Monday, August 31, 2026
BREAKING
नेपाल की व‍िनाशकारी बाढ़ के बाद सुरंगों में फंसे लोग, बचाने में जुटी भारतीय टनल रेस्क्यू टीम नेपाल में विनाशकारी बाढ़ का कहर, मृतकों की संख्या 900 के पार; 4,247 लोग अब भी लापता बिश्केक में पीएम मोदी की ईरानी राष्ट्रपति से हुई अहम मुलाकात अमेरिका-भारत निवेश साझेदारी को मिलेगा नया आयाम, CFIUS प्रक्रिया की समझ बढ़ाने पर जोर इजरायल-ग्रीस क्षेत्रीय चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे, डिफेंस डील सील घर का खाना खाने के बाद भी बढ़ सकता है कोलेस्ट्रॉल, इन वजहों को न करें नजरअंदाज 'कोर्ट पर मेरा अनुभव बहुत बुरा था', यूएस ओपन से पहले ही राउंड में बाहर होने पर बोले जोकोविच दलीप ट्रॉफी: वैभव सूर्यवंशी का बल्ला गरजा, सेंट्रल जोन के खिलाफ खेली आतिशी पारी डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल: लॉर्ड्स टेस्ट में जीत के साथ इंग्लैंड को हुआ एक पायदान का फायदा, पाकिस्तान की हालत खस्ता बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लॉर्ड्स टेस्ट की हार के लिए जिम्मेदार, बोले- हम मौके का फायदा नहीं उठा सके

मनोरंजन

आकृति कक्कड़ ने दिलाई 70-80 के दशक की यादें, 'ओ जानू' में दिखे पुराने सितारों के रंग

31 अगस्त, 2026 04:39 PM

मुंबई: गायिका आकृति कक्कड़ अपने नए गाने 'ओ जानू' को लेकर चर्चा में है। वह इस गाने के जरिए लोगों को पुराने दौर की रंगीन दुनिया में ले जाती है। दरअसल, इस गाने में 70 और 80 के दशक के बॉलीवुड के डिस्को संगीत की मस्ती सुनाई देती है। आकृति ने इसे मशहूर गायक और संगीतकार पलाश सेन के साथ मिलकर तैयार किया है। गाने के संगीत के साथ इसका वीडियो भी काफी अलग रखा गया है, जिसमें दोनों कई मशहूर कलाकारों और यादगार किरदारों के रूप में नजर आ रहे हैं।

'ओ जानू' को लेकर आकृति ने कहा, ''मैं चाहती थी कि गाना सुनने वाले को अलग-अलग भावनाओं से जोड़े। मेरे लिए यह गाना एक तरह की संगीत यात्रा है, जो लोगों को पुराने डिस्को दौर की याद दिलाएगी। मेरा मानना है कि संगीत में ऐसा असर होना चाहिए कि उसे सुनने के बाद इंसान कुछ अलग महसूस करे। इसी सोच के साथ मैंने इस गाने में पुराने दौर की मस्ती और आज के समय की प्रस्तुति को साथ लाने की कोशिश की है।''

आकृति ने कहा,, ''इस गाने का मकसद पुराने समय के उन कलाकारों को भी याद करना है, जिन्हें लोग कई दशकों से पसंद करते आए हैं। गाने की धुन और अंदाज में 70 और 80 के दशक के बॉलीवुड के पॉप, फंक और डिस्को संगीत की झलक रखी गई है। इस गाने को सुवम मोइत्रा ने संगीत दिया है, जबकि इसके बोल गीत सागर ने लिखे हैं।''

आकृति ने आगे कहा, "जब भी मैं कोई नया गाना बनाती हूं, तो कोशिश करती हूं कि वह मेरे पिछले गाने से अलग हो। मैं सिर्फ एक ही तरह के संगीत तक खुद को सीमित नहीं रखना चाहतीं। कई लोग कलाकारों को सलाह देते हैं कि उन्हें किसी एक खास संगीत शैली को अपनी पहचान बनाना चाहिए, लेकिन मैं ऐसा नहीं मानतीं। मेरे लिए मेरी आवाज ही मेरी शैली है।"

'ओ जानू' गाने में आकृति मर्लिन मुनरो, जीनत अमान, परवीन बाबी, बसंती, मस्तानी और मंजुलिका जैसे अलग-अलग रूपों में नजर आती हैं। वीडियो में बॉलीवुड और हॉलीवुड की कई यादगार झलकियां एक साथ देखने को मिलती हैं।

