Saturday, May 02, 2026
BREAKING
पीएम मित्र काकतिया मेगा टेक्सटाइल पार्क से देश के टेक्सटाइल सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार, 10 मई को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन: जी. किशन रेड्डी लोन फ्रॉड केस: दिल्ली कोर्ट ने अनिल अंबानी के पूर्व सहयोगियों की ईडी हिरासत 15 मई तक बढ़ाई निराधार आरोपों के आधार पर कोर्ट जाना टीएमसी की पुरानी आदत: सुधांशु त्रिवेदी वित्त वर्ष 2031 तक भारत की डेटा सेंटर क्षमता करीब छह गुना बढ़कर 10.5 गीगावाट तक पहुंचने की उम्मीद: रिपोर्ट 'घबराएं नहीं, ये सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम का टेस्ट संदेश', देशभर में मोबाइल फोन पर आए अलर्ट पर बोले ज्योतिरादित्य सिंधिया जिंक से प्रोटीन-फाइबर तक, पोषक तत्वों से भरपूर काला नमक चावल, सेहत के लिए अनगिनत फायदे सोना एक हफ्ते में एक हजार रुपए और चांदी तीन हजार रुपए से अधिक सस्ती हुई पश्चिम बंगाल के 15 बूथों पर री-पोलिंग : मतदाताओं में दिखा उत्साह, बोले- पहले से बेहतर हैं इंतजाम भारत की आर्थिक और समुद्री शक्ति को नई दिशा देगा ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट: रिपोर्ट रोहित जैन को नियुक्त किया गया आरबीआई का नया डिप्टी गवर्नर, तीन साल का होगा कार्यकाल

खेल

आईपीएल 2026: 'लड़कों की शानदार गेंदबाजी और बल्लेबाजी से खुश हूं,' आरआर पर जीत के बाद बोले डीसी के कप्तान अक्षर पटेल

02 मई, 2026 05:16 PM

जयपुर : दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने शुक्रवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ 226 रन का लक्ष्य हासिल कर मैच 7 विकेट से जीता। आईपीएल के इतिहास में लक्ष्य का पीछा करते हुए डीसी की यह सबसे बड़ी जीत थी। डीसी के कप्तान अक्षर पटेल जीत के बाद बेहद खुश नजर आए और टीम के खिलाड़ियों की प्रशंसा की।

मैच के बाद अक्षर पटेल ने कहा, "पिछले मैच के बाद भी, जब मैं इंटरव्यू दे रहा था, तो यही कह रहा था कि आपको हर दिन आना है और वही चीजें करते रहना है। आप हमेशा चीजों को बदल सकते हैं। लड़कों ने जिस तरह से खेला, उससे बहुत खुश हूं।"

इस मैच में डीसी ने मिचेल स्टार्क को प्लेइंग इलेवन में जगह दी थी। इस दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई ने 3 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया। स्टार्क के प्रदर्शन पर पटेल ने कहा, "वह इस खेल के लेजेंड हैं। तीन महीने दूर रहने के बाद, वापस आकर इस तरह के विकेट पर ऐसा प्रदर्शन करना बताता है कि वह कितने बड़े खिलाड़ी हैं। बहुत खुश हूं कि स्टार्क वापस आ गए हैं और सबको दिखा रहे हैं कि वह इतने बेहतरीन गेंदबाज क्यों हैं।"

स्टार्क ने 4 ओवर में 40 रन देकर यशस्वी जायसवाल, कप्तान रियान पराग और अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को आउट किया।

अक्षर ने जीत का श्रेय टीम को देते हुए कहा, "लड़कों ने बेहतरीन बल्लेबाजी और गेंदबाजी की, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। हम अपनी योजना को अच्छी तरह लागू कर पाए। इसी वजह से हमें परिणाम मिला।"

वैभव और यशस्वी का विकेट पावर प्ले में लेने की अहमियत पर अक्षर ने कहा, "एक कप्तान के तौर पर, आप इससे ज्यादा खुश नहीं हो सकते। अगर आप विरोधी टीम के उन मुख्य बल्लेबाजों को आउट कर दें, जो पावरप्ले में खेल बदल सकते हैं। उस समय मुझसे ज्यादा खुश कोई नहीं होता।"

मैच पर नजर डालें तो आरआर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 225 रन बनाए थे। डीसी ने 19.1 ओवर में 3 विकेट पर 226 रन बनाकर मैच 7 विकेट से जीता। डीसी के लिए 75 रन बनाने वाले केएल राहुल प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

जल्दबाजी में वापसी नहीं करना चाहता, एक और इंजरी करियर के लिए घातक हो सकती है: मार्क वुड

जल्दबाजी में वापसी नहीं करना चाहता, एक और इंजरी करियर के लिए घातक हो सकती है: मार्क वुड

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी है: मोहम्मद कैफ

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी है: मोहम्मद कैफ

'जीत के साथ शुरुआत करना हमेशा अच्छा होता है': मिचेल स्टार्क

'जीत के साथ शुरुआत करना हमेशा अच्छा होता है': मिचेल स्टार्क

आईपीएल 2026: केएल राहुल का स्पेशल 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले पहले भारतीय ओपनर बने

आईपीएल 2026: केएल राहुल का स्पेशल 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले पहले भारतीय ओपनर बने

आरआर के खिलाफ अर्धशतक से निसांका को आत्मविश्वास मिलेगा: मोहम्मद कैफ

आरआर के खिलाफ अर्धशतक से निसांका को आत्मविश्वास मिलेगा: मोहम्मद कैफ

थॉमस कप: फ्रांस पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा, भारत से होगा मुकाबला

थॉमस कप: फ्रांस पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा, भारत से होगा मुकाबला

आईपीएल 2026: वैभव सूर्यवंशी की विकेट पर आक्रामक जश्न जैमीसन को महंगा पड़ा, एक डिमेरिट प्वाइंट दिया गया

आईपीएल 2026: वैभव सूर्यवंशी की विकेट पर आक्रामक जश्न जैमीसन को महंगा पड़ा, एक डिमेरिट प्वाइंट दिया गया

'व्यक्तिगत नहीं, टीम के लिए सबकुछ हासिल करना चाहता हूं': भुवनेश्वर कुमार

'व्यक्तिगत नहीं, टीम के लिए सबकुछ हासिल करना चाहता हूं': भुवनेश्वर कुमार

कनाडा क्रिकेट: मोंटी देसाई पुरुष टीम के हेड कोच बने

कनाडा क्रिकेट: मोंटी देसाई पुरुष टीम के हेड कोच बने

आईपीएल 2026: 'नई गेंद से शुरुआती ओवरों में विकेट लेना अहम रहा', प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद बोले जेसन होल्डर

आईपीएल 2026: 'नई गेंद से शुरुआती ओवरों में विकेट लेना अहम रहा', प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद बोले जेसन होल्डर