Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

दुनिया

इराक की संसद में जमकर चले लात-घूंसे और जूते, 50 सांसदों ने सुन्नी नेता पर किया हमला

07 अगस्त, 2025 08:41 PM

इराक की सियासत एक बार फिर सांप्रदायिक तनाव की भेंट चढ़ गई है। मंगलवार को इराकी संसद में शिया और सुन्नी सांसदों के बीच बहस ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि सांसदों ने एक-दूसरे पर जूते फेंके, थप्पड़ मारे और लात-घूंसे बरसाए। इस झड़प में एक सुन्नी सांसद की आंख में गंभीर चोट भी आई है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विवाद की जड़ थी संघीय सेवा आयोग और राज्य परिषद के सदस्यों की नियुक्ति। वोटिंग से पहले राजनीतिक सहमति बनी थी कि इन संवेदनशील पदों को शिया और सुन्नी गुटों में समान रूप से बांटा जाएगा। लेकिन जब मतदान हुआ, तो शिया गुट और तकद्दुम गठबंधन ने सभी पदों के लिए अपने शिया उम्मीदवारों के पक्ष में वोट डाल दिए।

इराक की लगभग 55-65% जनसंख्या शिया मुसलमानों की है, जबकि सुन्नी समुदाय करीब 35-40% है। दोनों गुटों के बीच सत्ता और राजनीतिक हिस्सेदारी को लेकर लंबे समय से तनाव चला आ रहा है। इससे सुन्नी गुटों में गुस्सा फूट पड़ा। स्पीकर महमूद अल-मशहदानी ने इस प्रक्रिया का विरोध करते हुए सदन से वॉकआउट कर लिया। उन्होंने कहा, "यह सुन्नी समुदाय के अधिकारों के साथ खुला अन्याय है।"विवाद उस समय हिंसक हो गया जब एक शिया सांसद अला अल-हैदरी ने एक सांप्रदायिक गाली दी, जिससे माहौल और बिगड़ गया। इसके तुरंत बाद सुन्नी सांसद राद अल-दहलाकी और हैदरी के बीच झड़प हुई जो पंचों और लात-घूंसे में तब्दील हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, "करीब 50 सांसद अल-दहलाकी पर टूट पड़े और उन्हें बुरी तरह पीटा।" केवल एक सुन्नी सांसद महमूद अल-कैसी ने हिंसक भीड़ के बीच से अल-दहलाकी को बचाने की बहादुरी भरी कोशिश की।घटना सिर्फ संसद कक्ष तक सीमित नहीं रही। संसद भवन के कैफेटेरिया में भी टकराव जारी रहा। हालात को देखते हुए संसद परिसर में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं। झड़प का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें सांसदों को आपस में मारपीट करते देखा जा सकता है। इराक की संसद में इस तरह की घटनाएं नई नहीं हैं। मई 2024 में भी स्पीकर चुनाव को लेकर हिंसक झड़प हुई थी, क्योंकि यह पद छह महीने से खाली था। शिया-सुन्नी प्रतिनिधित्व को लेकर संसद में अक्सर टकराव की स्थिति बनती रही है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाए गए ईरानी विमान

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाए गए ईरानी विमान

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने जताई 'अच्छी चीजें' होने की उम्मीद, 17 बड़े बिजनेसमैन के साथ पहुंचेंगे बीजिंग

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने जताई 'अच्छी चीजें' होने की उम्मीद, 17 बड़े बिजनेसमैन के साथ पहुंचेंगे बीजिंग

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से पहले अमेरिकी सीनेटरों ने ताइवान हथियार डील को मंजूरी देने की अपील की

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से पहले अमेरिकी सीनेटरों ने ताइवान हथियार डील को मंजूरी देने की अपील की

अमेरिका ने यूएन के माइग्रेशन डिक्लेरेशन को किया खारिज, रुबियो ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को बताया बड़ी गलती

अमेरिका ने यूएन के माइग्रेशन डिक्लेरेशन को किया खारिज, रुबियो ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को बताया बड़ी गलती

अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चीनी कारों को बताया खतरनाक, जासूसी के डर से लगा सकता है बैन

अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चीनी कारों को बताया खतरनाक, जासूसी के डर से लगा सकता है बैन

'यह बिल्कुल मंजूर नहीं है', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के जवाबी प्रस्ताव को पूरी तरह से किया खारिज

'यह बिल्कुल मंजूर नहीं है', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के जवाबी प्रस्ताव को पूरी तरह से किया खारिज

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

ईरान युद्ध के बीच WFH और फ्यूल का इस्तेमाल कम करने के PM मोदी के प्रयासों का अमित शाह, हरदीप पुरी ने किया समर्थन

ईरान युद्ध के बीच WFH और फ्यूल का इस्तेमाल कम करने के PM मोदी के प्रयासों का अमित शाह, हरदीप पुरी ने किया समर्थन

काठमांडू में टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त धू-धू कर जला विमान का टायर, बाल-बाल बची 278 यात्रियों की जान

काठमांडू में टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त धू-धू कर जला विमान का टायर, बाल-बाल बची 278 यात्रियों की जान

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी बधाई, मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर दिया जोर

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी बधाई, मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर दिया जोर