Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

दुनिया

इजरायल - ईरान युद्ध : अमेरिका अब खुलकर जंग में कूदा, ईरान की तीखी चेतावनी- अब हर अमेरिकी है निशाने पर

22 जून, 2025 04:22 PM

पश्चिम एशिया में हालात एक बार फिर विस्फोटक मोड़ पर पहुंच गए हैं। ईरान और इज़राइल के बीच बढ़ते तनाव के बीच अब अमेरिका ने सीधे तौर पर सैन्य कार्रवाई करते हुए ईरान के तीन अहम परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया है। अमेरिका के मुताबिक, यह हमला पूरी तरह सफल रहा और सभी अमेरिकी विमान सुरक्षित रूप से वापस लौट चुके हैं।

ट्रंप की बड़ी घोषणा – मिशन पूरा, सब विमान सुरक्षित

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस सैन्य कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि फोर्डो, नतांज और एस्फाहान में मौजूद परमाणु साइट्स पर बी2 बॉम्बर्स से निशाना साधा गया। ट्रंप ने कहा, “हमने तीन प्रमुख परमाणु स्थलों पर सफलतापूर्वक हमला किया है। हमारे सभी विमान अब ईरानी हवाई सीमा से बाहर हैं और सुरक्षित अपने अड्डों की ओर लौट चुके हैं। यह हमारे बहादुर सैनिकों की असाधारण क्षमता का प्रमाण है। अब समय है शांति की ओर बढ़ने का।”

राष्ट्रपति का राष्ट्र के नाम संबोधन

अमेरिका में इस बड़ी कार्रवाई के बाद ट्रंप राष्ट्र को संबोधित करेंगे। व्हाइट हाउस ने सभी प्रमुख टेलीविजन नेटवर्क को अलर्ट कर दिया है। यह संबोधन स्थानीय समय के अनुसार रात 10 बजे और भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे प्रसारित होगा। माना जा रहा है कि ट्रंप इस भाषण में अमेरिका की अगली रणनीति और पश्चिम एशिया में संभावित सैन्य गतिविधियों की दिशा स्पष्ट कर सकते हैं।

ईरान की तीखी चेतावनी – अब हर अमेरिकी है निशाने पर

इस हमले के बाद ईरान ने भी कड़ा रुख अपनाया है। ईरानी सरकारी टीवी के मुताबिक, अब क्षेत्र में मौजूद हर अमेरिकी नागरिक और सैन्यकर्मी उनके निशाने पर हैं। ईरान ने चेतावनी दी है कि इस हमले का करारा जवाब दिया जाएगा। अमेरिकी हमले में जिस तरह से बंकर बस्टर बमों का इस्तेमाल किया गया, उससे ईरान की प्रतिक्रिया और अधिक उग्र हो सकती है।

वेस्ट एशिया में हाई अलर्ट

इस हमले के बाद अमेरिका ने अपने सभी पश्चिम एशियाई सैन्य ठिकानों को हाई अलर्ट पर रखा है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम एक बड़े क्षेत्रीय संघर्ष की भूमिका भी बन सकता है, जिसमें अन्य देशों की भागीदारी की आशंका को नकारा नहीं जा सकता।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाए गए ईरानी विमान

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाए गए ईरानी विमान

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने जताई 'अच्छी चीजें' होने की उम्मीद, 17 बड़े बिजनेसमैन के साथ पहुंचेंगे बीजिंग

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने जताई 'अच्छी चीजें' होने की उम्मीद, 17 बड़े बिजनेसमैन के साथ पहुंचेंगे बीजिंग

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से पहले अमेरिकी सीनेटरों ने ताइवान हथियार डील को मंजूरी देने की अपील की

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से पहले अमेरिकी सीनेटरों ने ताइवान हथियार डील को मंजूरी देने की अपील की

अमेरिका ने यूएन के माइग्रेशन डिक्लेरेशन को किया खारिज, रुबियो ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को बताया बड़ी गलती

अमेरिका ने यूएन के माइग्रेशन डिक्लेरेशन को किया खारिज, रुबियो ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को बताया बड़ी गलती

अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चीनी कारों को बताया खतरनाक, जासूसी के डर से लगा सकता है बैन

अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चीनी कारों को बताया खतरनाक, जासूसी के डर से लगा सकता है बैन

'यह बिल्कुल मंजूर नहीं है', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के जवाबी प्रस्ताव को पूरी तरह से किया खारिज

'यह बिल्कुल मंजूर नहीं है', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के जवाबी प्रस्ताव को पूरी तरह से किया खारिज

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

ईरान युद्ध के बीच WFH और फ्यूल का इस्तेमाल कम करने के PM मोदी के प्रयासों का अमित शाह, हरदीप पुरी ने किया समर्थन

ईरान युद्ध के बीच WFH और फ्यूल का इस्तेमाल कम करने के PM मोदी के प्रयासों का अमित शाह, हरदीप पुरी ने किया समर्थन

काठमांडू में टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त धू-धू कर जला विमान का टायर, बाल-बाल बची 278 यात्रियों की जान

काठमांडू में टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त धू-धू कर जला विमान का टायर, बाल-बाल बची 278 यात्रियों की जान

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी बधाई, मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर दिया जोर

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी बधाई, मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर दिया जोर