Monday, November 09, 2026
BREAKING
• लॉकी फर्ग्यूसन और ब्लेयर टिकनर की इंजरी ने बढ़ाई न्यूजीलैंड की मुश्किल • पहला टेस्ट: तीन बल्लेबाजों ने जड़े शतक, 514 रन बनाकर अफगानों का जिम्बाब्वे पर शानदार पलटवार • पृथ्वी शॉ की तुलना कभी सचिन और सहवाग से हुई, अब आईपीएल टीम में जगह नहीं मिल रही • मेसी ने 'एमएलएस' में रचा इतिहास, लगातार 2 सीजन 'गोल्डन बूट' खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने • दूसरा टेस्ट, चौथा दिन: बांग्लादेश के खिलाफ हॉज का नाबाद शतक, वेस्टइंडीज के पास 315 रन की बढ़त • आलिया भट्ट ने परिवार संग किया लक्ष्मी-गणेश पूजन, रणबीर-नीतू और राहा संग मनाई दीपावली • आयुष्मान खुराना को मिली थी धमकी, ऑडियो में कहा-'टाइगर श्रॉफ के साथ जो हुआ, वैसा तुम्हारे साथ भी हो सकता है' • आमिर खान के चचेरे भाई हैं तारिक खान, कभी गानों से बने थे 70 के दशक के रॉकस्टार • भारतीय शेयर बाजार हल्की गिरावट के साथ खुला, आईटी स्टॉक्स में दबाव • सकारात्मक वैश्विक संकेतों का असर, निफ्टी और सेंसेक्स बढ़त के साथ खुले

दुनिया

इजरायल में सरकार गठन के लिए सियासी जोड़तोड़ तेज, नेतन्याहू के सहयोगियों पर आइजेनकोट की नजर

09 नवंबर, 2026 11:03 AM

तेल अवीव: इजरायल में नई सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। पूर्व सेना प्रमुख और विपक्षी नेता गादी आइजेनकोट ने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के सहयोगी दलों से संपर्क कर अपनी सरकार में शामिल होने का न्योता दिया है।

उन्होंने इजरायल के हालात को संवदेनशील मानते हुए कहा, "देश गंभीर राजनीतिक और कूटनीतिक संकट से गुजर रहा है और इससे बाहर निकलने के लिए व्यापक राष्ट्रीय आपातकालीन सरकार बनाने की जरूरत है।"

इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने रविवार (8 नवंबर) को सरकार गठन को लेकर फैसला लिया। उन्होंने आइजेनकोट को नई सरकार बनाने का आधिकारिक जिम्मा सौंपा। इसके लिए उन्हें 28 दिन का समय दिया गया है। जरूरत पड़ने पर राष्ट्रपति उन्हें 14 दिन का अतिरिक्त समय भी दे सकते हैं। नई सरकार बनाने के लिए संसद में 120 में से कम से कम 61 सदस्यों का समर्थन जरूरी है।

आइजेनकोट ने अपनी पार्टी याशर के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन की ओर से नेतन्याहू की लिकुड पार्टी और वित्त मंत्री बेजलेल स्मोट्रिच की दक्षिणपंथी पार्टी 'रिलीजियस जायोनिज्म' को भी साथ आने का प्रस्ताव दिया है। हालांकि, उनकी शर्त है कि गठबंधन सरकार का नेतृत्व वह स्वयं करेंगे।

आइजेनकोट ने कहा, "इजरायल ऐसी आपात स्थिति में पहुंच गया है, जहां से वापसी मुश्किल हो सकती है। राष्ट्रीय आपातकालीन सरकार बनाने की जरूरत है और इसके लिए रचनात्मक और असाधारण राजनीतिक कदम उठाने होंगे।"

इजरायल में 27 अक्टूबर को हुए चुनाव में किसी भी गठबंधन को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था। आइजेनकोट के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन को 48 सीटें मिलीं, जबकि नेतन्याहू के गठबंधन को 53 सीटें हासिल हुईं। इस तरह दोनों खेमे बहुमत के 61 सीटों के आंकड़े से पीछे रह गए।

सरकार गठन की इस कवायद में अरब बहुल दलों की भूमिका भी महत्वपूर्ण हो गई है। इन दलों ने आइजेनकोट के समर्थन में अपनी सहमति जताई है। हालांकि, उनके विपक्षी गठबंधन के कुछ सहयोगी अरब दलों के साथ सरकार बनाने के पक्ष में नहीं हैं। आइजेनकोट के सामने अति-रूढ़िवादी यहूदी दलों का समर्थन हासिल करने का विकल्प भी है, लेकिन इन दलों की प्रमुख मांगों में उनके समुदाय को अनिवार्य सैन्य सेवा से छूट देना शामिल है। आइजेनकोट इसके उलट सभी नागरिकों के लिए समान सैन्य सेवा की व्यवस्था चाहते हैं।

इस बीच नेतन्याहू ने भी आइजेनकोट के साथ राष्ट्रीय एकता की सरकार बनाने का प्रस्ताव रखा है। हालांकि, दोनों नेताओं के बीच सत्ता में साझेदारी को लेकर सहमति बनना अभी स्पष्ट नहीं है।

 

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिका-ईरान वार्ता में गतिरोध, रूबियो बोले- तेहरान की मांगें स्वीकार नहीं

अमेरिका-ईरान वार्ता में गतिरोध, रूबियो बोले- तेहरान की मांगें स्वीकार नहीं

ट्रंप से आज मिलेंगे कतर के पीएम, ईरान पर होगी बड़ी बातचीत

ट्रंप से आज मिलेंगे कतर के पीएम, ईरान पर होगी बड़ी बातचीत

कैलिफोर्निया: जहाज से समुद्र में गिरा पियानोवादक, नौ घंटे तक तैरता रहा, मछुआरों ने बचाई जान

कैलिफोर्निया: जहाज से समुद्र में गिरा पियानोवादक, नौ घंटे तक तैरता रहा, मछुआरों ने बचाई जान

मिस्र ट्रेन हादसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हुई, 112 लोग घायल

मिस्र ट्रेन हादसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हुई, 112 लोग घायल

'बातचीत आगे बढ़ने पर नए हमले की बहुत कम संभावना है', ईरान मामले पर राष्ट्रपति ट्रंप

'बातचीत आगे बढ़ने पर नए हमले की बहुत कम संभावना है', ईरान मामले पर राष्ट्रपति ट्रंप

न्यूजीलैंड चुनाव में नेशनल और लेबर के बीच कांटे की टक्कर, छोटे दलों की भूमिका अहम

न्यूजीलैंड चुनाव में नेशनल और लेबर के बीच कांटे की टक्कर, छोटे दलों की भूमिका अहम

इजरायल में होगी किसकी सरकार: रविवार को होगा साफ, राष्ट्रपति हर्जोग के फैसले पर टिकी निगाहे

इजरायल में होगी किसकी सरकार: रविवार को होगा साफ, राष्ट्रपति हर्जोग के फैसले पर टिकी निगाहे

कोरियाई सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच यूएन चीफ की अपील, 'सीधा संपर्क स्थापित करें दोनों पक्ष'

कोरियाई सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच यूएन चीफ की अपील, 'सीधा संपर्क स्थापित करें दोनों पक्ष'

पराग्वे के राष्ट्रपति की कुर्सी गई: महाभियोग पास, बैंक घोटाले में अब होगी गिरफ्तारी

पराग्वे के राष्ट्रपति की कुर्सी गई: महाभियोग पास, बैंक घोटाले में अब होगी गिरफ्तारी

यूएन के बजट सलाहकार पैनल में भारतीय राजनयिक शिवानी गुप्ता का निर्विरोध चयन

यूएन के बजट सलाहकार पैनल में भारतीय राजनयिक शिवानी गुप्ता का निर्विरोध चयन