Wednesday, June 17, 2026
BREAKING
सोने और चांदी में मुनाफावसूली, भाव 1.47 प्रतिशत तक लुढ़का टीसीएस की ट्रेड सीक्रेट मामले को लेकर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में याचिका खारिज, करीब 220 मिलियन डॉलर का हुआ नुकसान जन्मदिन विशेष : हीरो बनने निकले थे इम्तियाज अली, लेकिन निर्देशन ने पलट दी जिंदगी फीफा विश्व कप 2026: स्पेन और केप वर्डे का मुकाबला 0-0 से ड्रॉ रहा, 40 साल के गोलकीपर वोजिन्हा मैच के हीरो रहे 'कला, संस्कृति लोगों को करीब लाती है', ब्रातिस्लावा में वाराणसी प्रदर्शनी के मुरीद हुए पीएम मोदी भारत-फ्रांस टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्र में मजबूत सहयोग के तलाश रहे अवसर: पीयूष गोयल प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में वैश्विक पहचान बना योग: हरियाणा विधानसभा स्पीकर बसपा ने ओबीसी को साधने की मुहिम तेज की, मायावती ने कार्यकर्ताओं को पुराना सामाजिक समीकरण दोहराने का दिया मंत्र दुनिया की बड़ी शिपिंग कंपनी का फैसला, 'तुरंत होर्मुज नहीं भेजेंगे जहाज' गाजियाबाद के गोविंदपुरम स्थित बाबा मार्केट के दुकानों में लगी आग, घंटों बाद पाया गया काबू

मनोरंजन

'इश्कनामा' में काम के अनुभव को लेकर बोलीं शहनाज गिल, 'ऐसे अनुभव खुद को बेहतर बनाते हैं'

16 जून, 2026 12:40 PM

मुंबई : मशहूर अभिनेत्री शहनाज गिल की आने वाली फिल्म 'इश्कनामा' का टीजर रिलीज हो गया है, जिसने दर्शकों के बीच उत्साह को बढ़ा दिया है। यह फिल्म एक इमोशनल इंडो-पाक लव स्टोरी पर बेस्ड है, जिसमें प्यार, जुदाई और सीमाओं के बीच अधूरे रिश्तों की कहानी दिखाई जाएगी। फिल्म की शूटिंग पंजाब और राजस्थान में हुई है। टीजर को चंडीगढ़ के एक इवेंट में रिलीज किया गया। इस दौरान फिल्म से जुड़े कलाकारों ने आईएएनएस संग अपने अनुभव साझा किए। अभिनेता सौरभ सचदेवा ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, ''जब मुझे इस प्रोजेक्ट के लिए पहली बार संपर्क किया गया, तो मैंने साफ बता दिया था कि मैंने कभी पंजाबी फिल्म में काम नहीं किया है। लेकिन, इसकी कहानी ने मुझे इस प्रोजेक्ट से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। यह एक ऐसा अवसर है, जिसे मैं छोड़ना नहीं चाहता था। मैंने बिना ज्यादा सोच-विचार के इस फिल्म के लिए हां कर दी।''

उन्होंने आगे कहा, ''फिल्म के सेट पर सभी कलाकार और क्रू मेंबर्स एक-दूसरे के साथ खुलकर विचार साझा करते थे। किसी भी सीन या आइडिया पर चर्चा करने की पूरी आजादी थी, जिससे क्रिएटिविटी और भी बेहतर तरीके से सामने आई। इस तरह का माहौल किसी भी फिल्म को खास बना देता है, क्योंकि इससे काम करने में आसानी और खुशी दोनों मिलती हैं।''
अभिनेता जय रंधावा ने भी फिल्म की कहानी और शूटिंग अनुभव के बारे में बात की। उन्होंने कहा, ''फिल्म की शूटिंग पंजाब और राजस्थान जैसे दो अलग-अलग स्थानों पर की गई है, जिससे कहानी को असली जैसा बैकड्रॉप मिला। यह फिल्म एक इंडो-पाक लव स्टोरी पर आधारित है और बॉर्डर पार प्यार की भावना को दर्शाती है। यह कहानी पंजाबी सिनेमा में पहली बार इस तरह के बड़े और अलग दृष्टिकोण के साथ पेश की जा रही है। यह फिल्म 'बॉर्डरनामा' नामक नॉवेल पर आधारित है।''

