Saturday, July 04, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

दुनिया

ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत करने के लिए हमेशा तैयार: अराघची

13 जुलाई, 2025 04:32 PM

तेहरान। ईरान के विदेश मंत्री सईद अब्बास अराघची ने कहा कि ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत करने के लिए हमेशा से तैयार रहा है और आगे भी तैयार रहेगा। अराघची ने विदेशी राजदूतों और प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक में शनिवार को कहा, “हालांकि, स्वाभाविक रूप से यह सुनिश्चित करना चाहिए कि अगर वार्ता पुनः शुरू होती है तो इससे अमेरिका या अन्य पक्षों द्वारा युद्ध छेड़ने की स्थिति उत्पन्न नहीं होगी।” ईरानी छात्र समाचार एजेंसी ने अराघची के हवाले से कहा कि हाल ही में इजरायल-ईरान के बीच हुए टकराव ने यह साबित कर दिया है कि कूटनीति और बातचीत तथा सहमति से समाधान निकालने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि ईरान पर हमला करने में इजरायल की सहायता करके तथा उसके बाद ईरानी परमाणु प्रतिष्ठानों को सीधे निशाना बनाकर अमेरिका ने कूटनीति और वार्ता को धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका वार्ता को पुनः शुरू करना चाहता है तो उसे यह गारंटी देनी होगी कि वही स्थिति फिर से सामने नहीं आएगी।

अराघची ने कहा कि किसी भी वार्ता में ईरानी लोगों के परमाणु अधिकारों, जिनमें यूरेनियम का घरेलू संवर्धन भी शामिल है, का सम्मान होना चाहिए। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि किसी भी संभावित वार्ता को पूरी तरह से ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर केंद्रित किया जाना चाहिए तथा इसकी सैन्य क्षमताओं पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के साथ तेहरान का सहयोग बंद नहीं हुआ है और इसने केवल एक नया रूप लिया है। उन्होंने आगे कहा कि अब से आईएईए के साथ ईरान के संबंधों का प्रबंधन देश की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के माध्यम से किया जाएगा, जो सुरक्षा और संरक्षा के मुद्दों पर विचार करने के बाद आईएईए के साथ भविष्य के सहयोग के बारे में निर्णय लेगी।

एक जुलाई को ईरान ने आईएईए के साथ सहयोग निलंबित करने संबंधी कानून पारित किया था तथा एजेंसी के साथ अपने भावी सहयोग को ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन के बजाय ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के माध्यम से संचालित करने का निर्णय लिया था। ईरानी अधिकारियों के अनुसार, इजरायल ने 13 जून को ईरान में परमाणु और सैन्य स्थलों को निशाना बनाते हुए कई बड़े हवाई हमले किए, जिनमें वरिष्ठ कमांडरों, परमाणु वैज्ञानिकों और नागरिकों की मौत हो गई तथा कई अन्य घायल हो गए। ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इज़रायली क्षेत्र पर मिसाइल और ड्रोन से कई हमले किए, जिससे अनेक लोग हताहत हुए और भारी क्षति हुई। 24 जून को दोनों देशों के बीच युद्धविराम लागू हुआ, जिसके बाद 12 दिनों से चल रही लड़ाई समाप्त हुई।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित