Thursday, March 26, 2026
BREAKING
विदेश मंत्री जयशंकर और अमेरिकी अंडर सेक्रेटरी एलब्रिज कोल्बी की मुलाकात, जियोपॉलिटिकल हालात पर चर्चा 28,840 करोड़ रुपए की संशोधित उड़ान योजना को मंजूरी, क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा राम नवमी की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं कैबिनेट ने संशोधित उड़ान स्कीम को 28,840 करोड़ रुपए के परिव्यय के साथ मंजूरी दी, 100 एयरपोर्ट्स विकसित होंगे घरेलू PNG कनेक्शन भारत सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता, डीज़ल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं : पेट्रोलियम मंत्रालय कृषि मंत्री की बड़ी बैठक: खाद आपूर्ति सुचारू रखने और जमाखोरी व कालाबाजारी रोकने के निर्देश रणनीतिक गठजोड़ का असर: IMEC को भारत-इजरायल सहयोग से मिली नई ताकत नई संसद में भारी उद्योग मंत्रालय की बैठक, ‘विकसित भारत-2047’ पर फोकस को-ऑपरेटिव डिविडेंड इनकम पर बड़ा ऐलान, तीन साल तक मिलेगी टैक्स छूट गुजरात में UCC बिल पास होने पर अमित शाह बोले- देश समान कानून से चले, ये हमारा संकल्प

दुनिया

ईरान-इजराइल तनाव चरम पर, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी तुरंत तेहरान खाली करने की चेतावनी

17 जून, 2025 12:19 PM

इजराइल-ईरान के बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है। ईरान को न्यूक्लियर वेपन बनाने से रोकने की वॉर्निंग देते हुए ट्रंप ने साफतौर पर कहा कि तेहरान के लोगों को तुरंत शहर खाली कर देना चाहिए।

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ’ पर लिखा- ‘ईरान को न्यूक्लियर वेपन हासिल नहीं करने देंगे’

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ’ पर लिखा, “ईरान को वह ‘डील’ साइन कर लेनी चाहिए थी, जो मैंने उनसे कही थी। इंसानी जिंदगियों के नुकसान का अफसोस है। मैं साफ-साफ कहता हूं कि ईरान को न्यूक्लियर वेपन हासिल नहीं करने देंगे। मैंने बार-बार यही कहा है। सभी को तुरंत तेहरान खाली कर देना चाहिए।”

डोनाल्ड ट्रंप का यह बयान इजराइल-ईरान के बढ़ते तनाव के बीच आया है, जिसने न सिर्फ ईरान, बल्कि उसके साथ-साथ वैश्विक नेताओं के बीच भी खलबली मचा दी है।

अमेरिका साल 2018 में ही ईरान के साथ चल रहे ज्वॉइंट कॉम्प्रिहेंसिव प्लान ऑफ एक्शन (जीसीपीओए) से अपने हाथ खींच चुका था। डील के तहत यह तय था कि ईरान सैन्य मकसद के लिए न्यूक्लियर वेपन विकसित नहीं करेगा।

अमेरिका और इजराइल को ईरान पर शक

हालांकि, ईरान हमेशा से ही यह कहता आया है कि वह नागरिक हितों के लिए न्यूक्लियर प्रोग्राम चला रहा है, लेकिन अमेरिका और इजराइल को इस पर शक है। इसी शक के चलते अमेरिका ने ईरान के साथ जीसीपीओए तोड़ा था।

जी7 शिखर सम्मेलन को जल्दी छोड़कर ‘कई अहम मामलों’ पर ध्यान देने के लिए ट्रंप हो रहे रवाना

‘व्हाइट हाउस’ ने ऐलान किया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कनाडा में आयोजित जी7 शिखर सम्मेलन को जल्दी छोड़कर ‘कई अहम मामलों’ पर ध्यान देने के लिए रवाना हो रहे हैं। ट्रंप के मंगलवार देर रात तक कनाडा में रहने की योजना थी। ट्रंप इसके लिए रविवार को कनाडा पहुंच चुके थे। जी7 सम्मेलन 17 जून को समाप्त होने जा रहा है।

ट्रंप ने कहा था कि वह इजराइल और ईरान को बातचीत की मेज पर ला सकते हैं

इससे पूर्व, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि वह इजराइल और ईरान को बातचीत की मेज पर ला सकते हैं। इजराइल और ईरान के बीच जारी संघर्ष में दोनों देश एक-दूसरे पर ड्रोन और मिसाइल से हमले कर रहे हैं, जिसमें कई लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। 

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

मध्यस्थता की पेशकश के बावजूद ईरान का पाकिस्तान को झटका: सेलेन जहाज होर्मुज से लौटाया

मध्यस्थता की पेशकश के बावजूद ईरान का पाकिस्तान को झटका: सेलेन जहाज होर्मुज से लौटाया

‘ट्रंप जांच’ को लेकर सीनेट में हुई तकरार, रिपब्लिकन ने ‘मॉडर्न वॉटरगेट’ का किया जिक्र

‘ट्रंप जांच’ को लेकर सीनेट में हुई तकरार, रिपब्लिकन ने ‘मॉडर्न वॉटरगेट’ का किया जिक्र

आधुनिक युद्ध का नया चेहरा: पेंटागन ने साइबर सुरक्षा और डिजिटल नेटवर्क को अहम हथियार बताया

आधुनिक युद्ध का नया चेहरा: पेंटागन ने साइबर सुरक्षा और डिजिटल नेटवर्क को अहम हथियार बताया

ईरान युद्ध का असर: अमेरिकी हथियारों पर बढ़ा दबाव, यूक्रेन की मदद पर संकट के बादल

ईरान युद्ध का असर: अमेरिकी हथियारों पर बढ़ा दबाव, यूक्रेन की मदद पर संकट के बादल

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच शांति की पहल: वॉशिंगटन ने भेजा 15-सूत्रीय प्रस्ताव

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच शांति की पहल: वॉशिंगटन ने भेजा 15-सूत्रीय प्रस्ताव

ईरान युद्ध पर घिरे ट्रंप, यूएस डेमोक्रेट्स ने उठाए सवाल, कहा- इस युद्ध का कोई स्पष्ट लक्ष्य या रणनीति नहीं

ईरान युद्ध पर घिरे ट्रंप, यूएस डेमोक्रेट्स ने उठाए सवाल, कहा- इस युद्ध का कोई स्पष्ट लक्ष्य या रणनीति नहीं

मध्य पूर्व में हिंसा की बड़ी कीमत चुका रहे बच्चे, संघर्ष में अब तक 2100 से ज्यादा हताहत : संयुक्त राष्ट्र

मध्य पूर्व में हिंसा की बड़ी कीमत चुका रहे बच्चे, संघर्ष में अब तक 2100 से ज्यादा हताहत : संयुक्त राष्ट्र

ऑस्ट्रेलिया :16 साल से कम उम्र के बच्चों के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी डिवाइस चलाने पर लगेगा प्रतिबंध

ऑस्ट्रेलिया :16 साल से कम उम्र के बच्चों के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी डिवाइस चलाने पर लगेगा प्रतिबंध

कोलंबियाः सेना के विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 66 हुई

कोलंबियाः सेना के विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 66 हुई

ईरान से तनातनी के बीच ट्रंप ने पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल आसिफ मुनीर से फोन पर की बात

ईरान से तनातनी के बीच ट्रंप ने पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल आसिफ मुनीर से फोन पर की बात