Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

दुनिया

इजरायल-ईरान संघर्ष के बीच डोनाल्ड ट्रंप फिर बोले, ‘सीजफायर लागू, इसे न तोड़ें’

24 जून, 2025 02:17 PM

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान-इजरायल सीजफायर को लेकर लगातार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर अपनी बात रख रहे हैं। सीजफायर का ऐलान, इजरायल-ईरान के शांति प्रस्ताव की बात, फिर अपने फाइटर पायलटों की पीठ थपथपाने वाली पोस्ट के बाद अब उन्होंने दोनों देशों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर अपनी लेटेस्ट पोस्ट में लिखा, “युद्धविराम अब लागू हो गया है। कृपया इसका उल्लंघन न करें।” ट्रंप के बयान के बाद इजरायली अधिकारी का बयान सामने आया। उन्होंने स्थानीय मीडिया को बताया कि ट्रंप ने युद्धविराम की घोषणा की है। अगर सभी पक्ष इसका पालन करते हैं, तो यह जारी रहेगा। हालांकि, इस मामले पर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की ओर से कोई औपचारिक और सार्वजनिक बयान नहीं आया है।

इस बीच, इजरायल हवाई अड्डा प्राधिकरण ने बताया कि ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल हमले के कारण कुछ समय के लिए बंद रहने के बाद इजरायल का हवाई क्षेत्र फ्लाइटों के लिए खोल दिया गया है।

ट्रुथ पर सक्रिय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोनों को भविष्योन्मुख होने की सलाह देते हुए कहा, “इजरायल और ईरान मेरे पास लगभग एक ही समय पर आए और बोले, ‘शांति!’ मुझे पता था कि अब समय आ गया है। दुनिया और मध्य पूर्व ही असली विजेता हैं। दोनों राष्ट्र अपने भविष्य में जबरदस्त प्रेम, शांति और समृद्धि देखेंगे। उन्हें बहुत कुछ हासिल करना है, और फिर भी अगर वो धर्म और सत्य के मार्ग से भटक गए तो उन्हें बहुत कुछ खोना पड़ेगा। इजरायल और ईरान का भविष्य असीमित है और उम्मीदों से भरा हुआ है। ईश्वर आप दोनों को आशीर्वाद दे।”

इससे पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सोमवार शाम (अमेरिकी समयानुसार) को घोषणा की थी कि इजरायल और ईरान ने युद्धविराम को लागू करने के लिए एक औपचारिक समझौता किया है, जिससे कुछ घंटों में संघर्ष के आधिकारिक अंत की उम्मीद जताई गई।

ट्रंप ने लिखा था, “सभी को बधाई! इजरायल और ईरान के बीच इस बात पर पूरी तरह से सहमति बन गई है कि अब से लगभग 6 घंटे बाद जब इजरायल और ईरान अपने अंतिम मिशनों को पूरा कर लेंगे, 12 घंटे के लिए पूर्ण और संपूर्ण युद्धविराम होगा। इसके बाद युद्ध को समाप्त माना जाएगा।”

हालांकि, मीडिया रिपोर्टों के हवाले से कहा गया कि ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि दोनों के बीच किसी युद्धविराम पर कोई “समझौता” नहीं हुआ है। 

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाए गए ईरानी विमान

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाए गए ईरानी विमान

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने जताई 'अच्छी चीजें' होने की उम्मीद, 17 बड़े बिजनेसमैन के साथ पहुंचेंगे बीजिंग

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने जताई 'अच्छी चीजें' होने की उम्मीद, 17 बड़े बिजनेसमैन के साथ पहुंचेंगे बीजिंग

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से पहले अमेरिकी सीनेटरों ने ताइवान हथियार डील को मंजूरी देने की अपील की

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से पहले अमेरिकी सीनेटरों ने ताइवान हथियार डील को मंजूरी देने की अपील की

अमेरिका ने यूएन के माइग्रेशन डिक्लेरेशन को किया खारिज, रुबियो ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को बताया बड़ी गलती

अमेरिका ने यूएन के माइग्रेशन डिक्लेरेशन को किया खारिज, रुबियो ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को बताया बड़ी गलती

अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चीनी कारों को बताया खतरनाक, जासूसी के डर से लगा सकता है बैन

अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चीनी कारों को बताया खतरनाक, जासूसी के डर से लगा सकता है बैन

'यह बिल्कुल मंजूर नहीं है', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के जवाबी प्रस्ताव को पूरी तरह से किया खारिज

'यह बिल्कुल मंजूर नहीं है', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के जवाबी प्रस्ताव को पूरी तरह से किया खारिज

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

ईरान युद्ध के बीच WFH और फ्यूल का इस्तेमाल कम करने के PM मोदी के प्रयासों का अमित शाह, हरदीप पुरी ने किया समर्थन

ईरान युद्ध के बीच WFH और फ्यूल का इस्तेमाल कम करने के PM मोदी के प्रयासों का अमित शाह, हरदीप पुरी ने किया समर्थन

काठमांडू में टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त धू-धू कर जला विमान का टायर, बाल-बाल बची 278 यात्रियों की जान

काठमांडू में टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त धू-धू कर जला विमान का टायर, बाल-बाल बची 278 यात्रियों की जान

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी बधाई, मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर दिया जोर

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी बधाई, मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर दिया जोर