Saturday, July 04, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

दुनिया

इजरायल ने पश्चिमी ईरान में फिर किए हवाई हमले, 40 लक्ष्यों को बनाया निशाना

19 जून, 2025 04:30 PM

तेहरान। इजरायली वायु सेना ने बुधवार शाम पश्चिमी ईरान में फिर से हमले किए। इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) के प्रवक्ता एफी डेफ्रिन ने कहा है कि इजरायली जेट विमानों ने सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलों के प्रक्षेपण और भंडारण स्थलों को निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि यह पिछले 24 घंटों में ईरान पर इजरायली हवाई हमलों की तीसरी बड़ी कार्रवाई है। रात भर चले इस अभियान में 50 से अधिक लड़ाकू विमानों ने तेहरान के आसपास लगभग 40 लक्ष्यों को निशाना बनाया।

उन्होंने कहा कि जिन लक्ष्यों पर हमला किया गया, उनमें एक सेंट्रीफ्यूज उत्पादन स्थल भी शामिल है, जो ईरानी सरकार के यूरेनियम संवर्धन का एक प्रमुख घटक है। उन्होंने कहा कि रात में एक और ठिकाने पर हमला किया गया जो तेहरान के पास स्थित है और उसका उपयोग एंटी-टैंक मिसाइलों के निर्माण के लिए किया जाता था । हमलों की दूसरी कार्रवाई बुधवार अपराह्न शुरू हुई, जिसमें तेहरान में 20 से अधिक अतिरिक्त लक्ष्यों पर हमला किया गया। जिन लक्ष्यों पर हमला किया गया, वे ईरान के सैन्य हथियार उद्योग और उसके सुरक्षा तंत्र का हिस्सा थे। इनमें मिसाइल उत्पादन से जुड़ी तीन महत्वपूर्ण साइटें शामिल हैं, जिनमें इंजन, नेविगेशन सिस्टम और मिसाइलें बनायी जाती हैं।

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी इरना के अनुसार बुधवार को तेहरान में पुलिस मुख्यालय के पास एक क्षेत्र में इजरायली हमला हुआ, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस बीच ईरानी विदेश मंत्रालय ने जर्मनी के राजदूत को तलब किया और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ की उस टिप्पणी पर विरोध जताया, जिसमें उन्होंने ईरान पर इजरायल के हमलों का समर्थन किया था। ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ‘भड़काऊ’ टिप्पणियों का विरोध करने के लिए स्विस दूत को भी तलब किया । गौरतलब है कि ट्रंप ने ईरान को ‘बिना शर्त आत्मसमर्पण’ को कहा है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित