Thursday, November 19, 2026
BREAKING
• कोटा मंडल परिक्षेत्र के माननीय सांसदगणों के साथ पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक की बैठक सम्पन्न • संसाधनों का हथियार के रूप में हो रहा इस्तेमाल, इंडस्ट्री को घरेलू स्तर पर क्षमता विकास पर करना चाहिए फोकस : पीएम मोदी • माइक्रोसॉफ्ट आउटेज पर सीईओ सत्या नडेला का बयान: एक स्थानीय समस्या को वैश्विक संकट बनने से रोका जा सकता था • भारतीय कंपनियों ने वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही में किया मजबूत प्रदर्शन, बिक्री 24.5 प्रतिशत बढ़ी • भारत विनिर्माण क्षेत्र के दम पर आर्थिक विकास के एक नए चरण में प्रवेश करने को तैयार है: दीपम सचिव • केंद्र सरकार स्ट्रीट वेंडर्स में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए ‘स्वनिधि सम्मान पुरस्कार 2026’ का करेगी आयोजन • देश में 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक के शादी के सीजन से 7.5 लाख करोड़ रुपए का कारोबार होने का अनुमान • ईपीएफओ बोर्ड रिटायरमेंट पर पीएफ निकासी के अधिक लचीले विकल्पों पर कर सकता है चर्चा • डॉलर में मजबूती से सोना 1.30 लाख रुपए के नीचे फिसला, चांदी में सपाट कारोबार • एन्थ्रोपिक ने आईपीओ के जरिए जुटाए 107.3 अरब डॉलर, मस्क की स्पेसएक्स को पछाड़ा

बाज़ार

ईपीएफओ बोर्ड रिटायरमेंट पर पीएफ निकासी के अधिक लचीले विकल्पों पर कर सकता है चर्चा

19 नवंबर, 2026 02:35 PM

नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) अपने सदस्यों के लिए रिटायरमेंट के समय पीएफ की निकासी में अधिक लचीलापन लाने पर विचार कर सकता है। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह मुद्दा इस महीने के अंत में होने वाली केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) की बैठक में चर्चा के लिए आ सकता है। बताया जा रहा है कि सरकार ऐसे विकल्पों पर विचार कर रही है, जिनसे सदस्य अपनी व्यक्तिगत वित्तीय जरूरतों के अनुसार रिटायरमेंट बचत की राशि निकाल और उसका प्रबंधन कर सकें।

इस मामले पर ईपीएफओ के केंद्रीय न्यासी बोर्ड की बैठक में चर्चा होने की उम्मीद है। यह बोर्ड भविष्य निधि और पेंशन से जुड़ी नीतियों की निगरानी करने वाली सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था है।

हालांकि, खबर लिखे जाने तक ईपीएफओ की ओर से इन प्रस्तावों को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था।

मौजूदा नियमों के तहत, ईपीएफ सदस्य 55 वर्ष या उसके बाद रिटायरमेंट लेने पर अपने पीएफ की पूरी राशि एकमुश्त निकाल सकते हैं, जबकि कर्मचारी पेंशन योजना (ईपीएस) के तहत बिना किसी कटौती के मासिक पेंशन पाने की पात्रता 58 वर्ष की आयु से शुरू होती है।

वहीं, रिटायरमेंट की आयु से पहले नौकरी छोड़ने वाले कर्मचारियों के लिए मौजूदा नियमों के तहत बेरोजगार होने के बाद ईपीएफ बैलेंस का अधिकतम 75 प्रतिशत हिस्सा निकालने की अनुमति है। शेष राशि निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद मौजूदा नियमों के अधीन निकाली जा सकती है।

इसके अलावा, रिपोर्ट्स में संकेत दिया गया है कि सीबीटी कर्मचारी पेंशन योजना के तहत न्यूनतम मासिक पेंशन को 1,000 रुपए से बढ़ाकर 3,000 रुपए करने के प्रस्ताव पर भी विचार-विमर्श कर सकता है।

ईपीएस को भविष्य निधि प्रणाली में नियोक्ताओं के योगदान के एक हिस्से से वित्त पोषित किया जाता है। यह संगठित क्षेत्र के कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद आय का सहारा प्रदान करती है।

वर्तमान में नियोक्ता के 12 प्रतिशत वैधानिक योगदान में से 8.33 प्रतिशत हिस्सा पेंशन योजना में जाता है, जबकि शेष राशि कर्मचारी के ईपीएफ खाते में जमा की जाती है।

सरकार फिलहाल इस योजना के तहत न्यूनतम 1,000 रुपए मासिक पेंशन सुनिश्चित करने के लिए वित्तीय सहायता देती है, ताकि गणना के अनुसार पेंशन की पात्र राशि इससे कम होने पर भी पेंशनभोगियों को न्यूनतम राशि मिल सके।

 

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

माइक्रोसॉफ्ट आउटेज पर सीईओ सत्या नडेला का बयान: एक स्थानीय समस्या को वैश्विक संकट बनने से रोका जा सकता था

माइक्रोसॉफ्ट आउटेज पर सीईओ सत्या नडेला का बयान: एक स्थानीय समस्या को वैश्विक संकट बनने से रोका जा सकता था

भारतीय कंपनियों ने वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही में किया मजबूत प्रदर्शन, बिक्री 24.5 प्रतिशत बढ़ी

भारतीय कंपनियों ने वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही में किया मजबूत प्रदर्शन, बिक्री 24.5 प्रतिशत बढ़ी

भारत विनिर्माण क्षेत्र के दम पर आर्थिक विकास के एक नए चरण में प्रवेश करने को तैयार है: दीपम सचिव

भारत विनिर्माण क्षेत्र के दम पर आर्थिक विकास के एक नए चरण में प्रवेश करने को तैयार है: दीपम सचिव

केंद्र सरकार स्ट्रीट वेंडर्स में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए ‘स्वनिधि सम्मान पुरस्कार 2026’ का करेगी आयोजन

केंद्र सरकार स्ट्रीट वेंडर्स में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए ‘स्वनिधि सम्मान पुरस्कार 2026’ का करेगी आयोजन

देश में 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक के शादी के सीजन से 7.5 लाख करोड़ रुपए का कारोबार होने का अनुमान

देश में 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक के शादी के सीजन से 7.5 लाख करोड़ रुपए का कारोबार होने का अनुमान

डॉलर में मजबूती से सोना 1.30 लाख रुपए के नीचे फिसला, चांदी में सपाट कारोबार

डॉलर में मजबूती से सोना 1.30 लाख रुपए के नीचे फिसला, चांदी में सपाट कारोबार

एन्थ्रोपिक ने आईपीओ के जरिए जुटाए 107.3 अरब डॉलर, मस्क की स्पेसएक्स को पछाड़ा

एन्थ्रोपिक ने आईपीओ के जरिए जुटाए 107.3 अरब डॉलर, मस्क की स्पेसएक्स को पछाड़ा

भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला, ऑटो और पीएसयू में खरीदारी

भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला, ऑटो और पीएसयू में खरीदारी

अदाणी सीमेंट ने गुजरात के सांघी प्लांट में तैनात किए भारी क्षमता वाले इलेक्ट्रिक ट्रक

अदाणी सीमेंट ने गुजरात के सांघी प्लांट में तैनात किए भारी क्षमता वाले इलेक्ट्रिक ट्रक

अमेरिका में ब्याज दर बढ़ने की उम्मीद से सोने और चांदी धड़ाम, करीब 3 प्रतिशत हुए सस्ते

अमेरिका में ब्याज दर बढ़ने की उम्मीद से सोने और चांदी धड़ाम, करीब 3 प्रतिशत हुए सस्ते