Friday, September 04, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

मनोरंजन

आलिया-शरवरी से लेकर बॉबी देओल तक, 'अल्फा' के लिए किसे मिली कितनी मोटी फीस?

30 जून, 2026 12:28 PM

आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की अपकमिंग फिल्म 'अल्फा' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। सिनेमाघरों में 3 जुलाई को रिलीज होने जा रही इस YRF स्पाइवर्स फिल्म में काफी बड़ी और पावरफुल स्टार कास्ट नजर आएगी। फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज किया जा चुका है और इसे काफी दमदार रिस्पॉन्स मिला है, लेकिन क्या यह बज प्रॉफिट में कनवर्ट हो पाएगा या नहीं, इस सवाल का जवाब हमें फिल्म की रिलीज के बाद ही मिलेगा। खबर है कि एक्टर्स ने फिल्म के लिए मोटी फीस चार्ज की है, लेकिन किसे मिली है सबसे ज्यादा फीस और कौन रह गया पीछे? चलिए जानते हैं अल्फा की स्टार कास्ट की फीस।

आलिया भट्ट
एक रिपोर्ट के मुताबिक आलिया भट्ट की जेब सबसे ज्यादा भारी रही है। उन्हें इस फिल्म की स्टार कास्ट में सबसे ज्यादा फीस मिली है। वजह यह भी है कि वह फिल्म की लीड एक्ट्रेस हैं और भले ही शरवरी का रोल उनके बराबर का बताया जा रहा हो, लेकिन शरवरी का स्टारडम अभी वैसा नहीं है जैसा आलिया भट्ट का हो चुका है। एशियानेट की खबर के मुताबिक एजेंट सीता का किरदार निभाने के लिए आलिया भट्ट को 25 करोड़ रुपये फीस मिली है।

शवरी वाघ
भले ही आपको यह थोड़ा अनफेयर लगे, लेकिन स्टारडम की वजह से शरवरी वाघ को आलिया भट्ट के मुकाबले काफी कम फीस दी गई है। शरवरी वाघ को इस फिल्म के लिए महज 3 करोड़ रुपये फीस प्रोड्यूसर्स ने दी है। हालांकि आलिया और ऋतिक जैसे एक्टर्स के साथ स्क्रीन शेयर करना उनके लिए एक बड़ा मौका रहा और आने वाले वक्त में 'मुंज्या' फेम एक्ट्रेस के लिए यह मुनाफा ही बनाएगा।

बॉबी देओल
फिल्म में बॉबी देओल ने भी अहम किरदार निभाया है। ऋतिक-आलिया के मुकाबले वह सीनियर एक्टर हैं, हालांकि फीस के मामले में वह पीछे रह गए हैं। बॉबी को इस फिल्म के लिए 6 करोड़ रुपये फीस मिलने की खबर है। बताया जा रहा है कि बॉबी का रोल आलिया के मुकाबले काफी कम है और यही वजह है कि उन्हें कम फीस ऑफर की गई थी।

अनिल कपूर
बात अनिल कपूर की फीस की करें तो उन्हें भी फिल्म के लिए 6 करोड़ रुपये ही फीस मिली है। जहां तक ऋतिक रोशन की फीस का सवाल है तो खबर है कि उन्होंने सिर्फ गेस्ट अपीयरेंस दिया है। मेकर्स ने स्पाईवर्स को कनेक्ट करने के लिए ऋतिक का सहारा लिया है, उनका कोई फुल फ्लेज्ड रोल इस मूवी में नहीं है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

अनुष्का रंजन ने सुनाई अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी, बोलीं-लगता था मेरी ही बॉडी में कमी है

अनुष्का रंजन ने सुनाई अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी, बोलीं-लगता था मेरी ही बॉडी में कमी है

प्रियंका चोपड़ा को याद आया 2017 का समर, बताया कब दिया था निक जोनस को अपना नंबर

प्रियंका चोपड़ा को याद आया 2017 का समर, बताया कब दिया था निक जोनस को अपना नंबर

अक्षरा सिंह ने आम्रपाली दुबे के बयान पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'किसी की निजी गरिमा का हिसाब देने नहीं बैठी हूं'

अक्षरा सिंह ने आम्रपाली दुबे के बयान पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'किसी की निजी गरिमा का हिसाब देने नहीं बैठी हूं'

'मिर्जापुर' की गोलू और श्वेता त्रिपाठी में क्या है खास समानता? एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

'मिर्जापुर' की गोलू और श्वेता त्रिपाठी में क्या है खास समानता? एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

यूके-कनाडा-सिंगापुर में भी देखा जा सकेगा सलमान का शो बिग बॉस-20, इस दिन से होगा शुरू

यूके-कनाडा-सिंगापुर में भी देखा जा सकेगा सलमान का शो बिग बॉस-20, इस दिन से होगा शुरू

तापसी पन्नू ने बॉक्स ऑफिस से ज्यादा फिल्मों की क्वालिटी को दी तवज्जो, बोलीं- फिल्मोग्राफी हमेशा रहेगी

तापसी पन्नू ने बॉक्स ऑफिस से ज्यादा फिल्मों की क्वालिटी को दी तवज्जो, बोलीं- फिल्मोग्राफी हमेशा रहेगी

समय रैना से हुई 'औकात में रहो' वाली बात पर ओरी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- जो मन में आता है, झट से बोल देता हूं

समय रैना से हुई 'औकात में रहो' वाली बात पर ओरी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- जो मन में आता है, झट से बोल देता हूं

बिग बॉस 18 में एंट्री लेंगी ईशा रिखी, बोलीं-दिखावे से ज्यादा असलियत में यकीन रखती हूं

बिग बॉस 18 में एंट्री लेंगी ईशा रिखी, बोलीं-दिखावे से ज्यादा असलियत में यकीन रखती हूं

52 साल की शादी में जया को पति अमिताभ ने आज तक नहीं बनाकर दी चाय, बोले- 'जो पीता नहीं, वो कैसे बनाएगा'

52 साल की शादी में जया को पति अमिताभ ने आज तक नहीं बनाकर दी चाय, बोले- 'जो पीता नहीं, वो कैसे बनाएगा'

रश्मिका मंदाना की 'मायसा' की रिलीज डेट का ऐलान, इन दिन दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक

रश्मिका मंदाना की 'मायसा' की रिलीज डेट का ऐलान, इन दिन दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक