Friday, September 04, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

खेल

इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया, वनडे सीरीज 1-1 से बराबर

17 जुलाई, 2026 02:40 PM

इंग्लैंड ने गुरुवार को सोफिया गार्डन्स में खेले गए वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले को 4 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेजबान टीम ने तीन मुकाबलों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। इंग्लिश टीम के जीत के हीरो जो रूट रहे, जिन्होंने नाबाद 99 रन बनाए। इस शानदार पारी के लिए रूट को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज 0-4 से गंवाने के बाद भारत ने बर्मिंघम में खेले गए वनडे सीरीज के पहले मैच को 6 विकेट से अपने नाम किया था। अब सीरीज का अंतिम मुकाबला 19 जुलाई को लंदन में खेला जाएगा।

कार्डिफ में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम सिर्फ 44 ओवरों का सामना कर सकी। मेहमान टीम महज 233 रन पर सिमट गई। कप्तान शुभमन गिल ने रोहित शर्मा के साथ बतौर सलामी जोड़ी 44 रन की साझेदारी की।

गिल 31 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद रोहित शर्मा ने विराट कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 60 रन जोड़े। रोहित ने टीम के खाते में 26 रन का योगदान दिया। 111 के स्कोर तक भारत ने ईशान किशन (1) के रूप में तीसरा विकेट भी खो दिया।

यहां से श्रेयस अय्यर ने विराट कोहली के साथ चौथे विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 178 रन तक पहुंचाया, लेकिन इस साझेदारी के टूटने के बाद विकेटों का पतझड़ लग गया। कोहली ने 66 गेंदों में 8 चौकों के साथ 65 रन की पारी खेली, जबकि अय्यर 71 गेंदों में 7 बाउंड्री के साथ 66 रन बनाकर आउट हुए। इनके अलावा, जसप्रीत बुमराह ने 13 गेंदों में नाबाद 20 रन बनाए। इस दौरान एक ही ओवर में चार बाउंड्री (3 छक्के और 1 चौका) लगाईं।

इंग्लैंड की तरफ से जोफ्रा आर्चर और गस एटकिंसन ने 3-3 विकेट निकाले, जबकि साकिब महमूद ने 2 विकेट चटकाए। सैम करन और विल जैक्स को 1-1 सफलता हाथ लगी।

इसके जवाब में इंग्लैंड ने 44.1 ओवरों में जीत हासिल कर ली। इंग्लैंड ने पारी की पहली ही गेंद पर बेन डकेट (0) का विकेट गंवा दिया था। इसके बाद 3.4 ओवर में जैकब बेथेल (4) भी पवेलियन लौट गए। ऐसा लगा कि यहां से टीम इंडिया मैच में पकड़ बना सकती है, लेकिन मेहमान टीम ने हाथ आया मौका गंवा दिया।

यहां से जो रूट ने मोर्चा संभाला। उन्होंने कप्तान हैरी ब्रूक (16) के साथ 45 रन, सैम करन (26) के साथ 45 रन और जोस बटलर (17) के साथ 31 रन की साझेदारी की। इसके बाद रूट ने विल जैक्स (30) के साथ छठे विकेट के लिए 86 गेंदों में 72 रन जुटाकर टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया। रूट ने गस एटकिंसन के साथ सातवें विकेट के लिए 38 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को आसान जीत दिलाई।

रूट 133 गेंदों में 9 चौकों के साथ 99 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि एटकिंसन ने 16 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ नाबाद 23 रन बनाए। भारत की तरफ से गुरनूर बरार ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए, जबकि जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, शिवम दुबे और अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट हासिल किया।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

यूएस ओपन: एलेक्जेंड्रा ईला ने मैरी स्टोयाना पर जीत दर्ज कर दूसरे राउंड में पहुंचाई

यूएस ओपन: एलेक्जेंड्रा ईला ने मैरी स्टोयाना पर जीत दर्ज कर दूसरे राउंड में पहुंचाई

BCCI ने विकल्पों के बावजूद अनफिट खिलाड़ियों को अफगानिस्तान सीरीज के लिए क्यों चुना?

BCCI ने विकल्पों के बावजूद अनफिट खिलाड़ियों को अफगानिस्तान सीरीज के लिए क्यों चुना?

विमेंस एशिया कप: सादिया के नाम 3 विकेट, 'लो-स्कोरिंग मैच' में पाकिस्तान ने थाईलैंड को 35 रन से हराया

विमेंस एशिया कप: सादिया के नाम 3 विकेट, 'लो-स्कोरिंग मैच' में पाकिस्तान ने थाईलैंड को 35 रन से हराया

'यादों के लिए धन्यवाद', जय शाह ने लियोनेल मेसी को शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए शुभकामना दी

'यादों के लिए धन्यवाद', जय शाह ने लियोनेल मेसी को शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए शुभकामना दी

यूएस ओपन: नाओमी ओसाका ने जखारोवा को हराकर दूसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: नाओमी ओसाका ने जखारोवा को हराकर दूसरे राउंड में जगह बनाई