आकृति ने कहा, "लंबे समय से मेरे मन में बॉलीवुड और हॉलीवुड के मशहूर किरदारों पर आधारित एक आउटफिट वाली पार्टी करने की इच्छा थी। ऐसे में जब मुझे इसी तरह का पूरा म्यूजिक वीडियो बनाने का मौका मिला तो मैं काफी उत्साहित हो गईं। मैंने इन किरदारों को उनकी बराबरी करने के लिए नहीं, बल्कि उनके प्रति प्यार और सम्मान जताने के लिए अपनाया है। मेरे लिए यह आसान नहीं था। एक के बाद एक कई किरदारों का रूप लेना काफी मुश्किल होता है। हर किरदार के लिए अलग तैयारी करनी पड़ी, लेकिन मेरी टीम ने पूरी प्रक्रिया को आसान बनाने में बड़ी भूमिका निभाई।"

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

पिता-बेटे के रिश्ते की अनकही कहानी लेकर आ रहे अंशुमान झा और रघुबीर यादव, इस दिन रिलीज होगी 'ओम का हरि'

पिता-बेटे के रिश्ते की अनकही कहानी लेकर आ रहे अंशुमान झा और रघुबीर यादव, इस दिन रिलीज होगी 'ओम का हरि'

'अर्जुन रेड्डी' के दिनों को याद कर भावुक हुए विजय देवरकोंडा, बोले- संदीप रेड्डी वांगा और मेरा रिश्ता बेहद खास

'अर्जुन रेड्डी' के दिनों को याद कर भावुक हुए विजय देवरकोंडा, बोले- संदीप रेड्डी वांगा और मेरा रिश्ता बेहद खास

भगवान शिव की भक्ति में लीन हुईं ईशा कोप्पिकर, घर पर रुद्राभिषेक कर मांगा सुख-शांति का आशीर्वाद

भगवान शिव की भक्ति में लीन हुईं ईशा कोप्पिकर, घर पर रुद्राभिषेक कर मांगा सुख-शांति का आशीर्वाद

'कौन बनेगा करोड़पति' में अमिताभ बच्चन ने खोला बेटे अभिषेक का राज, बोले-'वो फल खाते ही नहीं हैं'

'कौन बनेगा करोड़पति' में अमिताभ बच्चन ने खोला बेटे अभिषेक का राज, बोले-'वो फल खाते ही नहीं हैं'

चंकी पांडे ने वडोदरा पहुंचकर लूटी महफिल, बोले- बच्चे जैसा महसूस कर रहा था

चंकी पांडे ने वडोदरा पहुंचकर लूटी महफिल, बोले- बच्चे जैसा महसूस कर रहा था

'क्राइम पेट्रोल' के नए सीजन में स्पेशल होस्ट बनेंगे अजय देवगन, बोले-'किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें'

'क्राइम पेट्रोल' के नए सीजन में स्पेशल होस्ट बनेंगे अजय देवगन, बोले-'किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें'

इमरान हाशमी का फैन समझकर बनाया 'पिया घर आया', अखिल सचदेवा ने बताया गाने का पूरा किस्सा

इमरान हाशमी का फैन समझकर बनाया 'पिया घर आया', अखिल सचदेवा ने बताया गाने का पूरा किस्सा

'खतरों के खिलाड़ी 15' से जल्दी बाहर होने का दर्द अब भी दिल में है- अविका गौर

'खतरों के खिलाड़ी 15' से जल्दी बाहर होने का दर्द अब भी दिल में है- अविका गौर

भोजपुरी सिनेमा को सिर्फ डबल मीनिंग गानों से जोड़ने पर मोनालिसा ने जताई नाराजगी, बोलीं- पूरी इंडस्ट्री को जज करना सही नहीं

भोजपुरी सिनेमा को सिर्फ डबल मीनिंग गानों से जोड़ने पर मोनालिसा ने जताई नाराजगी, बोलीं- पूरी इंडस्ट्री को जज करना सही नहीं

'ऑपरेशन सफेद सागर' में एयरफोर्स ऑफिसर के किरदार के लिए सीखा सैल्यूट से लेकर चलने तक का तरीका: मिहिर आहूजा

'ऑपरेशन सफेद सागर' में एयरफोर्स ऑफिसर के किरदार के लिए सीखा सैल्यूट से लेकर चलने तक का तरीका: मिहिर आहूजा