Friday, September 04, 2026
BREAKING
भारत समेत क्वाड देशों ने हिंद-प्रशांत सहयोग को और मजबूत करने पर दिया जोर भारत का पवन ऊर्जा क्षेत्र 100 गीगावाट की राह पर, विनिर्माण और रिपावरिंग पर जोर ग्रीन शिपिंग में भारत की बड़ी तैयारी, सोनोवाल ने बंदरगाहों को हरित ईंधन के लिए तेजी से तैयार होने को कहा 6 करोड़ लखपति दीदियां बनाने का लक्ष्य, शिवराज सिंह ने बैंकर्स के साथ तैयार किया क्रेडिट का रोडमैप इसरो की एक और बड़ी कामयाबी, ईओएस-05 को तय कक्षा में पहुंचाने पर पीएम मोदी ने बताया गर्व का पल कृष्ण जन्माष्टमी : आस्था, कर्मयोग और धर्म का संदेश देता है भगवान कृष्ण का जीवन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जन्माष्टमी की देशवासियों को बधाई दी 11 सितंबर को दिल्ली में केंद्र सरकार के कार्यालय बंद, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मद्देनजर लिया गया फैसला बाबर-औरंगजेब में विश्वास रखने वाले आपकी आस्था का सम्मान नहीं कर सकते : सीएम योगी अडानी पोर्ट्स अपनी कार्यक्षमता बढ़ाने को मुंद्रा में डेडिकेटेड खाली कंटेनर यार्ड का संचालन शुरू करेगी

खेल

आईपीएल 2026: हार्दिक, अक्षर और शिवम दुबे पर भारी पड़ रहा ये युवा ऑलराउंडर

09 मई, 2026 08:18 PM

आईपीएल 2026 की शुरुआत टी20 विश्व कप 2026 के ठीक बाद हुई थी। भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी20 विश्व कप जीता था। विश्व कप वाली भारतीय टीम में तीन दिग्गज ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और शिवम दुबे थे। तीनों ने भारत को लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप का चैंपियन बनाने में अपनी-अपनी भूमिका निभाई थी। तीनों से इनकी आईपीएल फ्रेंचाइजियों को सीजन में दमदार प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन तीनों ने निराश किया है।

हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, और शिवम दुबे की तुलना में एक युवा भारतीय ऑलराउंडर ने शानदार प्रदर्शन किया है और अपनी टीम की सफलता में बड़ी भूमिका निभाई है। हम बात कर रहे हैं सनराइजर्स हैदराबाद के युवा ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी की, जिन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और उपयोगी तेज गेंदबाजी से टीम की सफलता में बड़ी भूमिका निभाई है।

22 साल के इस ऑलराउंडर ने 10 मैचों की 9 पारियों में 1 अर्धशतक की मदद से 222 रन बनाए हैं। उनका औसत 31.71 और स्ट्राइक रेट 166.91 रहा है। वहीं, नितीश ने 7 विकेट भी झटके हैं। एसआरएच 11 मैचों में 7 मैच जीतकर पहले स्थान पर है। इसमें नितीश की प्रभावी पारियों और बेहतरीन गेंदबाजी का योगदान रहा है।

अब अगर हम हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और शिवम दुबे के प्रदर्शन पर नजर डालें तो मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हार्दिक पांड्या 8 मैचों की 8 पारियों में 146 रन बनाए हैं और 4 विकेट लिए हैं। दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कर रहे अक्षर पटेल 11 मैचों की 8 पारियों में मात्र 44 रन बना सके हैं। पटेल के नाम 10 विकेट हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे शिवम दुबे दुबे 9 मैचों की 8 पारियों में 150 रन बना सके हैं। उनके नाम एक भी अर्धशतक नहीं है। वहीं गेंदबाजी उन्हें सिर्फ 2 मैचों में मिली है जिसमें उन्हें 1 विकेट मिला है।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे