Saturday, July 04, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

दुनिया

इजरायल की ताकत पर बोला जानी दुश्मन, हमें अंदाजा ही नहीं था कि ऐसा हमला होगा

09 जुलाई, 2025 02:22 PM

इजरायल के जानी दुश्मन कहे जाने वाले तीन आतंकी संगठनों हमास, हिजबुल्ला और हूती से अकसर यहूदी मुल्क का संघर्ष छिड़ा रहता है। अब भी वह इन तीनों से एक साथ जंग लड़ रहा है। इस बीच हिजबुल्ला ने कुछ महीने पहले हुए पेजर अटैक को लेकर कहा है कि हमें अंदाजा तक नहीं था कि इजरायल इतना भीषण और अंदर तक मार करने वाला हमला करेगा। दरअसल पेजर अटैक ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया था, जब लेबनान में एक साथ हजारों पेजरों में विस्फोट हुआ। इसमें दर्जनों हिजबुल्ला उग्रवादी मारे गए थे, जबकि हजारों लोग घायल हुए थे।

आखिर कैसे पेजर में विस्फोटक फिट किया गया और कैसे उनकी सप्लाई चेन तक इजरायल की पहुंच हुई। इस लेकर हर कोई हैरान था और खुद हिजबुल्ला के नेता नईम कासिम ने भी अब इस बात को माना है। लेबनानी आतंकी समूह के नेता ने कहा कि हमें अंदाजा तक नहीं था कि इजरायल ऐसा कुछ कर सकता है या फिर हमारे ऊपर ऐसा कोई हमला होगा। मंगलवार को लेबनान के एक अखबार अल-मायदीन को दिए इंटरव्यू में कासिम ने कहा कि पेजर धमाकों की जांच में कई गंभीर खामियां सामने आई हैं। इससे पता चला है कि हमारी खरीद प्रक्रिया में गड़बड़ी थी और इजरायल ने डिवाइस तक पहुंच बना ली।

उन्होंने कहा कि इन पेजर का ऑर्डर एक साल पहले दिया गया था और इतने वक्त में इजरायल ने सप्लाई चेन का पता लगा लिया। उन्होंने कहा कि हमें अंदाजा तक नहीं था कि हमारी सप्लाई चेन ही एक्सपोज हो जाएगी। हसन नसरल्ला के बाद हिजबुल्ला की कमान संभालने वाले कासिम ने कहा कि हमें अंदाजा नहीं था कि पेजर हम तक इजरायल से होकर पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें हमेशा अंदेशा रहता है कि कहीं भी दुश्मन अटैक कर सकता है। फिर भी इस हद तक इजरायल जा सकता है, यह अनुमान नहीं था। यह हमारी गलती है। गौरतलब है कि पेजर हमला एक साथ ही पूरे लेबनान में हुआ था और हजारों पेजर अचानक से फट गए थे। हमले के इस तरीके ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया था।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित