Friday, June 05, 2026
BREAKING
विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री ने दी शुभकामनाएं, पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों की सराहना दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे: अमित शाह विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 682.2 अरब डॉलर के बेहद मजबूत स्तर पर, अर्थव्यवस्था मजबूत स्थिति में: आरबीआई गवर्नर होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं: अमेरिकी राष्ट्रपति वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच आरबीआई ने वित्त वर्ष 2027 के लिए 6.6% विकास दर और 5.1% मुद्रास्फीति दर रहने का अनुमान लगाया RBI नीति फैसले से पहले शेयर बाजार में मजबूती, सेंसेक्स 350 अंक, निफ्टी 23,500 के पार मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला: गौतम गंभीर इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड: टेस्ट के पहले दिन गिरे 16 विकेट, काइल जेमीसन ने खोला 'पंजा'

मनोरंजन

'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत

05 जून, 2026 09:07 AM

मुंबई : भारतीय सिनेमा के दमदार अभिनेता मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'गवर्नर' को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेता का मानना है कि यह फिल्म देश के आर्थिक इतिहास का एक महत्वपूर्ण अध्याय है, जिसे हर पीढ़ी को जरूर देखना चाहिए। प्रमोशन के दौरान आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि आखिर क्यों यह फिल्म युवाओं के लिए एक सीख साबित हो सकती है। उन्होंने अपनी तैयारी, रिसर्च और फिल्म की कहानी के पीछे छिपे बड़े मैसेज पर भी खुलकर बात की। आईएएनएस से बात करते हुए मनोज बाजपेयी ने कहा, ''आज के समय में युवा जिस भारत को देख रहे हैं, वह हमेशा ऐसा नहीं था। एक समय ऐसा भी था जब देश की आर्थिक स्थिति बेहद चुनौतीपूर्ण थी। आज लोगों के पास जो सुविधाएं हैं, बाजार में जो विकल्प मौजूद हैं और जीवनशैली में जो बदलाव दिखाई देते हैं, उनके पीछे कई बड़े आर्थिक फैसले और सुधारों की लंबी प्रक्रिया रही है। नई पीढ़ी को यह समझना चाहिए कि देश किस तरह कठिन दौर से निकलकर आज यहां तक पहुंचा है।''

उन्होंने कहा, ''फिल्म युवाओं को उस दौर की झलक दिखाएगी, जब भारत में आज जैसी आधुनिक सुविधाएं नहीं थीं, बड़े-बड़े शॉपिंग सेंटर नहीं थे, विदेशी उत्पाद आसानी से उपलब्ध नहीं थे और जीवन काफी अलग था। हम उस समय की बात कर रहे हैं जब लोगों के पास विकल्प सीमित थे और देश आर्थिक बदलावों के दौर से गुजर रहा था।''

मनोज बाजपेयी ने उदाहरण देते हुए कहा कि 1992 का दौर आज की पीढ़ी के लिए किसी इतिहास की किताब जैसा लग सकता है। उस समय क्रिकेट मैचों का प्रसारण भी लोगों के लिए एक बड़ी बात हुआ करता था। मनोरंजन, बाजार और तकनीक के क्षेत्र में आज जितनी तेजी दिखाई देती है, उस समय ऐसा माहौल नहीं था। यह फिल्म दर्शकों को देश के इतिहास और आर्थिक बदलावों के बारे में भी जानकारी देगी।

फिल्म 'गवर्नर' की कहानी एस. वेंकटरमणन से प्रेरित बताई जा रही है। वह उस समय भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर थे, जब देश गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा था। उस दौर में देश की अर्थव्यवस्था को संभालने और वित्तीय व्यवस्था को स्थिर बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। फिल्म इसी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को बड़े पर्दे पर दिखाने की कोशिश करती है।
फिल्म 'गवर्नर' को सनसाइन पिक्चर्स प्रस्तुत कर रही है। इसका निर्माण विपुल अमृतलाल शाह और निर्देशन चिन्मय मंडलेकर ने किया है। फिल्म की कहानी सुवेंदु भट्टाचार्यजी, सौरभ भारत, रवि असरानी और विपुल शाह ने मिलकर लिखी है। यह फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

विश्व पर्यावरण दिवस पर भूमि पेडनेकर का संदेश, बोलीं-धरती सिर्फ रहने की जगह नहीं, हमारी सबसे बड़ी विरासत

विश्व पर्यावरण दिवस पर भूमि पेडनेकर का संदेश, बोलीं-धरती सिर्फ रहने की जगह नहीं, हमारी सबसे बड़ी विरासत

मैं चुप नहीं बैठूंगी और न्याय के लिए लड़ती रहूंगी, पति से विवाद के बीच बोलीं एक्ट्रेस सेलिना जेटली

मैं चुप नहीं बैठूंगी और न्याय के लिए लड़ती रहूंगी, पति से विवाद के बीच बोलीं एक्ट्रेस सेलिना जेटली

'दिलों की राम लीला' में दिखेगा रिश्तों का अनोखा सफर, एजाज खान बोले- 'यह सबसे अलग रोल्स में से एक'

'दिलों की राम लीला' में दिखेगा रिश्तों का अनोखा सफर, एजाज खान बोले- 'यह सबसे अलग रोल्स में से एक'

'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

भले ही हमारी शादियां नहीं चल पाईं लेकिन...जब आमिर खान ने 60 की उम्र में गौरी से प्यार होने पर की थी खुलकर बात

भले ही हमारी शादियां नहीं चल पाईं लेकिन...जब आमिर खान ने 60 की उम्र में गौरी से प्यार होने पर की थी खुलकर बात

Karuppu Box office Day 20: वीकेंड से पहले धीमी रही 'करुप्पू' की रफ्तार, बुधवार को सूर्या की मूवी ने कमाए इतने करोड़

Karuppu Box office Day 20: वीकेंड से पहले धीमी रही 'करुप्पू' की रफ्तार, बुधवार को सूर्या की मूवी ने कमाए इतने करोड़

ऋचा और मैं अच्छे किरदारों के लिए जीते हैं, इमेज से ज्यादा कहानी मायने रखती है : अली फजल

ऋचा और मैं अच्छे किरदारों के लिए जीते हैं, इमेज से ज्यादा कहानी मायने रखती है : अली फजल

ग्लोबल स्टार बनने की अपनी अहमियत, लेकिन अपने घर और लोगों का प्यार पहले आता है : राम चरण

ग्लोबल स्टार बनने की अपनी अहमियत, लेकिन अपने घर और लोगों का प्यार पहले आता है : राम चरण

रणवीर सिंह विवाद पर बोलीं कंगना रनौत, जब हैसियत बढ़ती है तो दुश्मन भी बढ़ते हैं

रणवीर सिंह विवाद पर बोलीं कंगना रनौत, जब हैसियत बढ़ती है तो दुश्मन भी बढ़ते हैं

नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते आएंगी ये फिल्में-सीरीज, आखिरी 3 तो बिलकुल भी मिस मत करना

नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते आएंगी ये फिल्में-सीरीज, आखिरी 3 तो बिलकुल भी मिस मत करना