Friday, September 04, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

खेल

आईसीसी ने अफगान महिला शरणार्थी क्रिकेटर्स के लिए डेवलपमेंट प्रोग्राम को जारी रखने मंजूरी दी

14 जुलाई, 2026 11:10 AM

दुबई : इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के गवर्निंग बोर्ड ने अफगान महिला शरणार्थी क्रिकेटर्स के लिए 'डेवलपमेंट पाथवे प्रोग्राम' को जारी रखने की मंजूरी दे दी है। साथ ही, बोर्ड ने स्पेशल टास्क फोर्स का पुनर्गठन करते हुए उसे 2030 तक आईसीसी के क्वालिफिकेशन पाथवे में उनके शामिल होने के लिए एक रोडमैप तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी है। आईसीसी बोर्ड ने एडिनबर्ग में आयोजित अपनी वार्षिक बैठक के दौरान इंडिपेंडेंट डायरेक्टर डॉ. रोज रिवाज और आईसीसी मुख्य कार्यकारी समिति की सदस्य सारा कीन को भी स्पेशल टास्क फोर्स में शामिल करने को मंजूरी दी। आईसीसी ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि वे बीसीसीआई, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के मौजूदा सदस्यों के साथ इस टास्क फोर्स का हिस्सा होंगी। यह टास्क फोर्स महिला क्रिकेट कार्यक्रम की निगरानी जारी रखते हुए खिलाड़ियों को अधिक अवसर, व्यापक प्रतिनिधित्व और प्रतिस्पर्धा के बेहतर मानकों के बीच संतुलन स्थापित करने की दिशा में काम करेगी।

डॉ. रॉस रिवाज ने कहा, "आईसीसी स्पेशल टास्क फोर्स में शामिल होना और इस अहम पहल में योगदान देना मेरे लिए सम्मान की बात है। टास्क फोर्स को एक साफ और टिकाऊ रोडमैप तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो स्ट्रक्चर्ड कोचिंग, सार्थक प्रतिस्पर्धी मौकों और सही हाई-परफॉर्मेंस पाथवे के जरिए अफगान महिला शरणार्थी क्रिकेटर्स के लगातार विकास में मदद करे। यह प्रोग्राम क्रिकेट के जरिए मौके पैदा करने के आईसीसी की प्रतिबद्धता को दिखाता है। मैं टास्क फोर्स के अपने साथियों और डिलीवरी पार्टनर्स के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इसे मकसद, ईमानदारी और लंबे समय तक चलने वाली स्थिरता के साथ पूरा किया जाए।"

इस सपोर्ट में उनके घरेलू इलाकों में क्रिकेट और एसएंडसी कोच के साथ-साथ फिजियोथेरेपी की सुविधा भी शामिल होगी, और धीरे-धीरे गेम का समय भी बढ़ाया जाएगा। ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और कनाडा में रहने वाली खिलाड़ियों को उनके स्थानीय क्रिकेट माहौल में शामिल किया जाता रहेगा, जहां उन्हें ट्रेनिंग और खेलने के मौके मिलते हैं।

इसके अलावा, इस प्रोग्राम के तहत खिलाड़ियों को एक ग्रुप के तौर पर ट्रेनिंग करने और मुकाबला करने के मौके मिलते रहेंगे, जैसा कि पिछले 12 महीनों में भारत और इंग्लैंड के दौरों के दौरान हुआ था। खेलने के ऐसे सामूहिक मौकों को भी धीरे-धीरे बढ़ाया जाएगा और ये मुकाबले ऐसी टीमों के विरुद्ध होंगे जिन्हें 2030 तक आईसीसी क्वालिफिकेशन इवेंट्स की ओर उनके विकास में मदद करने के लिए रणनीतिक नजरिए से चुना जाएगा।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

यूएस ओपन: एलेक्जेंड्रा ईला ने मैरी स्टोयाना पर जीत दर्ज कर दूसरे राउंड में पहुंचाई

यूएस ओपन: एलेक्जेंड्रा ईला ने मैरी स्टोयाना पर जीत दर्ज कर दूसरे राउंड में पहुंचाई

BCCI ने विकल्पों के बावजूद अनफिट खिलाड़ियों को अफगानिस्तान सीरीज के लिए क्यों चुना?

BCCI ने विकल्पों के बावजूद अनफिट खिलाड़ियों को अफगानिस्तान सीरीज के लिए क्यों चुना?

विमेंस एशिया कप: सादिया के नाम 3 विकेट, 'लो-स्कोरिंग मैच' में पाकिस्तान ने थाईलैंड को 35 रन से हराया

विमेंस एशिया कप: सादिया के नाम 3 विकेट, 'लो-स्कोरिंग मैच' में पाकिस्तान ने थाईलैंड को 35 रन से हराया

'यादों के लिए धन्यवाद', जय शाह ने लियोनेल मेसी को शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए शुभकामना दी

'यादों के लिए धन्यवाद', जय शाह ने लियोनेल मेसी को शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए शुभकामना दी

यूएस ओपन: नाओमी ओसाका ने जखारोवा को हराकर दूसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: नाओमी ओसाका ने जखारोवा को हराकर दूसरे राउंड में जगह बनाई