Friday, September 04, 2026
BREAKING
भारत समेत क्वाड देशों ने हिंद-प्रशांत सहयोग को और मजबूत करने पर दिया जोर भारत का पवन ऊर्जा क्षेत्र 100 गीगावाट की राह पर, विनिर्माण और रिपावरिंग पर जोर ग्रीन शिपिंग में भारत की बड़ी तैयारी, सोनोवाल ने बंदरगाहों को हरित ईंधन के लिए तेजी से तैयार होने को कहा 6 करोड़ लखपति दीदियां बनाने का लक्ष्य, शिवराज सिंह ने बैंकर्स के साथ तैयार किया क्रेडिट का रोडमैप इसरो की एक और बड़ी कामयाबी, ईओएस-05 को तय कक्षा में पहुंचाने पर पीएम मोदी ने बताया गर्व का पल कृष्ण जन्माष्टमी : आस्था, कर्मयोग और धर्म का संदेश देता है भगवान कृष्ण का जीवन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जन्माष्टमी की देशवासियों को बधाई दी 11 सितंबर को दिल्ली में केंद्र सरकार के कार्यालय बंद, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मद्देनजर लिया गया फैसला बाबर-औरंगजेब में विश्वास रखने वाले आपकी आस्था का सम्मान नहीं कर सकते : सीएम योगी अडानी पोर्ट्स अपनी कार्यक्षमता बढ़ाने को मुंद्रा में डेडिकेटेड खाली कंटेनर यार्ड का संचालन शुरू करेगी

खेल

आईपीएल 2026: सीएसके ने टॉस जीतकर एलएसजी को दी बल्लेबाजी, पंत की टीम में 2 बदलाव

10 मई, 2026 04:12 PM

चेन्नई : आईपीएल 2026 का 53वां मुकाबला चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बीच खेला जा रहा है। सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है।

टॉस जीतकर सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। विकेट कवर्स के नीचे था और बारिश भी हो रही थी। दिन के गेम में पिच अलग तरह से बर्ताव करती है। हमें संतुलन बनाना होगा और विपक्षी टीम को कम स्कोर पर रोकना होगा। पिछले 7-8 गेम हमारे लिए जिस तरह से गए हैं, उससे हम काफी सकारात्मक हैं। टीम में कोई बदलाव नहीं है।"

एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा, "हम भी पहले गेंदबाजी करते। हम हर मैच को देखने की कोशिश कर रहे हैं। हमें निरंतरता दिखानी होगी। मुझे लगता है कि अभी बस अच्छा क्रिकेट खेलना है। हमें कई मौके मिले जिसमें हम अच्छा नहीं कर पाए। यही हमारे लिए सीख है। हम अपना 200 प्रतिशत देने के लिए तैयार हैं। टीम में दो बदलाव हुए हैं। जोश इंग्लिस और आवेश खान की वापसी हुई है।"

सीएसके को अगर प्लेऑफ के लिए अपनी संभावना बरकरार रखनी है, तो इस मैच को जीतना होगा। वहीं, आरसीबी के खिलाफ पिछला मैच जीतने वाली एलएसजी बढ़े आत्मविश्वास के साथ इस मुकाबले में उतरी है और अपनी जीत की लय को बरकरार रखने की कोशिश करेगी। सीएसके के लिए सीजन का यह 11वां मैच है। टीम पिछले 10 मैचों में 5 जीत के साथ छठे स्थान पर मौजूद है। वहीं, एलएसजी टूर्नामेंट से लगभग बाहर है। एलएसजी के सीजन का यह 11वां मैच है। पिछले 10 मैचों में 3 जीत के साथ टीम 10वें स्थान पर है।

एलएसजी प्लेइंग इलेवन: मिशेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), एडेन मार्करम, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव।

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे