Friday, July 31, 2026
BREAKING
रेलवे में जूनियर इंजीनियर सहित 4,098 पदों पर बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जल्द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया 'आपका समर्पण और दृढ़ संकल्प तारीफ के काबिल है', पीएम मोदी ने मेडल जीतने पर सीमा-लवप्रीत को दी बधाई इटली के पूर्व कप्तान और एसी मिलान के दिग्गज खिलाड़ी फ्रेंको बरेसी का निधन, 66 साल की उम्र में ली आखिरी सांस सीमा कालीरमन: चार साल के बेटे की जिम्मेदारी, पीएचडी की पढ़ाई के साथ पति से ली कोचिंग और देश को दिलाया ब्रॉन्ज मेडल पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद 'आपकी कामयाबी पर हर भारतीय को गर्व है', राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मेडल जीतने पर लवप्रीत-सीमा को दी बधाई संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी ने हाउस हेल्प को बचाने का किया दावा, खारघर में महिला को बंधक बनाए जाने का आरोप जैकी भगनानी ने भांजी दिवियाना के बर्थडे पर लिखा खास नोट, कहा- 'हर कदम पर साथ दूंगा' '100 फीसदी ऑस्कर लायक है रामायण', नीतीश भारद्वाज ने की फिल्म के ट्रेलर की तारीफ राजेश खन्ना और मुमताज की जोड़ी: पर्दे पर ऐसा जादू, जिसने बना दिया एक यादगार दौर

खेल

'आपका समर्पण और दृढ़ संकल्प तारीफ के काबिल है', पीएम मोदी ने मेडल जीतने पर सीमा-लवप्रीत को दी बधाई

31 जुलाई, 2026 03:18 PM

नई दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के आठवें दिन भारत की झोली में दो मेडल आए। वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत सिंह ने देश को सिल्वर मेडल दिलाया, जबकि सीमा कालीरमन ने महिला डिस्कस थ्रो में ब्रॉन्ज मेडल को अपने नाम किया। लवप्रीत और सीमा को प्रधानमंत्री ने मेडल जीतने पर बधाई दी है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर सीमा को बधाई देते हुए लिखा, "सीमा को महिला डिस्कस थ्रो इवेंट में 58.65 मीटर के बेहतरीन थ्रो के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर बधाई। उनकी कोशिशों ने भारत का मान बढ़ाया है और देश के युवाओं को प्रेरित किया है। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं।"

प्रधानमंत्री ने लवप्रीत की तारीफ करते हुए लिखा, "पुरुषों के 110 प्लस किलोग्राम इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने वाले लवप्रीत सिंह का प्रदर्शन शानदार रहा। स्नैच में उनके बेहतरीन प्रयास ने कॉमनवेल्थ गेम्स का नया रिकॉर्ड भी बनाया। उनका समर्पण और दृढ़ संकल्प वाकई तारीफ के काबिल है। भविष्य की उनकी कोशिशों के लिए मेरी शुभकामनाएं।"

लवप्रीत का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने स्नैच राउंड के अपने पहले प्रयास में 168 किलो का भार उठाया, जबकि दूसरे प्रयास में उन्होंने 172 किलो का वजन उठाया। तीसरी कोशिश में लवप्रीत ने 176 किलो का भार उठाते हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में नया रिकॉर्ड कायम किया। इसके बाद क्लीन एंड जर्क राउंड में भी लवप्रीत का बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला। लवप्रीत ने पहले प्रयास में 205 और दूसरे में 212 किलो का वजन उठाया।

हालांकि, तीसरे प्रयास में उन्होंने 217 किलो का भार उठाने की कोशिश की, लेकिन वह आखिरी समय पर अपने शरीर का संतुलन नहीं संभाल सके। लवप्रीत सिंह ने कुल 388 किलो का भार उठाते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया और वह गोल्ड जीतने से महज एक किलो के भार से चूक गए। वहीं, चार साल के बच्चे की मां और पीएचडी स्कॉलर सीमा कालीरमन ने 58.65 के बेस्ट थ्रो के साथ इंटरनेशनल स्टेज पर अपने पहले मेडल पर कब्जा जमाया। सीमा ने यह मेडल अपने पति की कोचिंग में जीता।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

इटली के पूर्व कप्तान और एसी मिलान के दिग्गज खिलाड़ी फ्रेंको बरेसी का निधन, 66 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

इटली के पूर्व कप्तान और एसी मिलान के दिग्गज खिलाड़ी फ्रेंको बरेसी का निधन, 66 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

सीमा कालीरमन: चार साल के बेटे की जिम्मेदारी, पीएचडी की पढ़ाई के साथ पति से ली कोचिंग और देश को दिलाया ब्रॉन्ज मेडल

सीमा कालीरमन: चार साल के बेटे की जिम्मेदारी, पीएचडी की पढ़ाई के साथ पति से ली कोचिंग और देश को दिलाया ब्रॉन्ज मेडल

पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद

पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद

'आपकी कामयाबी पर हर भारतीय को गर्व है', राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मेडल जीतने पर लवप्रीत-सीमा को दी बधाई

'आपकी कामयाबी पर हर भारतीय को गर्व है', राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मेडल जीतने पर लवप्रीत-सीमा को दी बधाई

सीडब्ल्यूजी 2026: भारतीय बॉक्सिंग टीम का जलवा जारी, नरेंद्र ने भी पदक किया पक्का

सीडब्ल्यूजी 2026: भारतीय बॉक्सिंग टीम का जलवा जारी, नरेंद्र ने भी पदक किया पक्का

सीडब्ल्यूजी 2026: मेडल टैली में एक स्थान ऊपर पहुंचा भारत, ऑस्ट्रेलिया टॉप पर बरकरार

सीडब्ल्यूजी 2026: मेडल टैली में एक स्थान ऊपर पहुंचा भारत, ऑस्ट्रेलिया टॉप पर बरकरार

'आपका ऐतिहासिक प्रदर्शन पैरा एथलेटिक्स के लिए बड़ी उपलब्धि', राष्ट्रपति ने दी दिलीप-बासिल और श्रीशंकर को बधाई

'आपका ऐतिहासिक प्रदर्शन पैरा एथलेटिक्स के लिए बड़ी उपलब्धि', राष्ट्रपति ने दी दिलीप-बासिल और श्रीशंकर को बधाई

सीडब्ल्यूजी 2026: पुरुषों की 100 मीटर टी47 स्पर्धा में भारत का जलवा, गोल्ड के साथ सिल्वर भी जीता

सीडब्ल्यूजी 2026: पुरुषों की 100 मीटर टी47 स्पर्धा में भारत का जलवा, गोल्ड के साथ सिल्वर भी जीता

अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, रिटायरमेंट लेते हुए बोले- सच्चाई यह है कि…

अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, रिटायरमेंट लेते हुए बोले- सच्चाई यह है कि…

जयडेन सील्स ने खोला 'पंजा', वेस्टइंडीज ने पहले टेस्ट में पाकिस्तान को 90 रनों से हराया

जयडेन सील्स ने खोला 'पंजा', वेस्टइंडीज ने पहले टेस्ट में पाकिस्तान को 90 रनों से हराया