इनके अलावा, अभिनेत्री शहनाज गिल ने अपने किरदार और फिल्म को लेकर आईएएनएस से विचार साझा किए। उन्होंने कहा, ''अच्छे कलाकारों के साथ काम करना हमेशा सीखने का मौका देता है और ऐसे अनुभव से कलाकार खुद को बेहतर बना पाते हैं। मैं हमेशा ऐसे प्रोजेक्ट्स की तलाश में रहती हूं, जो ज्यादा अर्थपूर्ण हों, ताकि अभिनय में और गहराई लाई जा सके।''
शहनाज ने कहा, ''मैं फिल्म में एक पाकिस्तानी लड़की का किरदार निभा रही हूं, जिसका नाम टोरी है। वह बहुत ही मजबूत और साहसी लड़की है, जो अपने प्यार को पाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। यह भूमिका मेरे लिए चुनौतीपूर्ण और अलग अनुभव रही है।''

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

जन्मदिन विशेष : हीरो बनने निकले थे इम्तियाज अली, लेकिन निर्देशन ने पलट दी जिंदगी

जन्मदिन विशेष : हीरो बनने निकले थे इम्तियाज अली, लेकिन निर्देशन ने पलट दी जिंदगी

'गुल्लक 5' में अपने किरदार की बारीकियां कैसे की तैयार? हर्ष मायर ने बताया अभिनय का राज

डिस्को डांसर : अमिताभ, धर्मेंद्र, और जीतेंद्र के दौर में रूस में मिथुन दा का जादू, आज भी स्क्रीन पर जलवा कायम

डिस्को डांसर : अमिताभ, धर्मेंद्र, और जीतेंद्र के दौर में रूस में मिथुन दा का जादू, आज भी स्क्रीन पर जलवा कायम

शब्दों को अपना रंग देकर बना देते हैं और खूबसूरत... आम लोगों की भाषा की रचनात्मकता को अमिताभ ने सराहा

शब्दों को अपना रंग देकर बना देते हैं और खूबसूरत... आम लोगों की भाषा की रचनात्मकता को अमिताभ ने सराहा

कभी फिल्म इंडस्ट्री छोड़ना चाहती थीं निवेथा पेथुराज, ‘सिंग गीतम’ बना करियर का टर्निंग पॉइंट

कभी फिल्म इंडस्ट्री छोड़ना चाहती थीं निवेथा पेथुराज, ‘सिंग गीतम’ बना करियर का टर्निंग पॉइंट

मनोज मुंतशिर ने प्रणीत मोरे केस पर जताई नाराजगी, बोले- 370 रुपए में नहीं तोली जा सकती लड़की की इज्जत

मनोज मुंतशिर ने प्रणीत मोरे केस पर जताई नाराजगी, बोले- 370 रुपए में नहीं तोली जा सकती लड़की की इज्जत

ग्राम चिकित्सालय- 2 में मेरा किरदार नई जिम्मेदारियों और बड़ी चुनौतियों का सामना करेगा: आकांक्षा रंजन कपूर

ग्राम चिकित्सालय- 2 में मेरा किरदार नई जिम्मेदारियों और बड़ी चुनौतियों का सामना करेगा: आकांक्षा रंजन कपूर

वैश्विक संकट के बीच हेली शाह की सलाह, बचत और सही निवेश से ही मिलेगी आर्थिक सुरक्षा

वैश्विक संकट के बीच हेली शाह की सलाह, बचत और सही निवेश से ही मिलेगी आर्थिक सुरक्षा

खालीपन अब बर्दाश्त नहीं होता, 'ब्रूनो' के जाने से टूटीं अभिनेत्री टीना दत्ता

खालीपन अब बर्दाश्त नहीं होता, 'ब्रूनो' के जाने से टूटीं अभिनेत्री टीना दत्ता