Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

दुनिया

इजरायल-ईरान तनाव के चलते एयर इंडिया ने बदले कई उड़ानों के रूट

13 जून, 2025 02:11 PM

एयर इंडिया ने शुक्रवार को कहा कि ईरान में मौजूदा स्थिति को देखते हुए अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा जाने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के रूट डायवर्ट किए जा रहे हैं और कुछ फ्लाइट्स को वापस भेजा जा रहा है। ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव और क्षेत्र में एयरस्पेस को लेकर अनिश्चितताओं के बाद यह एडवाइजरी जारी की गई।

एयर इंडिया ने प्रभावित उड़ानों की जानकारी साझा करते हुए बताया कि कौन-सी उड़ानों का रूट बदला गया है और कौन-सी उड़ानें वापस लौट रही हैं

एयर इंडिया ने एक बयान में कहा, “ईरान में मौजूदा स्थिति के कारण वहां के हवाई क्षेत्र को बंद करने और हमारे यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, एयर इंडिया की उड़ानों का मार्ग बदला जा रहा है या उन्हें वापस भेजा जा रहा है।” एयर इंडिया ने प्रभावित उड़ानों की जानकारी साझा करते हुए बताया कि कौन-सी उड़ानों का रूट बदला गया है और कौन-सी उड़ानें वापस लौट रही हैं।

इन रूटों पर यातायात को किया गया है डायवर्ट

एआई130 – लंदन हीथ्रो-मुंबई (वियना की ओर परिवर्तित); एआई102 – न्यूयॉर्क-दिल्ली (शारजाह की ओर परिवर्तित); एआई116 – न्यूयॉर्क-मुंबई (जेद्दा की ओर परिवर्तित); एआई2018 – लंदन हीथ्रो-दिल्ली (मुंबई की ओर परिवर्तित गया; एआई129 – मुंबई-लंदन हीथ्रो (मुंबई वापस लौट रही है); एआई119 – मुंबई-न्यूयॉर्क (मुंबई वापस लौट रही है); एआई103 – दिल्ली-वाशिंगटन (दिल्ली वापस लौट रही है); एआई106 – नेवार्क-दिल्ली (दिल्ली वापस लौट रही है); एआई188 – वैंकूवर-दिल्ली (जेद्दाह की ओर परिवर्तित); एआई101 – दिल्ली-न्यूयॉर्क (फ्रैंकफर्ट/मिलान की ओर परिवर्तित); एआई126 – शिकागो-दिल्ली (जेद्दाह की ओर परिवर्तित); एआई132 – लंदन हीथ्रो-बेंगलुरु (शारजाह की ओर परिवर्तित); एआई2016 – लंदन हीथ्रो-दिल्ली (वियना की ओर परिवर्तित); एआई104 – वाशिंगटन-दिल्ली (वियना की ओर परिवर्तित); एआई190 – टोरंटो-दिल्ली (फ्रैंकफर्ट की ओर परिवर्तित); और एआई189 – दिल्ली-टोरंटो ( दिल्ली वापस लौट रही है)।

अप्रत्याशित व्यवधान के कारण यात्रियों को हुई असुविधा पर एयर इंडिया ने खेद जताया है

एयरलाइन ने कहा कि इस अप्रत्याशित व्यवधान के कारण यात्रियों को हुई असुविधा के लिए एयर इंडिया को खेद है और कंपनी यात्रियों के लिए आवास उपलब्ध करवाने के भी हर संभव प्रयास कर रही है। एयर इंडिया ने कहा, “रिफंड ऑन कैंसलेशन और कॉम्प्लीमेंट्री रीशेड्यूलिंग की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जा रही है। यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। हम अपने सभी यात्रियों को अपनी उड़ान की स्थिति की जांच करने की सलाह देते हैं।”

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने यात्रियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें यात्रियों को उनकी एयरलाइन को लेकर लेटेस्ट शेड्यूल और अपडेट्स चेक करने की सलाह दी है

इससे पहले, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने ईरान और इराक की यात्रा करने वाले यात्रियों को एक एडवाइजरी जारी की। इस एडवाइजरी में यात्रियों को उनकी एयरलाइन को लेकर लेटेस्ट शेड्यूल और अपडेट्स चेक करने की सलाह दी गई। तेल अवीव में भारतीय दूतावास ने भी इजरायल में भारतीय नागरिकों को एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें उन्हें सतर्क रहने, अनावश्यक आवाजाही से बचने और स्थानीय सुरक्षा निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया गया है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाए गए ईरानी विमान

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाए गए ईरानी विमान

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने जताई 'अच्छी चीजें' होने की उम्मीद, 17 बड़े बिजनेसमैन के साथ पहुंचेंगे बीजिंग

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने जताई 'अच्छी चीजें' होने की उम्मीद, 17 बड़े बिजनेसमैन के साथ पहुंचेंगे बीजिंग

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से पहले अमेरिकी सीनेटरों ने ताइवान हथियार डील को मंजूरी देने की अपील की

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से पहले अमेरिकी सीनेटरों ने ताइवान हथियार डील को मंजूरी देने की अपील की

अमेरिका ने यूएन के माइग्रेशन डिक्लेरेशन को किया खारिज, रुबियो ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को बताया बड़ी गलती

अमेरिका ने यूएन के माइग्रेशन डिक्लेरेशन को किया खारिज, रुबियो ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को बताया बड़ी गलती

अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चीनी कारों को बताया खतरनाक, जासूसी के डर से लगा सकता है बैन

अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चीनी कारों को बताया खतरनाक, जासूसी के डर से लगा सकता है बैन

'यह बिल्कुल मंजूर नहीं है', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के जवाबी प्रस्ताव को पूरी तरह से किया खारिज

'यह बिल्कुल मंजूर नहीं है', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के जवाबी प्रस्ताव को पूरी तरह से किया खारिज

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

ईरान युद्ध के बीच WFH और फ्यूल का इस्तेमाल कम करने के PM मोदी के प्रयासों का अमित शाह, हरदीप पुरी ने किया समर्थन

ईरान युद्ध के बीच WFH और फ्यूल का इस्तेमाल कम करने के PM मोदी के प्रयासों का अमित शाह, हरदीप पुरी ने किया समर्थन

काठमांडू में टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त धू-धू कर जला विमान का टायर, बाल-बाल बची 278 यात्रियों की जान

काठमांडू में टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त धू-धू कर जला विमान का टायर, बाल-बाल बची 278 यात्रियों की जान

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी बधाई, मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर दिया जोर

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी बधाई, मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर दिया जोर