Friday, October 16, 2026
BREAKING
• CJI पर टिप्पणी को लेकर संजय राउत और निखिल वागले को सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस • बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त नियमों की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब • पंजाब ड्रग्स, गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध से जूझ रहा है: गृह मंत्री अमित शाह • ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च के मद्देनजर मध्य दिल्ली में प्रभावित हो सकता है यातायात • ‘सपा के बिना रायबरेली भी जीत पाओगे?’ राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर कटाक्ष • ‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ के ध्येय के साथ राष्ट्र की रक्षा में जुटे NSG के जवान, स्थापना दिवस पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं • भारत-रूस संयुक्त अभ्यास ‘इंद्र 2026’ का हार्बर चरण शुरू, योजना सम्मेलन में बनी समुद्री चरण की रूपरेखा • पीएम मोदी 11-12 दिसंबर को जाएंगे कनाडा, दोनों देशों के रिश्तों को नई ऊंचाई पर ले जाने की तैयारी • सुखना आर्द्रभूमि और सौज झील को नई सूची में जोड़ा गया, भारत के वेटलैंड की संख्या 103 हुई • नवरात्रि के छठे दिन पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित, मां कात्यायनी को किया नमन

मनोरंजन

'इमरान खान को 24 घंटे के अंदर भारत से बाहर निकाल देना चाहिए', देश छोड़ने के निर्देश पर बोले गजेंद्र चौहान

16 अक्टूबर, 2026 04:24 PM

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने के निर्देश पर अभिनेता गजेंद्र चौहान ने अपना समर्थन जताया। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में कार्रवाई और सख्ती होनी चाहिए। सरकार को कड़ा कदम उठाते हुए इमरान को 24 घंटे के भीतर देश से बाहर जाने के लिए कहना चाहिए। सरकार को ऐसे लोगों की पहचान करने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने में तेजी दिखानी चाहिए।

गजेंद्र चौहान ने समाचार एजेंसी समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए इमरान खान के मामले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ''मुझे बेहद खुशी हो रही है कि देश में छिपे हुए जो देशद्रोही हैं, उन्हें यहां से जाने के लिए कहा गया है। इमरान खान ने भारत में रहकर नाम, पैसा और शोहरत कमाई। वह ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (ओसीआई) कार्ड के आधार पर यहां रह रहे थे, जबकि वह अमेरिका के नागरिक हैं।''

गजेंद्र ने आगे कहा, ''जांच में फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (एफआरआरओ) ने पाया कि इमरान भारतीय नागरिक नहीं हैं। ऐसे में उनका आजाद मैदान में हुए प्रदर्शन में शामिल होना सही नहीं था। ये कानून का उल्लंघन है। ऐसे मामलों में सरकार को जल्द फैसला लेना चाहिए।''

उन्होंने कहा, ''सरकार ने बहुत अच्छी कार्रवाई की है कि इमरान खान को 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने के लिए कहा है। मैं कहता हूं कि इसमें भी सख्ती होनी चाहिए और 24 घंटे के अंदर देश छोड़ने के लिए कहा जाना चाहिए। ऐसे लोगों का एक मिनट भी यहां रहना खतरनाक है। सरकार को ऐसे लोगों को ढूंढने में तेजी लानी चाहिए।''

गजेंद्र चौहान ने प्रदर्शन को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, ''ऐसे प्रदर्शनों के जरिए सरकार के सामने लोगों की पहचान सामने आ रही है और आने वाले समय में भी ऐसे मामले सामने आ सकते हैं। ये देशद्रोहियों के खिलाफ सफाई अभियान जैसा है।''

बता दें कि इमरान खान अभिनेता आमिर खान के भांजे हैं। वह 10 अक्टूबर को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में हुए एक प्रदर्शन में शामिल हुए थे। यह प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर था। इस दौरान पुलिस ने इमरान समेत कई लोगों को हिरासत में लिया था। पुलिस की कार्रवाई के बाद यह मामला चर्चा में आ गया।

प्रदर्शन के बाद इमरान खान से जुड़ी नागरिकता और भारत में उनके रहने की स्थिति को लेकर भी सवाल उठे। जानकारी के मुताबिक, इमरान अमेरिकी नागरिक हैं और उनके पास ओसीआई कार्ड है। बता दें कि ओसीआई कार्ड भारतीय नागरिकता नहीं देता, बल्कि इसके तहत पात्र विदेशी नागरिकों को भारत में रहने और कुछ अन्य सुविधाओं का लाभ मिलता है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

फिल्म समीक्षा: ‘प्रहार’ में राजकुमार राव का दमदार अभिनय, प्रभावशाली कोर्टरूम ड्रामा

फिल्म समीक्षा: ‘प्रहार’ में राजकुमार राव का दमदार अभिनय, प्रभावशाली कोर्टरूम ड्रामा

चेक बाउंस केस : सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव का पासपोर्ट रिलीज करने का दिया आदेश

चेक बाउंस केस : सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव का पासपोर्ट रिलीज करने का दिया आदेश

जब लच्छू महाराज ने ठुकराया पद्मश्री, बोले- 'दर्शकों का प्यार ही सबसे बड़ा सम्मान'

जब लच्छू महाराज ने ठुकराया पद्मश्री, बोले- 'दर्शकों का प्यार ही सबसे बड़ा सम्मान'

20 साल बाद 'इंडियन आइडल' के मंच पर अभिजीत सावंत की वापसी, बताया- 'घर लौटने जैसा एहसास'

20 साल बाद 'इंडियन आइडल' के मंच पर अभिजीत सावंत की वापसी, बताया- 'घर लौटने जैसा एहसास'

माइकल डगलस की किताब बनी बेस्टसेलर, पत्नी कैथरीन बोलीं- 'मुझे तो पहले से पता था...'

माइकल डगलस की किताब बनी बेस्टसेलर, पत्नी कैथरीन बोलीं- 'मुझे तो पहले से पता था...'