Saturday, August 22, 2026
BREAKING
पंजाब सरकार द्वारा आशीर्वाद योजना के तहत 75,199 लाभार्थियों को 383.52 करोड़ रुपये जारी: डॉ. बलजीत कौर गमाडा की नीलामी को मिला भरपूर उत्साह: 27 प्रॉपर्टीज़ से लगभग 5400 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ: हरदीप सिंह मुंडियां ‘धार्मिक स्थल पर असुरक्षा बर्दाश्त नहीं’, गुरुद्वारे में हमले को लेकर पीएम मार्क कार्नी सख्‍त ओडिशा में पीएम सूर्य घर योजना के तहत छतों पर ‘सोलर पैनल’ लगाने में गंजाम सबसे आगे राष्ट्रपति मुर्मु शिक्षक दिवस पर 48 स्कूली शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्रदान करेंगी चार साल से कम उम्र के बच्चों के लिए क्लोरफेनिरामाइन-फिनाइलफ्राइन संयोजन वाली दवाओं पर सरकार ने लगाया प्रतिबंध दिल्ली-एनसीआर में हुई बारिश : उमस से राहत, वायु गुणवत्ता में भी सुधार भारत-नेपाल संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में सीमा प्रबंधन और सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग की समीक्षा मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने बांग्लादेश के राष्ट्रपति पद की शपथ ली ईरान अब मजबूत स्थिति में है, युद्ध खत्म करना बेहतर: राष्ट्रपति पेजेश्कियन

खेल

आरती साहा: भारत की सबसे युवा ओलंपियन, इंग्लिश चैनल पार करने वाली पहली एशियन महिला एथलीट

22 अगस्त, 2026 05:58 PM

भारतीय तैराकी की दुनिया में आरती साहा का नाम स्वर्णाक्षरों में अंकित है। आरती ने बहुत ही छोटी उम्र में तैराकी की दुनिया में अपनी अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाई थी।

आरती साहा का जन्म 24 सितंबर 1940 में कोलकाता में हुआ था। आरती ने महज 4 साल की उम्र में तैराकी शुरू कर दी थी और 5 साल की उम्र में अपनी पहली तैराकी प्रतियोगिता जीती थी। आरती ने एक अन्य मशहूर भारतीय तैराक सचिन नाग के मार्गदर्शन में तैराकी की बारीकियां सीखी थीं। सचिन नाग एशियन गेम्स चैंपियन और ओलंपियन थे। साहा ने घरेलू स्तर पर कई प्रतियोगिताएं जीती। साल 1951 में आरती साहा ने 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में नेशनल रिकॉर्ड हासिल किया। इसके बाद उनका चयन 1952 में ओलंपिक के लिए भारतीय दल में हुआ था।

महज 11 साल 10 महीने की उम्र में उन्होंने ओलंपिक में भाग लेकर इतिहास रचा था। वह साहा ओलंपिक में हिस्सा लेने वाली सबसे युवा भारतीय हैं। साहा महिलाओं की 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक हीट में उतरीं। वह 3:40.8 सेकेंड के साथ हीट में छठे स्थान पर रहीं, लेकिन सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने में कामयाब नहीं हो सकीं।

इसके अलावा, उन्होंने महज 19 साल की उम्र में इंग्लिश चैनल पार करने की बड़ी उपलब्धि हासिल की थी। वह इंग्लिश चैनल को पार करने वाली पहली एशियन महिला एथलीट हैं। साहा ने अगस्त 1959 में पहला प्रयास किया था। उन्हे सफलता नहीं मिली थी। 29 सितंबर 1959 को अपने दूसरे प्रयास में 16 घंटे 20 मिनट तक तैरने के बाद 42 मील की दूरी तय करते हुए साहा ने इंग्लिश चैनल पार किया था।

'पद्मश्री' सम्मान पाने वाली साहा पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। उन्हें भारत सरकार ने 1960 में इस सम्मान से सम्मानित किया था। 23 अगस्त 1994 को उनका निधन हो गया। सरकार ने 1998 में उनके सम्मान में डाक टिकट जारी किया था।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

नेक्सो चैंपियनशिप में शानदार ऐस के बाद शुभंकर ने कट बनाया, युवराज संधू चूके

नेक्सो चैंपियनशिप में शानदार ऐस के बाद शुभंकर ने कट बनाया, युवराज संधू चूके

दूसरा टेस्ट: मिचेल स्टार्क की घातक गेंदबाजी, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 64 रन पर समेटा

दूसरा टेस्ट: मिचेल स्टार्क की घातक गेंदबाजी, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 64 रन पर समेटा

हॉकी विश्व कप: भारतीय पुरुष टीम का मेजबान नीदरलैंड से अहम मुकाबला आज

हॉकी विश्व कप: भारतीय पुरुष टीम का मेजबान नीदरलैंड से अहम मुकाबला आज

लुसाने डायमंड लीग: 88.05 मीटर थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे नीरज, श्रीलंका के रुमेश ने जीता खिताब

लुसाने डायमंड लीग: 88.05 मीटर थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे नीरज, श्रीलंका के रुमेश ने जीता खिताब

सिनसिनाटी ओपन: कोको गॉफ सेमीफाइनल में पहुंची, सारा बेजलेक से होगी फाइनल में पहुंचने की जंग

सिनसिनाटी ओपन: कोको गॉफ सेमीफाइनल में पहुंची, सारा बेजलेक से होगी फाइनल में पहुंचने की जंग

अमृतसर सूरमाज की कप्तानी मेरे लिए गर्व की बात: अभिषेक शर्मा

अमृतसर सूरमाज की कप्तानी मेरे लिए गर्व की बात: अभिषेक शर्मा

प्रीमियर लीग: आर्सेनल ने कोवेंट्री सिटी को 3-0 से हराया

प्रीमियर लीग: आर्सेनल ने कोवेंट्री सिटी को 3-0 से हराया

ऑस्ट्रेलिया जोरदार जवाब देगी, हमें सावधान रहना होगा: बांग्लादेश हेड कोच फिल सिमंस

ऑस्ट्रेलिया जोरदार जवाब देगी, हमें सावधान रहना होगा: बांग्लादेश हेड कोच फिल सिमंस

बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप: सात्विक-चिराग ने मलेशियाई जोड़ी को हराया, क्वार्टर फाइनल में प्रवेश

बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप: सात्विक-चिराग ने मलेशियाई जोड़ी को हराया, क्वार्टर फाइनल में प्रवेश

विमेंस डीपीएल: निशिका-तनीषा ने जड़े अर्धशतक, सुपरस्टार्स ने क्वींस को 29 रन से हराया

विमेंस डीपीएल: निशिका-तनीषा ने जड़े अर्धशतक, सुपरस्टार्स ने क्वींस को 29 रन से हराया