Saturday, September 05, 2026
BREAKING
IND vs PAK Pitch Report: दुबई की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाजा, बल्लेबाज-गेंदबाज कौन मचाएगा गदर? बीच इंग्लैंड दौरे से 7 खिलाड़ियों को बाहर करने पर पाकिस्तान के कोच ने तोड़ी चुप्पी, बोले- असल में… इंग्लैंड ने किया T20I और वनडे टीम का ऐलान, इस धाकड़ तेज गेंदबाज की हुई वापसी मोहम्मद शमी जड़ेंगे 'शतक', 5 सिंतबर को CAB से मिलेगा खास सम्मान Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़ Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम? हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे? Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड राष्ट्रपति ट्रंप ने दोहराया होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी नियंत्रण का दावा, ईरान के साथ ‘पूर्ण युद्ध’ को खारिज किया

खेल

इंग्लैंड ने किया T20I और वनडे टीम का ऐलान, इस धाकड़ तेज गेंदबाज की हुई वापसी

05 सितंबर, 2026 11:10 AM

इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ आगामी टी20 और वनडे सीरीज के लिए स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। दोनों ही स्क्वॉड में जिमी ओवरटन की वापसी हुई है। चोट के चलते वह भारत के खिलाफ नहीं खेले थे। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड यानी ईसीबी ने श्रीलंका के खिलाफ आगामी टी20 और वनडे सीरीज के लिए स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। 16 खिलाड़ियों के दोनों स्क्वॉड की अगुवाई हैरी ब्रूक करते हुए नजर आएंगे। इंग्लैंड के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि उनके धाकड़ तेज गेंदबाज जेमी ओवरटन की दोनों ही स्क्वॉड में वापसी हुई है। उन्हें श्रीलंका के खिलाफ टी20 और वनडे दोनों टीमों में चुना गया था। इस साल की शुरुआत में जांघ में चोट के कारण वह भारत के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज से बाहर रहे थे। वहीं ओपनिंग बैट्समैन एन्यूरिन डोनाल्ड को T20I सीरीज के लिए पहली बार इंग्लैंड की टीम में चुना गया है। जबकि अनकैप्ड सीमर हेनरी क्रोकोम्बे को ODI टीम में जगह मिली है।

इंग्लैंड को लगे 2 बड़े झटके
फिल सॉल और जैकब बेथेल जैसे धाकड़ बल्लेबाज श्रीलंका के खिलाफ आगामी लिमिटेड ओवर सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। दोनों खिलाड़ी चोटिल होने की वजह से चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे।

ईसीबी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार-

फिल सॉल्ट दाहिने क्वॉड में चोट के कारण इस सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हैं। जबकि जैकब बेथेल की इस हफ्ते की शुरुआत में घुटने की सफल सर्जरी हुई है। वह रिहैबिलिटेशन की राह पर हैं। इंग्लैंड मेन्स नेशनल सिलेक्टर, मार्कस नॉर्थ ने कहा, “एन्यूरिन डोनाल्ड और हेनरी क्रोकोम्बे दो होनहार खिलाड़ी हैं जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के दम पर अपनी जगह बनाई है। एन्यूरिन का डर्बीशायर के लिए वाइटैलिटी ब्लास्ट में और ट्रेंट रॉकेट्स के साथ द हंड्रेड में शानदार सीजन रहा है, जबकि हेनरी एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिन पर हमारी पूरी गर्मियों में नजर थी।”

T20I सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम
हैरी ब्रूक (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, सोनी बेकर, टॉम बैंटन, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, लियाम डॉसन, एन्यूरिन डोनाल्ड, बेन डकेट, विल जैक्स, साकिब महमूद, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद

ODI सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम
हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, टॉम बैंटन, सोनी बेकर, जोस बटलर, जॉर्डन कॉक्स, हेनरी क्रोकोम्बे, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, जो रूट, जोश टंग

श्रीलंका के इंग्लैंड दौरे का शेड्यूल
पहला T20: मंगलवार 15 सितंबर, यूटिलिटा बाउल, साउथैम्प्टन

दूसरा T20: गुरुवार 17 सितंबर, सोफिया गार्डन्स, कार्डिफ

तीसरा T20: शनिवार 19 सितंबर, एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड, मैनचेस्टर

पहला ODI: मंगलवार 22 सितंबर, बैंक्स होम्स रिवरसाइड, चेस्टर-ले-स्ट्रीट

दूसरा ODI: गुरुवार 24 सितंबर, हेडिंग्ले, लीड्स

तीसर ODI: रविवार 27 सितंबर, द किआ ओवल, लंदन

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

IND vs PAK Pitch Report: दुबई की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाजा, बल्लेबाज-गेंदबाज कौन मचाएगा गदर?

IND vs PAK Pitch Report: दुबई की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाजा, बल्लेबाज-गेंदबाज कौन मचाएगा गदर?

बीच इंग्लैंड दौरे से 7 खिलाड़ियों को बाहर करने पर पाकिस्तान के कोच ने तोड़ी चुप्पी, बोले- असल में…

बीच इंग्लैंड दौरे से 7 खिलाड़ियों को बाहर करने पर पाकिस्तान के कोच ने तोड़ी चुप्पी, बोले- असल में…

मोहम्मद शमी जड़ेंगे 'शतक', 5 सिंतबर को CAB से मिलेगा खास सम्मान

मोहम्मद शमी जड़ेंगे 'शतक', 5 सिंतबर को CAB से मिलेगा खास सम्मान

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस