Wednesday, August 19, 2026
BREAKING
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा मेगा कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन आरोपियों की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने की लीकमुक्त परीक्षा के लिए कानून की मांग पीएम मोदी 'सेमीकॉन इंडिया' के पांचवें सत्र का 17 सितंबर को करेंगे उद्घाटन तीन करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य पूरा, अब छह करोड़ का संकल्प: शिवराज सिंह चौहान पंजाब विधान सभा स्पीकर द्वारा किसानों से मिट्टी की उर्वरक शक्ति बचाने के लिए जैविक खेती अपनाने की अपील हरियाणा रोडवेज में 700 कंडक्टरों की भर्ती और 500 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद होगी : अनिल विज चीनी 48 से 62-65 रुपये किलो और गुड़ 60 से 100 रुपये किलो पहुंचा, आम आदमी पर महंगाई की मार : राव नरेंद्र सिंह किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर दिया जाएगा जिप्सम, 10 लाख एकड़ भूमि सुधार हेतू खरीद को स्वीकृति : नायब सैनी सरकारी संस्थानों को मजबूत करने के बजाय रिक्त पदों और ठेका व्यवस्था के सहारे काम चला रही सरकार : सैलजा

राष्ट्रीय

इंडिया गेट-कर्तव्य पथ पर भीड़ कम करने के लिए सख्ती शुरू, रेड लाइट कैमरों से होगा चालान

28 मार्च, 2026 07:31 PM

नई दिल्ली : राजधानी के प्रमुख पर्यटन स्थलों इंडिया गेट और कर्तव्य पथ के आसपास बढ़ती भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने भीड़ कम करने का अभियान शुरू किया है। गर्मी के दिनों में यहां छात्रों, परिवारों और पर्यटकों की संख्या बढ़ने के कारण यह कदम उठाया गया है। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, मार्च 2026 में इस इलाके में कुल 2253 चालान किए गए। इनमें 1720 चालान अवैध पार्किंग के लिए, 293 कैमरे के जरिए, 180 वाहनों को टो किया गया, जबकि 60 चालान बिना हेलमेट के किए गए। यातायात नियमों के पालन को सख्ती से लागू करने के लिए प्रमुख चौराहों पर रेड लाइट वॉयलेशन डिटेक्शन कैमरे लगाए जा रहे हैं। ये कैमरे मथुरा रोड-भैरों मार्ग, रिंग रोड-भैरों रोड और जनपथ-टॉलस्टॉय मार्ग पर स्थापित किए जा रहे हैं, जो रेड लाइट तोड़ने वालों का स्वतः चालान करेंगे।
पुलिस ने वायलेशन ऑन कैमरा प्रणाली भी लागू की है। इसके तहत यदि कोई वाहन नो-पार्किंग में खड़ा पाया जाता है या नियमों का उल्लंघन करता है, तो पुलिसकर्मी मोबाइल के जरिए चालान जारी कर सकता है। इसके बाद संबंधित व्यक्ति को जुर्माना भरने के लिए कोर्ट में पेश होना होगा।

पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन ने कई सार्वजनिक पार्किंग स्थल निर्धारित किए हैं। मान सिंह रोड पर नेशनल म्यूजियम के पास पी1 और पी2, जनपथ पर पी5 और रफी मार्ग पर पी6 पार्किंग उपलब्ध है। पी1 पार्किंग में बसों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है, जबकि अन्य पार्किंग स्थलों पर दोपहिया और चारपहिया वाहन खड़े किए जा सकते हैं।

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सड़क किनारे या फुटपाथ पर वाहन पार्क न करें और निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
साथ ही, किसी भी सहायता के लिए नागरिक 112 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं या नजदीकी ट्रैफिक पुलिसकर्मी से मार्गदर्शन ले सकते हैं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

आरोपियों की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब

आरोपियों की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब

झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने की लीकमुक्त परीक्षा के लिए कानून की मांग

झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने की लीकमुक्त परीक्षा के लिए कानून की मांग

पीएम मोदी 'सेमीकॉन इंडिया' के पांचवें सत्र का 17 सितंबर को करेंगे उद्घाटन

पीएम मोदी 'सेमीकॉन इंडिया' के पांचवें सत्र का 17 सितंबर को करेंगे उद्घाटन

तीन करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य पूरा, अब छह करोड़ का संकल्प: शिवराज सिंह चौहान

तीन करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य पूरा, अब छह करोड़ का संकल्प: शिवराज सिंह चौहान

गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं के वीजा पर बनी सहमति, एसजीपीसी ने जताया संतोष

गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं के वीजा पर बनी सहमति, एसजीपीसी ने जताया संतोष

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट

दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना

दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर दी बधाई

विदेश मंत्रालय में राजनयिक फेरबदल, अजय कुमार इराक में और सौमेंदु बागची स्विट्जरलैंड में अगले राजदूत

विदेश मंत्रालय में राजनयिक फेरबदल, अजय कुमार इराक में और सौमेंदु बागची स्विट्जरलैंड में अगले राजदूत

मनुष्य को सदैव आत्मसम्मान, साहस और स्वाभिमान के साथ जीवन जीना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी

मनुष्य को सदैव आत्मसम्मान, साहस और स्वाभिमान के साथ जीवन जीना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी