Friday, August 07, 2026
BREAKING
मानसून में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, छोटी सी गलती से बिगड़ सकती है सेहत भारत में जुलाई में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री रिकॉर्ड 3.28 लाख यूनिट्स पर रही: फाडा एसबीआई का मुनाफा पहली तिमाही में करीब 10 प्रतिशत बढ़कर 21,121.22 करोड़ रुपए रहा, एनपीए घटा भारत का घरेलू आर्थिक आधार मजबूत, एफपीआई निवेश में आएगी तेजी : जेफरीज भारतीय शेयर बाजार के मजबूत स्तंभ के रूप में उभर रहे घरेलू निवेशक, एफपीआई की बिकवाली का कम किया दबाव : सेबी नेशनल हैंडलूम डे पर विद्या बालन ने हथकरघा परंपरा को किया सलाम, कहा-'हर साड़ी कहती है अपनी अनोखी कहानी' 'इन्हें देखते ही दिनभर की थकान दूर हो जाती है', ईशा सिंह ने अपनी पालतू बिल्लियों पर लुटाया प्यार 'दोस्ती टूटेगी, भरोसा शक में बदलेगा...', करण जौहर ने 'द ट्रेटर्स 2' का ट्रेलर लॉन्च कर बढ़ाया रोमांच 'एमटीवी हसल 5' की इनामी राशि बढ़कर हुई 1 करोड़ रुपए, बादशाह बोले- 'यह हिप-हॉप कल्चर की तरक्की का सबूत' एएचएफ जूनियर एशिया कप 2026 के लिए भारतीय पुरुष टीम का ऐलान, अनमोल एक्का बने कप्तान

मनोरंजन

'इन्हें देखते ही दिनभर की थकान दूर हो जाती है', ईशा सिंह ने अपनी पालतू बिल्लियों पर लुटाया प्यार

07 अगस्त, 2026 05:48 PM

मुंबई : टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री ईशा सिंह अपने अभिनय के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहती हैं। उनके पास छह पालतू बिल्लियां हैं, जिनको लेकर ईशा ने कहा कि जब वह लंबे और थकाऊ शूटिंग शेड्यूल के बाद घर पहुंचती है, तो उन्हें सबसे ज्यादा सुकून अपनी बिल्लियों के बीच ही मिलता है।

उन्होंने कहा कि मेरे लिए इन बिल्लियों के साथ बिताए गए समय से बढ़कर कुछ नहीं है। यह मेरे परिवार का हिस्सा हैं, जिन्होंने मेरी जिंदगी को प्यार और खुशी से भर दिया है।

ईशा सिंह ने बताया कि उनकी छह बिल्लियों के नाम सिम्बा, गिन्नी, गुच्ची, प्राडा, लिम्का और कोला हैं।

ईशा ने कहा, ''लोग अक्सर पूछते हैं कि लगातार शूटिंग और व्यस्त दिनचर्या के बाद मैं खुद को कैसे रिलैक्स करती हूं। इस सवाल का जवाब मेरे लिए बेहद आसान है। जैसे ही मैं घर का दरवाजा खोलती हूं, तो सभी बिल्लियां मेरा स्वागत करने के लिए दौड़कर आती हैं। ये देख दिनभर की थकान और तनाव पलभर में गायब हो जाता है। ये मुझसे कुछ नहीं मांगती और बिना किसी शर्त के मुझे प्यार करती हैं। यही बात मुझे सबसे ज्यादा सुकून देती है।''

अभिनेत्री ने अपनी हर बिल्ली की अलग-अलग खासियत का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, ''सिम्बा बहुत आत्मविश्वासी है और हमेशा घर में अपनी मौजूदगी का एहसास कराती है। गिन्नी सबसे ज्यादा प्यार जताने वाली है और हर समय मेरे पास आकर बैठना पसंद करती है। गुच्ची का अपना अलग ही अंदाज है और उसमें भरपूर नखरे हैं। वहीं प्राडा बेहद शांत स्वभाव की है। लिम्का हमेशा नई शरारतें करती रहती है और हर दिन कुछ नया कर देती है, जबकि कोला पूरे घर का सबसे बड़ा मनोरंजन है।''

ईशा ने कहा कि इन सभी को आपस में खेलते, दौड़ते और मस्ती करते देखना किसी भी फिल्म या टीवी शो से ज्यादा मजेदार होता है। हर दिन इनकी नई हरकतें घर में खुशियां बिखेर देती हैं और कोई भी दिन पहले जैसा नहीं लगता।

ईशा सिंह का कहना है, ''पालतू जानवर इंसान की जिंदगी में जितना बदलाव लाते हैं, उसका एहसास हर किसी को नहीं हो पाता। अक्सर लोग यह सोचते हैं कि इंसान जानवरों को सहारा देता है, लेकिन असल में पालतू जानवर ही इंसान को भावनात्मक सहारा देते हैं। मेरी बिल्लियों ने मुझे धैर्य रखना, हर परिस्थिति में दयालु बने रहना और छोटी-छोटी खुशियों में मुस्कुराना सिखाया है। कई बार ऐसा होता है कि घंटों की शूटिंग के बाद मैं बेहद थकी हुई घर लौटती हूं, लेकिन अपनी बिल्लियों के साथ कुछ मिनट बिताने भर से मेरा पूरा मूड बदल जाता है। मुझे ऐसा महसूस होता है जैसे सारी परेशानियां और तनाव कहीं दूर चले गए हों।''

ईशा ने कहा, ''मेरे लिए मेरे घर और मेरी बिल्लियां सबसे सुरक्षित जगह हैं, जहां मुझे मानसिक शांति मिलती है। चाहे मेरे काम का दबाव कितना भी बढ़ जाए या जिंदगी मुझे कहीं भी ले जाए, ये छह बिल्लियां हमेशा मेरी सबसे बड़ी ताकत रहेंगी।''

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

नेशनल हैंडलूम डे पर विद्या बालन ने हथकरघा परंपरा को किया सलाम, कहा-'हर साड़ी कहती है अपनी अनोखी कहानी'

नेशनल हैंडलूम डे पर विद्या बालन ने हथकरघा परंपरा को किया सलाम, कहा-'हर साड़ी कहती है अपनी अनोखी कहानी'

'दोस्ती टूटेगी, भरोसा शक में बदलेगा...', करण जौहर ने 'द ट्रेटर्स 2' का ट्रेलर लॉन्च कर बढ़ाया रोमांच

'दोस्ती टूटेगी, भरोसा शक में बदलेगा...', करण जौहर ने 'द ट्रेटर्स 2' का ट्रेलर लॉन्च कर बढ़ाया रोमांच

'एमटीवी हसल 5' की इनामी राशि बढ़कर हुई 1 करोड़ रुपए, बादशाह बोले- 'यह हिप-हॉप कल्चर की तरक्की का सबूत'

'एमटीवी हसल 5' की इनामी राशि बढ़कर हुई 1 करोड़ रुपए, बादशाह बोले- 'यह हिप-हॉप कल्चर की तरक्की का सबूत'

'इसे कुर्बानी मत कहिए…', शिवांगी जोशी के लिए फाइनलिस्ट की जगह छोड़ने पर बोले हर्षद चोपड़ा, आकांक्षा ने आरोपों पर तोड़ी चुप्पी

'इसे कुर्बानी मत कहिए…', शिवांगी जोशी के लिए फाइनलिस्ट की जगह छोड़ने पर बोले हर्षद चोपड़ा, आकांक्षा ने आरोपों पर तोड़ी चुप्पी

सलमान खान ने असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ, बनवाएंगे 500 घर

सलमान खान ने असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ, बनवाएंगे 500 घर

रामायण की आदिपुरुष से तुलना पर मनोज मुंतशिर बोले- कोई शर्म नहीं कि...

रामायण की आदिपुरुष से तुलना पर मनोज मुंतशिर बोले- कोई शर्म नहीं कि...

एल्विश यादव संग रिलेशनशिप की खबरों पर जन्नत जुबैर ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- काफी सालों से…

एल्विश यादव संग रिलेशनशिप की खबरों पर जन्नत जुबैर ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- काफी सालों से…

गजनी के विलेन प्रदीप रावत ने 74 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, मैनेजर ने बताया निधन का कारण

गजनी के विलेन प्रदीप रावत ने 74 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, मैनेजर ने बताया निधन का कारण

प्रीति जिंटा ने मनाई 'हर दिल जो प्यार करेगा' की 26वीं सालगिरह, बोलीं- 'आज भी यादें ताजा हैं'

प्रीति जिंटा ने मनाई 'हर दिल जो प्यार करेगा' की 26वीं सालगिरह, बोलीं- 'आज भी यादें ताजा हैं'

'बिग बॉस 20' के प्रोमो से बढ़ीं शाहरुख खान की एंट्री की अटकलें, सलमान के 'करण अर्जुन' डायलॉग ने बढ़ाया रोमांच

'बिग बॉस 20' के प्रोमो से बढ़ीं शाहरुख खान की एंट्री की अटकलें, सलमान के 'करण अर्जुन' डायलॉग ने बढ़ाया रोमांच