने की उम्मीद, 17 बड़े बिजनेसमैन के साथ पहुंचेंगे बीजिंग

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने जताई 'अच्छी चीजें' होने की उम्मीद, 17 बड़े बिजनेसमैन के साथ पहुंचेंगे बीजिंग

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से पहले अमेरिकी सीनेटरों ने ताइवान हथियार डील को मंजूरी देने की अपील की

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से पहले अमेरिकी सीनेटरों ने ताइवान हथियार डील को मंजूरी देने की अपील की

अमेरिका ने यूएन के माइग्रेशन डिक्लेरेशन को किया खारिज, रुबियो ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को बताया बड़ी गलती

अमेरिका ने यूएन के माइग्रेशन डिक्लेरेशन को किया खारिज, रुबियो ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को बताया बड़ी गलती

अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चीनी कारों को बताया खतरनाक, जासूसी के डर से लगा सकता है बैन

अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चीनी कारों को बताया खतरनाक, जासूसी के डर से लगा सकता है बैन

'यह बिल्कुल मंजूर नहीं है', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के जवाबी प्रस्ताव को पूरी तरह से किया खारिज

'यह बिल्कुल मंजूर नहीं है', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के जवाबी प्रस्ताव को पूरी तरह से किया खारिज

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

ईरान युद्ध के बीच WFH और फ्यूल का इस्तेमाल कम करने के PM मोदी के प्रयासों का अमित शाह, हरदीप पुरी ने किया समर्थन

ईरान युद्ध के बीच WFH और फ्यूल का इस्तेमाल कम करने के PM मोदी के प्रयासों का अमित शाह, हरदीप पुरी ने किया समर्थन

काठमांडू में टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त धू-धू कर जला विमान का टायर, बाल-बाल बची 278 यात्रियों की जान

काठमांडू में टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त धू-धू कर जला विमान का टायर, बाल-बाल बची 278 यात्रियों की जान

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी बधाई, मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर दिया जोर

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी बधाई, मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर दिया जोर