Friday, September 04, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

खेल

आईपीएल 2026: वैभव सूर्यवंशी ने खत्म की सुदर्शन की बादशाहत, भुवनेश्वर का पर्पल कैप पर कब्जा बरकरार

28 मई, 2026 01:24 PM

आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 47 रनों से हराया। आरआर की जीत के नायक वैभव सूर्यवंशी रहे, जिन्होंने 29 गेंदों में 97 रनों की आतिशी पारी खेली।

15 वर्षीय बल्लेबाज ने अपनी इस तूफानी पारी के साथ ही ऑरेंज कैप को भी अपने नाम कर लिया है। वैभव ने साई सुदर्शन की बादशाहत को खत्म कर दिया है। वैभव आईपीएल 2026 में खेले 15 मुकाबलों में 45 की औसत और 242 के स्ट्राइक रेट से 680 रन बना चुके हैं। वहीं, गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज सुदर्शन 652 रनों के साथ दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं। एलिमिनेटर मैच में सिर्फ 18 रन बनाने वाले सनराइजर्स हैरदाबाद के विकेटकीपर-बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन इस सीजन सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 624 रनों के साथ तीसरे नंबर पर काबिज हैं।

वहीं, गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल 14 मुकाबलों में 618 रन बनाकर लिस्ट में चौथे नंबर पर काबिज हैं। एसआरएच के बल्लेबाज ईशान किशन 15 मुकाबलों में 602 रन बनाकर पांचवें स्थान पर मौजूद हैं। वहीं, विराट कोहली 15 मुकाबलों में 600 रनों के साथ छठे नंबर पर हैं, जबकि केएल राहुल 593 रन बनाने के बाद सातवें स्थान पर हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का पर्पल कैप पर कब्जा बरकरार है। भुवनेश्वर 15 मुकाबलों में 18.15 की औसत से 26 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। गुजरात टाइटंस के गेंदबाज कगिसो रबाडा 15 मुकाबलों में 26 विकेट के साथ दूसरे पायदान पर मौजूद हैं। जोफ्रा आर्चर 24 विकेट लेकर तीसरे स्थान पर चल रहे हैं, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज 14 मुकाबलों में 21 विकेट के साथ चौथे नंबर पर हैं। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज ईशान मलिंगा 20 विकेट चटकाकर पांचवें स्थान पर काबिज हैं।

बुधवार को खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 243 रन बनाए। आरआर की ओर से वैभव और धुव जुरेल ने अर्धशतकीय पारी खेली। हालांकि, 244 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए एसआरएच की पूरी टीम 19.2 ओवर में 196 रन बनाकर सिमट गई।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

यूएस ओपन: एलेक्जेंड्रा ईला ने मैरी स्टोयाना पर जीत दर्ज कर दूसरे राउंड में पहुंचाई

यूएस ओपन: एलेक्जेंड्रा ईला ने मैरी स्टोयाना पर जीत दर्ज कर दूसरे राउंड में पहुंचाई

BCCI ने विकल्पों के बावजूद अनफिट खिलाड़ियों को अफगानिस्तान सीरीज के लिए क्यों चुना?

BCCI ने विकल्पों के बावजूद अनफिट खिलाड़ियों को अफगानिस्तान सीरीज के लिए क्यों चुना?

विमेंस एशिया कप: सादिया के नाम 3 विकेट, 'लो-स्कोरिंग मैच' में पाकिस्तान ने थाईलैंड को 35 रन से हराया

विमेंस एशिया कप: सादिया के नाम 3 विकेट, 'लो-स्कोरिंग मैच' में पाकिस्तान ने थाईलैंड को 35 रन से हराया

'यादों के लिए धन्यवाद', जय शाह ने लियोनेल मेसी को शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए शुभकामना दी

'यादों के लिए धन्यवाद', जय शाह ने लियोनेल मेसी को शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए शुभकामना दी

यूएस ओपन: नाओमी ओसाका ने जखारोवा को हराकर दूसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: नाओमी ओसाका ने जखारोवा को हराकर दूसरे राउंड में जगह बनाई