Sunday, October 18, 2026
BREAKING
• कैंसर मरीजों को राहत, 137 दवाओं के ट्रेड मार्जिन पर लगी लगाम • पीएम मोदी के मार्गदर्शन में सरकार ने नारी शक्ति को बनाया यूपी की प्रगति का सक्रिय भागीदार : सीएम योगी • युवाओं को रामायण की सकारात्मकता और मूल्यों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए : तरनजीत सिंह संधू • मेनोपॉज के दौरान स्वास्थ्य का रखें ख्याल, संतुलित जीवनशैली और समय पर जांच जरूरी • इस सप्ताह भारत की कूटनीति के केंद्र में अमेरिका और यूएई, जयशंकर करेंगे अहम वार्ता • नाशवान खाद्य पदार्थों को लेकर एफएसएसएआई सख्त, कारोबारियों के लिए जारी की नई एडवाइजरी • भारत की आर्थिक प्रगति जश्न मनाने लायक, अगले वर्षों में भी मजबूत विकास की संभावनाएं : शीर्ष अर्थशास्त्री • ताजिकिस्तान में एससीओ की बैठक, राजनाथ सिंह करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व • कोलकाता हादसे के पीड़ितों को मिलेगा 25 लाख का मुआवजा, हेल्पलाइन नंबर जारी; 12 लोग हिरासत में • दिल्ली में ‘चलो यमुना’ के तहत सफाई अभियान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील

राष्ट्रीय

इस सप्ताह भारत की कूटनीति के केंद्र में अमेरिका और यूएई, जयशंकर करेंगे अहम वार्ता

18 अक्टूबर, 2026 03:42 PM

नई दिल्ली(एजेंसी) : कूटनीति के लिहाज से भारत के लिए ये सप्ताह भी संभावनाओं और उम्मीदों से भरा रहने वाला है। 19 और 20 अक्टूबर का दिन बेहद खास रहने वाला है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर मुंबई में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के उपप्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान और अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो के साथ बातचीत करेंगे। इन बैठकों में द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा के साथ ऊर्जा, व्यापार, निवेश, रक्षा और क्षेत्रीय हालात पर चर्चा होने की उम्मीद है।

विदेश मंत्रालय (एमईए) के अनुसार, जयशंकर 19 और 20 अक्टूबर को यूएई के विदेश मंत्री की मेजबानी करेंगे। दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी के तहत ऊर्जा, व्यापार, निवेश, वित्तीय प्रौद्योगिकी, रक्षा और संपर्क के क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा होगी। पश्चिम एशिया की स्थिति और वैश्विक तथा बहुपक्षीय मुद्दे भी बातचीत का हिस्सा होंगे। जयशंकर ने हाल ही में 14 से 16 अक्टूबर तक यूएई का दौरा किया था। इस दौरान दोनों देशों के नेतृत्व के साथ बातचीत हुई और क्षेत्रीय घटनाक्रम पर विचार-विमर्श किया गया।

वहीं, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो 19 से 22 अक्टूबर तक भारत की यात्रा पर रहेंगे। जयशंकर के साथ उनकी बैठक 20 अक्टूबर को मुंबई में होगी। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, दोनों पक्ष भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा करेंगे। ऊर्जा, व्यापार और निवेश, रक्षा, महत्वपूर्ण एवं उभरती प्रौद्योगिकी के साथ ही क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रम पर चर्चा होने की संभावना है।

रूबियो मुंबई के अलावा गुजरात के जामनगर भी जाएंगे। उनकी यात्रा के दौरान भारत और अमेरिका के बीच आर्थिक तथा रणनीतिक सहयोग को आगे बढ़ाने के अवसरों पर भी ध्यान रहेगा। हाल ही में पाक्षिक प्रेस ब्रीफिंग में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया था कि जयशंकर मुंबई में अमेरिका की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ के समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। दोनों देशों के साथ एक ही शहर में होने वाली उच्च स्तरीय बातचीत भारत की प्रमुख रणनीतिक और आर्थिक साझेदारियों को आगे बढ़ाने के लिहाज से महत्वपूर्ण है। हालांकि, इन बैठकों के वास्तविक नतीजे बातचीत के बाद ही स्पष्ट होंगे।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

पीएम मोदी के मार्गदर्शन में सरकार ने नारी शक्ति को बनाया यूपी की प्रगति का सक्रिय भागीदार : सीएम योगी

पीएम मोदी के मार्गदर्शन में सरकार ने नारी शक्ति को बनाया यूपी की प्रगति का सक्रिय भागीदार : सीएम योगी

युवाओं को रामायण की सकारात्मकता और मूल्यों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए : तरनजीत सिंह संधू

युवाओं को रामायण की सकारात्मकता और मूल्यों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए : तरनजीत सिंह संधू

ताजिकिस्तान में एससीओ की बैठक, राजनाथ सिंह करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

ताजिकिस्तान में एससीओ की बैठक, राजनाथ सिंह करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

कोलकाता हादसे के पीड़ितों को मिलेगा 25 लाख का मुआवजा, हेल्पलाइन नंबर जारी; 12 लोग हिरासत में

कोलकाता हादसे के पीड़ितों को मिलेगा 25 लाख का मुआवजा, हेल्पलाइन नंबर जारी; 12 लोग हिरासत में

दिल्ली में ‘चलो यमुना’ के तहत सफाई अभियान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील

दिल्ली में ‘चलो यमुना’ के तहत सफाई अभियान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील

यूपी के पांच जिलों में जनसभाएं करेंगे आकाश आनंद, 26 नवंबर को पंजाब में भी कार्यक्रम

यूपी के पांच जिलों में जनसभाएं करेंगे आकाश आनंद, 26 नवंबर को पंजाब में भी कार्यक्रम

मध्य प्रदेश: ग्वालियर हादसे में दो और लोगों की मौत, मरने वालों की संख्या 14 पहुंची

मध्य प्रदेश: ग्वालियर हादसे में दो और लोगों की मौत, मरने वालों की संख्या 14 पहुंची

कोलकाता हादसा : गृह मंत्री अमित शाह ने किया अस्पताल का दौरा, जाना घायलों का हालचाल

कोलकाता हादसा : गृह मंत्री अमित शाह ने किया अस्पताल का दौरा, जाना घायलों का हालचाल

राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने ग्वालियर हादसे पर जताया शोक, पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा

राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने ग्वालियर हादसे पर जताया शोक, पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा

विपक्ष की ओछी हरकतें बताती हैं कि भारत को एक मजबूत नेतृत्व की क्यों जरूरत है: कंगना रनौत

विपक्ष की ओछी हरकतें बताती हैं कि भारत को एक मजबूत नेतृत्व की क्यों जरूरत है: कंगना रनौत